Best QLED Smart TV under Rs 25000 price discount on Amazon GIF sale
Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में क्या आप भी टीवी खरीदने की योजना बना रहे हैं? तो आज हम आपके लिए Xiaomi, TCL, Phillips और Samsung जैसे ब्रांड्स के 32, 43 और 55 इंच वाले Premium Smart TV पर मिलने वाले ऑफर्स लेकर आए हैं। अगर आपको भी इस दिवाली अपने घर के लिए नेचुरल कलर्स के साथ घर में थिएटर वाली वाइब और दमदार साउंड आउटपुट देने वाला कोई टीवी खरीदना है, तो हमारा आज का ये आर्टिकल आपके लिए ही है। इन सभी टीवी के स्पेक्स और स्पेशल फीचर्स के बारे में पूरी जानकारी पाने के लिए हमारे साथ अंत तक बने रहिये।
TCL के Smartchoice Full HD Smart QLED Google TV के स्पेक्स की बात की जाये तो इस टीवी में आपको 1920 x 1080 फुल HD रेज़ोल्यूशन वाली 32 इंच की डिस्प्ले मिलती है। साउंड के लिए इस टीवी में डॉल्बी ऑडियो पर आधारित 24W साउंड आउटपुट मिलता है, जो शानदार और इमर्सिव साउंड देता है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3 HDMI पोर्ट, USB पोर्ट, ईथरनेट, डुअल-बैंड वाई-फाई और ब्लूटूथ सहित कई इनपुट दिए गए हैं। इस समय अमेज़न पर ये टीवी 18,990 रुपये की कीमत में मिल रहा है। (खरीदने के लिए यहां क्लिक करें)
Xiaomi का ये FX Pro 4K QLED Smart TV Fire TV OS पर चलता है। इसमें Netflix, Prime Video, YouTube व JioHotstar जैसे स्ट्रीमिंग ऐप्स के लिए इन-बिल्ट सपोर्ट दिया गया है। यह टीवी 3840 x 2160 4K अल्ट्रा HD सपोर्ट करने वाली 43 इंच की डिस्प्ले से लैस है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए, इस टीवी में कई पोर्ट दिए गए हैं – जिनमें साउंडबार और गेमिंग कंसोल जैसे बाहरी डिवाइस के लिए 3 HDMI पोर्ट और 2 USB पोर्ट शामिल हैं, साथ ही इसमें इन-बिल्ट वाई-फाई और ब्लूटूथ भी मौजूद है। अमेज़न पर चल रही सेल के दौरान इस टीवी को 26,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। (खरीदने के लिए यहां क्लिक करें)
लिस्ट में तीसरा TV PHILIPS का 8100 Series Smart QLED Google TV है, जिसमें 4K अल्ट्रा HD (3840 x 2160) रिज़ॉल्यूशन को सपोर्ट करने वाली 50 इंच की डिस्प्ले दी गयी है। यह स्मार्ट टीवी Google TV OS पर चलता है, जिसमें मल्टी-प्रोफ़ाइल पर्सनलाइज़ेशन, हैंड्स-फ़्री Google Assistant, इनबिल्ट Chromecast और फ़ोन कास्टिंग के लिए Miracast जैसी सुविधाएँ शामिल हैं। साउंड के लिए इस टीवी में डॉल्बी एटमॉस और सराउंड साउंड डिकोडिंग से लैस 30W के सिनेमैटिक स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं। अमेज़न पर इस टीवी को फ़िलहाल 32,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। (खरीदने के लिए यहां क्लिक करें)
Samsung के इस 4K Vision AI 2026 Smart TV में 4K अल्ट्रा HD (3840 x 2160) नेटिव रिज़ॉल्यूशन सपोर्ट करने वाली 43 इंच की डिस्प्ले दी गयी है जो 50Hz का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। ये टीवी वन UI टाइज़ेन OS इंटरफ़ेस पर चलता है, जिसमें सैमसंग 7 साल तक के OS अपग्रेड की सुविधा देता है। इसमें नॉक्स (Knox) सिक्योरिटी प्रोटेक्शन और पहले से इंस्टॉल सैमसंग TV प्लस (150+ फ्री चैनल) शामिल हैं। साउंड के लिए इसमें अपग्रेडेड 30W RMS 2-चैनल स्पीकर दिए गए हैं, जिनमें ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग साउंड (OTS Lite), एडेप्टिव साउंड टेलरिंग और Q-सिम्फनी सिंक की सुविधा दी गई है। ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में इस टीवी को 30,490 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। (खरीदने के लिए यहां क्लिक करें)
Xiaomi के इस F Series HD Ready Smart LED Fire TV में HD रेडी (1366 x 768) रिज़ॉल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करने वाली 32 इंच की डिस्प्ले दी गयी है। इसमें Fire TV OS इन-बिल्ट है, जो 6 लोगों तक के लिए यूज़र प्रोफ़ाइल कस्टमाइज़ेशन देता है है। साथ ही ये टीवी पैरेंटल कंट्रोल और फायर टीवी ऐपस्टोर के ज़रिए 12,000 से ज़्यादा ऐप्स तक सीधा ऐक्सेस देता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 2 HDMI पोर्ट, 2 USB पोर्ट, डुअल-बैंड वाई-फ़ाई (2.4 GHz / 5 GHz), ब्लूटूथ, एक ईथरनेट पोर्ट, एक इयरफ़ोन आउट जैक और Apple AirPlay 2 कास्टिंग के लिए इनबिल्ट सपोर्ट दिया गया है। सेल के दौरान अमेज़न पर ये टीवी 12,499 रुपये की कीमत में लिस्टेड है। (खरीदने के लिए यहां क्लिक करें)
यह भी पढ़ें: Amazon GIF Sale में मच गई लूट! Vivo-Moto समेत इन स्मार्टफोन्स पर भर भरकर मिल रहे ऑफर्स