अगर आपने कभी लोन, क्रेडिट कार्ड या पे-लेदर सर्विस के लिए आवेदन किया है, तो आपने CIBIL स्कोर का नाम जरूर सुना होगा. यह एक 3-डिजिट नंबर (300 से 900) के बीच होता है. CIBIL स्कोर यह बताता है कि आप क्रेडिट को कितनी जिम्मेदारी से संभालते हैं. कई लोग सोचते हैं कि इसे चेक करना मुश्किल है, लेकिन सच यह है कि आप इसे आसानी से और फ्री में देख सकते हैं.
CIBIL score आपके फाइनेंशियल बिहेवियर पर आधारित होता है. इसमें यह देखा जाता है कि आपने EMI समय पर भरी या नहीं, क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कैसे किया और आपने अपने कर्ज को कैसे मैनेज किया. 750 से ऊपर का स्कोर अच्छा माना जाता है. इसका मतलब है कि बैंक आपको भरोसेमंद मानते हैं और लोन या कार्ड मिलने की संभावना बढ़ जाती है.
आप TransUnion CIBIL की वेबसाइट पर जाकर साल में एक बार फ्री में अपना स्कोर देख सकते हैं. होमपेज पर “Get Free CIBIL Score & Report” का विकल्प मिलता है. इस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना अकाउंट बनाना होगा और बेसिक जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, पता और PAN नंबर डालना होगा. वेरिफिकेशन के बाद आपका स्कोर और पूरी रिपोर्ट स्क्रीन पर दिख जाएगी.
अब BHIM ऐप पर भी यह सुविधा मिल रही है, जो National Payments Corporation of India और TransUnion CIBIL की पार्टनरशिप से आई है. इसको चेक करने के लिए आपको आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे.
इसके बाद आपका स्कोर और रिपोर्ट ऐप पर दिख जाएगी
कई ऐप्स जैसे Paytm, PhonePe और CRED भी हर महीने आपका CIBIL स्कोर दिखाते हैं.
CIBIL स्कोर को नजरअंदाज करना सही नहीं है, क्योंकि यह सीधे आपके लोन और क्रेडिट फैसलों को प्रभावित करता है. समय-समय पर इसे चेक करना और सही फाइनेंशियल हैबिट अपनाना लंबे समय में फायदेमंद रहता है.
यह भी पढ़ें: AC खरीदने का है प्लान? आ गया तगड़ा ऑफर, कौड़ियों के दाम में ले आइए घर, घर को बना देगा एकदम ठंडा