WhatsApp के साथ एक नए फीचर को ऐड कर दिया गया है। इस नए फीचर के आने के बाद से एक दूसरे के साथ व्हाट्सएप पर जुडने का तरीका बिल्कुल ही बदल जाने वाला है। असल में, कंपनी ने नए फीचर के तौर पर यूजरनेम फीचर को ऐप में शामिल कर लिया है, इस फीचर की मदद से अपने मोबइल नंबर को किसी के साथ भी शेयर किए बिना आप उनसे चैट, कॉल आदि पर बाद कर सकते हैं। इसके अलावा फीचर के साथ आपको पहले से कहीं ज्यादा प्राइवेट और सुरक्षित तौर पर कम्यूनिकेशन करने का अनुभव मिलने वाला है। अब चाहे आप किसी व्यक्ति से जुड़ रहे हों या किसी बिजनेस से आपको अपने Mobile Number को किसी के साथ शेयर करने की जरूरत नहीं है। इसका मतलब यह भी है कि अब यूजर्स के पास अपनी इनफार्मेशन पर ज्यादा कंट्रोल मिलने वाला है। आइए अब जानते हैं कि यूजरनेम वाला ये फीचर कैसे काम करता है और इसे यूजर्स कैसे अपने इस्तेमाल में ले सकते हैं।
अगर WABetaInfo की एक रिपोर्ट पर गौर किया जाए तो यह फीचर इस समय कुछ ही यूजर्स के लिए इस्तेमाल में लिया जा रहा है। इसका मतलब है कि इसे अभी के लिए सभी यूजर्स को इस्तेमाल के लिए नहीं दिया गया है। हालांकि, हो सकता है कि आने वाले समय में इस फीचर को सभी एंड्रॉयड और iOS ग्राहकों के लिए रोलआउट कर दिया जाए।
अभी के लिए यह फीचर अपने शुरुआती चरण में है, इसका मतलब है कि इस फीचर को सभी तक पहुँचने में कुछ समय लग सकता है। व्हाट्सएप आने वाले हफ्तों में इस फीचर को ग्राहकों को दे सकता है।
अगर आप व्हाट्सएप पर इस फीचर के आने से पहले ही यह जानना चाहते हैं कि आखिर यूजरनेम कैसे बनाया जा सकता है, तो आइए आपको इसकी सभी डिटेल्स दे देते हैं और यह भी बता देते हैं कि व्हाट्सएप के अनुसार आपको क्या करना होगा।
व्हाट्सएप ने साफ कह दिया है कि आपके यूजरनेम में एक लेटर होना चाहिए, इसके अलावा आप इसे केवल और केवल स्मॉल लेटर्स में ही बना सकते हैं। इसका मतलब है कि आपको a-z में से किसी एक कैरेक्टर को इस्तेमाल करना ही है। इसके साथ साथ आपको एक नम्बर्स, डॉटस और अन्डरस्कोर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यूजरनेम को 3 से 35 कैरेक्टर तक निर्मित किया जा सकता है। आप अपने अनुसार, जिसे आप याद रख सकें उस यूजरनेम को निर्मित कर सकते हैं। हालांकि, आप इसे किसी वेबसाइट के नाम के तौर पर नहीं बना सकते हैं। यानि आप इसकी शुरुआत www. से नहीं कर सकते हैं और न ही आप इसका अंत .com या .net पर कर सकते हैं।
आप केवल उस यूजरनेम को क्लेम कर सकते हैं जो मेटा साइट्स पर उपलब्ध है। अगर आप किसी ऐसे यूजरनेम का चुनाव करते हैं जो पहले से किसी ने Facebook या Instagram पर लिया हुआ है तो आपको किसी अन्य यूजरनेम को ही निर्मित करना होगा। हालांकि, किसी अन्य अकाउंट पर इस यूजरनेम के आप ही ओनर हैं तो आप अपनी ओनर्शिप को कन्फर्म करके इस यूजरनेम को इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसके अलावा जब आप अपने लिए एक यूजरनेम को निर्मित करते हैं तो आपको इसे अपने अकाउंट से लिंक करना होगा और अपनी आइडेंटिटी भी प्रूफ करनी होगी। एक चीज का और ध्यान रखें कि अगर आप अलग अलग अकाउंट के लिए एक ही यूजरनेम का इस्तेमाल करते हैं तो यह सभी के लिए आपके साथ जुडने का आसान तरीका बन जाने वाला है, क्योंकि वह इस यूजरनेम के साथ आपसे सभी जगह कनेक्ट हो सकता है।
आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके व्हाट्सएप यूजरनेम बना सकते हैं। आइए जानते है कि आपको कहाँ से शुरू करना है।
सबसे पहले व्हाट्सएप ओपन करें, फिर चाहे आप एंड्रॉयड या आईओएस किसी भी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल क्यों न करे हों।
हालांकि, अगर आपको ज्यादा से ज्यादा प्राइवेसी चाहिए तो व्हाट्सएप ने इसका भी जुगाड़ आपके लिए कर दिया है। असल में, आपकी सुरक्षा को ज्यादा पुख्ता कर देने के लिए व्हाट्सएप में आपको एक ऑप्शनल यूजरनेम की भी मिलती है, जो इसमें सिकयोटिरी की एक एक्स्ट्रा लेयर ऐड कर देती है। यह चार डिजिट की होती है। इसे यूजर अपनी पसंद से निर्मित कर सकते हैं, इससे यह तय किया जा सकता है कि आपको कौन मैसेज कर सकता है।
अगर आप यूजरनेम की को एनेबल करते हैं तो केवल वही लोग आपको मैसेज कर सकते हैं जिनके पास यह यूजरनेम और आपकी की है।
यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 OTT Release Update: कब और कहां देख सकेंगे रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर स्पाई-थ्रिलर ऑनलाइन?