Sam Altman के OpenAI ने हाल ही में ChatGPT इमेजेस का नया वर्जन ChatGPT 2.0 पेश किया है. इस नए AI टूल में बिल्कुल असली जैसे दिखने वाले इमेजेस जनरेट करने की क्षमता है. इस टूल के साथ आप असली और नकली का अंतर करना ही भूल जाएंगे। जिस काम को करने के लिए आपको एक डिज़ाइनर या फोटो एडिटर की ज़रूरत पड़ती थी अब वही काम यह AI चुटकियों में आपके लिए कर सकता है.
इस टूल से इमेजेस बनती तो बहुत ही लाजवाब और रियलिस्टिक हैं लेकिन इसमें एक शर्त भी है, एक सही प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल. आप AI को जितना डिटेल्ड प्रॉम्प्ट देंगे वह आपको उतना ही बेहतर रिजल्ट दे पाएगा. ऐसे में आपको कीवर्ड्स पर खास ध्यान देना चाहिए. जैसे:
Prompt 1: “A highly realistic photo of a European adult standing casually in front of the Eiffel Tower in Paris during golden hour. Natural skin texture with subtle imperfections. Eiffel Tower is clearly visible in the background with accurate proportions, slightly blurred. natural shadows, shallow depth of field, slight bokeh, shot on a professional DSLR (50mm lens, f/1.8), ultra-realistic, high detail, no filters.”
Prompt 2: “A highly realistic close-up portrait of a middle-aged man with natural skin texture, visible pores, faint wrinkles, and subtle facial hair. Neutral expression, soft window light illuminating one side of the face, gentle falloff shadows. Background softly blurred (bokeh), shot on a professional DSLR (85mm lens, f/1.4), ultra-detailed, no retouching, lifelike color grading.”
Prompt 3: “A breathtaking ultra-realistic landscape of the Swiss Alps at sunrise, golden light hitting snow-capped peaks, mist rolling through the valleys. Foreground filled with wildflowers and textured grass, crisp details on rocks and foliage. Realistic atmospheric perspective, natural color tones, captured with a high-end mirrorless camera (24mm lens, f/8), HDR balanced exposure, photorealistic clarity.”
आइए अब ChatGPT 2.0 से इमेज जनरेट करने के स्टेप्स जानते हैं.
स्टेप 1: ChatGPT ऐप को खोलें।
स्टेप 2: लेफ्ट में दिए गए “प्लस” (+) आइकॉन को दबाएं।
स्टेप 3: “Create Image” पर क्लिक करें।
स्टेप 4: प्रॉम्प्ट लिखकर सेंड आइकन पर क्लिक करें।
स्टेप 5: अपनी इमेज के जनरेट होने का इंतज़ार करें।
स्टेप 1: ChatGPT की वेबसाइट को खोलें।
स्टेप 2: लेफ्ट में दिए गए “प्लस” (+) आइकॉन पर क्लिक करें।
स्टेप 3: “Create Image” पर क्लिक करें।
स्टेप 4: प्रॉम्प्ट लिखकर सेंड आइकन पर क्लिक करें।
स्टेप 5: अपनी इमेज के जनरेट होने का इंतज़ार करें।
यह भी पढ़ें: Airtel, Jio और Vi यूजर्स की मौज! अब WhatsApp से होगा मोबाइल रिचार्ज, आ गया तगड़ा फीचर, ऐसे करें इस्तेमाल