अगर आप 55-इंच का TV घर ले आए तो मानिए कि आपके घर का लिविंग रूम खुद बखुद खिल उठने वाला है। हालांकि, इतनी बड़ी स्क्रीन के साथ आने वाले टीवी जाहिर तौर पर महंगे आने वाले हैं, यह सभी जानते हैं लेकिन अगर इन बड़ी स्क्रीन वाले टीवी पर आपको कुछ डिस्काउंट और डील के साथ बढ़िया ऑफर मिल जाए तो बात बन सकती है। आज हम आपको ऐसा ही कुछ बताने वाले हैं। असल में, इस समय Flipkart या Amazon India पर कोई बड़ी सेल नहीं चल रही है, लेकिन इसके बाद भी आप अगर 55-इंच की स्मार्ट टीवी खरीदना चाहते हैं तो आपके पास एक बढ़िया मौका है। असल में, हमने जब इस तरह के टीवी पर डील और डिस्काउंट तलाशना शुरू किया तो हमें बहुत से टीवी पर यह मिल गया है। यह सभी टीवी अपने लॉन्च प्राइस से बेहद ही सस्ते में इस समय खरीदने के लिए उपलब्ध हैं। हमने एक लिस्ट तैयार के है, जिसमें Sony और Samsung के भी बड़ी स्क्रीन वाले टीवी शामिल हैं। आइए इस लिस्ट के सभी टीवी पर नजर डालते हैं और जानते हैं कि यह किस प्राइस में और किस डिस्काउंट में आपको खरीदने के लिए मिलने वाले हैं।
Xiaomi का यह 55-इंच QLED TV आमतौर पर 62,999 रुपये में सेल किया जा रहा था, लेकिन इस समय आप इसे Amazon India पर मात्र 36,999 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं, इसे ऐसे भी देख सकते हैं कि इस Xiaomi के बड़ी स्क्रीन वाले टीवी पर आपको 26,000 रुपये के बचत हो रही है। इसके अलावा अगर आप HDFC Bank Credit Card इस्तेमाल करते हैं तो अलग से आपको 3000 रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है। इतना ही नहीं, इस टीवी पर आपको 1000 रुपये कूपन डिस्काउंट के तौर पर भी दिया जा रहा है। कुलमिलाकर आप इस टीवी पर अलग से 4000 रुपये की बचत कर सकते हैं।
LG के इस टीवी को यूं तो 85,990 रुपये के प्राइस में लिस्ट किया गया है, लेकिन इसे आप Flipkart से अगर खरीदते हैं तो यह आपको 45,999 रुपये में मिल सकता है। HDFC Credit Card से पेमेंट करने पर आपको 6,900 रुपये तक के आसपास का अलग से डिस्काउंट मिल सकता है, इतना ही नहीं, अगर आप Flipkart Axis Bank या SBI Credit Card का इस्तेमाल करके पेमेंट करते हैं तो आपको 5,293 रुपये तक की बचत हो सकती है। अगर आप अपने पुराने टीवी को नए को खरीदने के लिए एक्सचेंज में देते हैं तो आपको लगभग लगभग 7,320 रुपये की बचत हो सकती है। इन सभी ऑफर और डिस्काउंट के बाद यह टीवी आपके लिए एक बेस्ट वैल्यू फॉर मनी डिवाइस बन जाता है। टीवी पर आपको लगभग लगभग 40 हजार रुपये बचाने का मौका मिल रहा है।
अगर आप सैमसंग के भरोसे के साथ एक टीवी खरीदना चाहते हैं तो आपको सैमसंग के इस टीवी को खरीदना चाहिए, इसका लिस्टिंग प्राइस 55,200 रुपये के आसपास है, लेकिन अगर आप इसे Amazon India से खरीदते हैं तो आपको यह इस समय 40,990 रुपये में खरीदने के लिए मिल सकता है। ऊपर से आपको 4,000 रुपये तक का कूपन डिस्काउंट और 3000 रुपये के आसपास का बैंक ऑफर भी मिल सकता है। इस डिस्काउंट के बाद आप सैमसंग के स्मार्ट टीवी को बेहद ही सस्ते में खरीद सकते हैं।
Sony के इस बेहद ही महंगे टीवी को इस समय आपको सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। इसका लिस्टिंग प्राइस इस समय लगभग लगभग 91,900 रुपये के आसपास का है, लेकिन इसे आप Flipkart इसे 65,490 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं। ऊपर से अगर आप Flipkart Axis Bank या SBI Credit Card का इस्तेमाल करते हैं तो 3,275 रुपये की बचत आपको अलग से हो सकती है, ऐसा करके आप सोनी के इस टीवी को लगभग लगभग 62,215 रुपये में खरीद सकते हैं। यह टीवी अपनी बेस्ट पिक्चर क्वालिटी के अलावा बेहतरीन बिल्ड के लिए जाना जाता है।
इस लिस्ट में अगर आप किस बजट फ़्रेंडली टीवी को तलाश रहे हैं तो आपको Realme का ये वाला टीवी ही मिलने वाला है। आमतौर पर Realme के इस टीवी को कंपनी 65,399 रुपये के आसपास में सेल कर रही थी, लेकिन इसे आप Flipkart पर इस समय आधी कीमत में खरीद सकते हैं, यानि यह आपको 30,999 रुपये में मिल जाने वाला है। इसके अलावा Flipkart Axis Bank Credit Card का इस्तेमाल करके पेमेंट करने पर आपको 1,550 रुपये और Bank of Baroda Credit Card का इस्तेमाल करने पर 2,150 रुपये छूट के तौर पर मिल सकते हैं। सभी डिस्काउंट और ऑफर के बाद टीवी को आप केवल 29,450 रुपये में खरीद सकते हैं। ऐसा कह सकते हैं कि यह 55-इंच का टीवी आपको 30 हजार के अंदर खरीदने के लिए मिल जाने वाला है।
जब हम इस आर्टिकल को बना रहे थे तो हमने यह प्राइस दोनों ही प्लेटफॉर्म पर देखे, लेकिन हो सकता है कि जब आप इस आर्टिकल को पढ़ रहे हैं तो इन स्मार्ट टीवी के प्राइस ऊपर नीचे हो चुके हैं। ऐसे में आपको सही डील के लिए दोनों ही प्लेटफॉर्म को सही से चेक करना होगा।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई है।
यह भी पढ़ें: Blaupunkt के QLED Smart TV पर 52% की सीधी छूट, 11 हज़ार रुपये से भी कम में ले जाओ घर!