इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp में यूँ तो कई फीचर्स शामिल हैं और आप उनका लुत्फ़ भी उठाते हैं लेकिन क्या आप इस ऐप में कॉल रिकॉर्डिंग भी करना चाहते हैं? अगर हाँ, तो हम आपको बताते हैं कि आप कैसे इस ऐप में कॉल रिकॉर्डिंग कर सकते हैं।
व्हट्सप्प पर जहां हम चैटिंग, ग्रुप कालिंग और वीडियो कालिंग करते हैं वहीँ आप इस पर अगर कॉल रिकॉर्ड करना चाहते हैं तो वह भी आप बड़ी ही आसानी से कर सकते हैं। जी हाँ,व्हाट्सप्प पर वॉइस कॉलिंग को रिकॉर्ड करने के लिए आप क्या कर सकते हैं या कैसे अपनी कॉल रिकॉर्ड कर सकते हैं, इसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। ये कॉल रिकॉर्डिंग आप एंड्राइड डिवाइस पर कर सकते हैं और साथ ही में आप iPhone में भी कर सकते हैं।
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
इसके साथ ही आपको बता दें कि IOS प्लेटफॉर्म पर चलने वाले डिवाइस चाहे वो Mac हो या iPhone हो उसमें इन डिवाइस व्हाट्सप्प कॉल रिकॉर्ड करना काफी मुश्किल है| इसके लिए आपके पास एक दूसरा डिवाइस होना जरूरी है। इसके साथ ही सभी एंड्रॉइड डिवाइस में वॉट्सऐप कॉल रिकॉर्ड नहीं की जा सकती है| जिस एंड्रॉइड स्मार्टफोन में VoIP यानी वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल की सुविधा दी गई है, आप उसी डिवाइस में कॉल को रिकॉर्ड कर सकते हैं। आपको बता दें कि अगर आपके android डिवाइस में इस प्रोसेस के बाद भी कॉल रिकॉर्डिंग शुरू नहीं होती है तो आप ये समझ सकते हैं कि आपका स्मार्टफोन व्हाट्सप्प कॉल्स के लिए कम्पैटिबल नहीं है।