स्मार्टफोन में चुटकियों में बंद करें Auto Pay: देखें स्टेप बाय स्टेप गाइड

स्मार्टफोन में चुटकियों में बंद करें Auto Pay: देखें स्टेप बाय स्टेप गाइड

हम सभी अक्सर OTT या कुछ अन्य सेवाओं के लिए Auto-Pay फीचर का इस्तेमाल करते हैं, ये ऑटो-पे सब्सक्रिप्शन चीज़ें आसान बनाने से ज़्यादा लोगों को परेशान कर देते हैं. ऑटो पे एक्टिवेट रहने पर कई बार अलर्ट भेजे बिना ही यूज़र के पैसे काट लिए जाते हैं, या फिर अलर्ट आता भी है वो वे उसे बंद करना नहीं जानते, या फिर कभी-कभी यूज़र्स सबक्रिप्शन को कैंसिल करना भूल भी जाते हैं जिसकी वजह से उन्हें न चाहते हुए भी पैसे भरने पड़ जाते हैं. ऐसे में यह यह फीचर एक बड़ी मुसीबत लगने लगता है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

अगर आप भी उनमें से एक हैं जिन्हें Auto-Pay सब्सक्रिप्शन कैंसिल करना नहीं आता, तो आप बिलकुल सही जगह पर आए हैं. इसे कैंसिल करना बेहद आसान है. अगर आप भी अब तक ऑटो पे को बंद करने की कोशिश में नाकाम रहें हैं तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करके आप इससे छुटकारा पा सकते हैं.

गूगल प्ले के माध्यम से ऑटो पे बंद करें:

  • स्टेप 1: अपने स्मार्टफोन पर गूगल प्ले स्टोर खोलें.
  • स्टेप 2: अपनी प्रोफाइल पर क्लिक करें.
  • स्टेप 3: “सब्स्क्रिप्शन्स” पर टैप करें और देखें कि आपके पास कोई सब्सक्रिप्शन है या नहीं.
  • स्टेप 4: बजट हिस्ट्री पर क्लिक करके देखें कि आपने अपनी सब्सक्रिप्शन की आखिरी पेमेंट कब की थी.
  • स्टेप 5: अगर आपको अपनी सब्सक्रिपशन अब नहीं चाहिए तो “कैंसिल” पर टैप करें.

ऐप स्टोर के माध्यम से ऑटो पे बंद करें

  • स्टेप 1: अपने iPhone पर सेटिंग्स खोलें।
  • स्टेप 2: अपनी प्रोफाइल पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: “सब्स्क्रिप्शन्स” पर क्लिक करें।
  • स्टेप 4: यहां आपको अपने सारे “सब्स्क्रिप्शन्स” दिख जाएंगे।
  • स्टेप 5: अगर आपको अपनी सब्सक्रिप्शन अब नहीं चाहिए तो आप उसे कैंसिल या पॉज कर सकते हैं.

सब्स्क्रिप्शन कैंसिल करते समय इन बातों का रखें ध्यान:

यह ध्यान रखना ज़रूरी बात है कि सब्स्क्रिप्शन कैंसिल करने से वह शायद पूरी तरह न बंद हों. कई ऐप्स पैसे हाथों हाथ वापिस कर देती हैं लेकिन कुछ ऐप्स में बिलिंग पीरीयड खत्म होने तक इंतज़ार करना चाहिए. सब्स्क्रिप्शन कैंसिल करने से पहले अपने बिलिंग साइकिल को ध्यान से पढ़ लेने से गलती की गुंजाइश भी खत्म हो जाती है. अगर आपने कोई सब्स्क्रिप्शन्स लिया है तो उसको अपने फोन पर रिमाइंडर्स का इस्तेमाल करके उसे याद रखें.

Pro Tip

ऑटो पे सब्स्क्रिप्शन्स को मंजूरी देते समय टर्म्स एंड कंडीशंस को ध्यान में रखें ताकि आगे जाकर वे आपके लिए दिक्कत साबित न हों. हमेशा अपनी सब्स्क्रिप्शन्स का ध्यान रखें और समय आने पर अपनी सब्स्क्रिप्शन्स को कैंसल कर दें.

यह भी पढ़ें: Motorola Edge 50 5G मिल रहा 7000 रुपये सस्ता, इस प्लेटफॉर्म पर तगड़ी डील, आपको क्यों खरीदना चाहिए?

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo