iOS 27 डेवलपर बीटा अपने iPhone पर कैसे करें डाउनलोड? जानें स्टेप-बाय-स्टेप पूरा प्रोसेस

By

Apple ने अपने सालाना वर्ल्डवाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस (WWDC) 2026 एडिशन के दौरान अपने आने वाले सॉफ्टवेयर अपडेट्स की घोषणा की। इस इवेंट में iOS 27 को पेश किया गया, जो इस साल आने वाले सबसे बड़े अपग्रेड्स में से एक माना जा रहा है। iOS 27, iOS 26 का सक्सेसर होगा, जिसने एप्पल आईफोन के अनुभव में बड़े बदलाव किए थे।

कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि iOS 27 डेवलपर बीटा इसी महीने से उपलब्ध होगा, जबकि इसका पब्लिक बीटा अगले महीने जारी किया जाएगा। ऐसे में अगर आप iOS 27 डेवलपर बीटा को अपने iPhone पर इंस्टॉल करना चाहते हैं, तो यहां पूरी प्रक्रिया बताई गई है।

इन बातों का रखें खास ध्यान

iOS 27 डेवलपर बीटा इंस्टॉल करने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है ताकि किसी भी इमरजेंसी में आपका डेटा सुरक्षित रहे। सबसे पहले अपने iPhone का पूरा बैकअप जरूर लें। साथ ही, अपने रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले आईफोन पर डेवलपर बीटा इंस्टॉल करने से बचें, क्योंकि बीटा वर्जन में बग्स हो सकते हैं जो आपके फोन और उसमें मौजूद डेटा को प्रभावित कर सकते हैं।

iOS 27 Developer Beta अपने iPhone पर कैसे डाउनलोड करें?

अपने iPhone में Apple App Store खोलें और Apple Developer ऐप को सर्च करें। ऐप डाउनलोड करने के बाद एप्पल डेवलपर प्रोग्राम के लिए रजिस्टर करें। जिन लोगों को जानकारी नहीं है, उन्हें बता दें कि यह एक फ्री टियर है जो डेवलपर बीटा वर्जन को टेस्ट करने की सुविधा देता है।

इसके बाद उस Apple ID के साथ iOS 27 डेवलपर बीटा इंस्टॉल करें जो एप्पल डेवलपर प्रोग्राम में रजिस्टर्ड हो। इसके लिए Settings में जाएं, फिर General पर टैप करें, Software Update चुनें, इसके बाद Beta Updates में जाएं और iOS 27 Developer Beta को सेलेक्ट करें।

ध्यान दें, अगर आपको iOS 27 डेवलपर बीटा इंस्टॉल करने का विकल्प दिखाई नहीं देता है, तो Settings में जाएं, फिर Privacy & Security खोलें और वहां से Developer Mode को इनेबल करें।

iOS 27 इन मॉडल्स पर करेगा काम

Apple ने पुष्टि की है कि iOS 27 को iPhone 11 सीरीज से लेकर लेटेस्ट iPhone मॉडल्स तक सपोर्ट मिलेगा। इसका मतलब है कि 2019 में लॉन्च हुए iPhone 11 सीरीज के डिवाइस भी नया सॉफ्टवेयर अपडेट प्राप्त करेंगे। हालांकि, Apple ने स्पष्ट किया है कि कुछ एडवांस Apple Intelligence फीचर्स हार्डवेयर सीमाओं के कारण केवल नए iPhone मॉडल्स तक ही सीमित रहेंगे।

यह भी पढ़ें: Vivo X300 Ultra vs iPhone 17 Pro Max: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By