New PAN card application rules from April 1 No more Required Aadhaar only check How to apply Pan card online
आयकर विभाग द्वारा जारी किया गया पैन कार्ड (PAN Card) एक आधिकारिक सरकारी दस्तावेज़ है। यह 10 अंकों का अल्फ़ान्यूमेरिक नंबर होता है, जो व्यक्तियों, कारोबारी संस्थाओं, NRI और अन्य संगठनों को दिया जाता है। पैन कार्ड का मुख्य उद्देश्य वित्तीय लेन-देन पर नज़र रखना, टैक्स चोरी को रोकना और टैक्स से जुड़ी सभी गतिविधियों को एक ही पहचान से जोड़ना है। इसका इस्तेमाल इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने, नया बैंक खाता खोलने और वैलिड आइडेंटिटी प्रूफ के रूप में भी किया जाता है।
आमतौर पर पैन कार्ड की हार्ड कॉपी जारी की जाती है, लेकिन अगर आप अक्सर जरूरी दस्तावेज़ साथ रखना भूल जाते हैं, तो ई-पैन कार्ड आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। ई-पैन कार्ड डिजिटल रूप में उपलब्ध होता है और इसे आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर में आसानी से सेव कर सकते हैं। ई-पैन कार्ड प्राप्त करने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और इसे घर बैठे किया जा सकता है।
ध्यान देने वाली बात यह है कि 8.26 रुपये का भुगतान करने के बाद आप अपना ई-पैन कार्ड कितनी भी बार डाउनलोड कर सकते हैं। आयकर विभाग ने ई-पैन कार्ड डाउनलोड करने की कोई सीमा तय नहीं की है। वहीं, अगर आप ई-पैन की जगह पैन कार्ड की हार्ड कॉपी अपने घर मंगवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको 50 रुपये का शुल्क देना होगा और प्रक्रिया भी अलग होगी।
ई-पैन कार्ड के लिए अप्लाई करते समय यह सुनिश्चित करें कि आपके पास आधार कार्ड और पैन नंबर पहले से उपलब्ध हों। साथ ही, अपनी पर्सनल डिटेल्स की सुरक्षा के लिए पब्लिक कंप्यूटर या शेयरिंग हॉटस्पॉट पर ऐसी वेबसाइट्स का इस्तेमाल करने से बचें, ताकि धोखाधड़ी और ऑनलाइन फ्रॉड का जोखिम कम किया जा सके।
यह भी पढ़ें: Gold and Silver Price Today: आसमान से गिरा, क्या गजुर पे अटकेगा सोने-चांदी का दाम? देखें आज का भाव