घर में एक स्मार्ट टीवी लगाने का एक अलग ही मज़ा होता है. घर में एक स्मार्ट टीवी के होने से आपको कई OTT ऐप्स पर फिल्में और सीरीज देखने का मौका मिलता है. इसके साथ ही आपको स्मार्ट टीवी पर गेमिंग और यूट्यूब ट्रेवल व्लॉगस भी देखने को मिलते हैं. लेकिन अगर आपके कम बजट में अपने घर में एक स्मार्ट टीवी लगाना है तो आप एकदम सही जगह पर आए हैं.
हम आपके लिए लाए हैं एक ऐसी स्मार्ट टीवी डील जिसके साथ आप Visio World के 99,999 रुपये वाले स्मार्ट टीवी को 30,000 रुपये से भी कम दाम में खरीद सकते हैं. आइए देखें इस स्मार्ट टीवी डील की सारी डिटेल्स.
अभी ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेज़न पर Visio World के प्रो सीरीज वाले स्मार्ट टीवी पर काफी भारी छूट मिल रही है. इस डिस्काउंट के साथ 99,999 रुपये में मिलने वाला यह स्मार्ट टीवी केवल 25,999 रुपये के दाम में मिल रहा है. अगर आपको यह डिस्काउंट भी कम लगता है तो आप इस पर Amazon Pay ICICI कार्ड का इस्तेमाल करके मिलने वाले 779 रुपये तक के कैशबेक का भी फायदा उठा सकते हैं. इसके साथ ही इस पर EMI लेने पर आप 843 रुपये तक की इंट्रस्ट सेविंग भी कर सकते हैं.
सिग्नेचर QLED डिस्प्ले के साथ आने वाले इस स्मार्ट टीवी में HDR 10+ और 120Hz तक का रिफ्रेश रेट मिलता है. इसके साथ ही इसमें MEMC टेक्नोलॉजी के साथ Dolby Audio का सपोर्ट भी आता है. इसके साथ ही यह स्मार्ट टीवी 3 स्टार की एनर्जी रेटिंग के साथ आता है. इसमें ALLM और गूगल असिस्टेंट के साथ ही 60W तक के स्पीकर्स भी मिलते हैं.
इसके साथ ही यह स्मार्ट टीवी OTT ऐप्स जैसे नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, प्राइम वीडियो, जिओ हॉटस्टार और अन्य ऐप्स को सपोर्ट कर सकता है. दमदार पिक्चर क्वालिटी के लिए यह स्मार्ट टीवी 4K अलट्रा HD रेसोलुशन को सपोर्ट करता है.
यह भी पढ़ें: बारिश में घर में रहती है सीलन और बदबू? ये 5 Dehumidifier करेंगे नमी दूर, कपड़े भी जल्दी सूखेंगे
By: Ananya Sharma (Intern)