WhatsApp Tips & Tricks: आज के समय में WhatsApp हमारी रोज़मर्रा की जिंदगी का बड़ा हिस्सा बन चुका है. दोस्तों और परिवार से बात करने से लेकर ऑफिस के काम तक, हर चीज़ इसी ऐप पर होती है. लेकिन लगातार आने वाले मैसेज की वजह से कई बार अनरीड चैट्स का ढेर लग जाता है, जो काफी परेशान कर सकता है.
अगर आप भी हर मैसेज खोलकर पढ़ने से परेशान हैं तो WhatsApp में एक आसान तरीका मौजूद है, जिससे आप एक साथ सभी मैसेज को पढ़ कर सकते हैं और अपना चैट सेक्शन साफ रख सकते हैं. आइए आपको उस आसान तरीका के बारे में बताते हैं जिससे आप ऐसा कर सकते हैं.
मोबाइल यूजर्स के लिए यह प्रोसेस काफी आसान है. आपको बस WhatsApp ओपन करना है और ऊपर दाईं तरफ दिए गए तीन डॉट्स पर जाना है. वहां ‘Read all’ का ऑप्शन दिखेगा. इस पर टैप करते ही आपके सभी पेंडिंग मैसेज एक साथ रीड हो जाएंगे.
अगर आप लैपटॉप या डेस्कटॉप पर WhatsApp Web इस्तेमाल करते हैं, तो वहां भी यह सुविधा मिलती है. लॉगिन करने के बाद चैट सेक्शन के ऊपर दिए गए तीन डॉट्स पर क्लिक करें और ‘Mark all as Read’ चुन लें. इससे आपके सभी मैसेज तुरंत रीड हो जाएंगे.
यह फीचर खासकर उन लोगों के लिए उपयोगी है जिनके WhatsApp पर दिनभर लगातार मैसेज आते रहते हैं. हर मैसेज को अलग-अलग खोलना समय लेने वाला काम होता है और कई बार यह झुंझलाहट भी पैदा करता है. ऐसे में यह फीचर न सिर्फ समय बचाता है, बल्कि आपके ऐप को साफ और व्यवस्थित भी रखता है.
हालांकि, ध्यान रखने वाली बात यह है कि archived चैट्स पर यह फीचर काम नहीं करता. यानी जो चैट आपने अर्काइव में रखी है, वह अनरीड ही बनी रहेगी.
अगर आप चाहते हैं कि सामने वाले को यह पता न चले कि आपने मैसेज पढ़ लिया है, तो read receipts को बंद कर सकते हैं. ऐसा करने पर ब्लू टिक दिखाई नहीं देगा और मैसेज पढ़ने के बाद भी ग्रे टिक ही बना रहेगा.
यह भी पढ़ें: AC खरीदने का है प्लान? आ गया तगड़ा ऑफर, कौड़ियों के दाम में ले आइए घर, घर को बना देगा एकदम ठंडा