बहुत बार ऐसा होता है और बहुत से लोगों की यह शिकायत भी है कि 4K TV को खरीद लाए हैं लें पिक्चर क्वालिटी को अगर देखा जाए तो उसमें उतना फर्क नजर नहीं आ रहा है, जितना सोचा जा रहा था या जिसकी उम्मीद की गई थी। असल में, बात कुछ और ही है, मात्र 4K लिखा होने जा मतलब यह नहीं है कि आपको अच्छी क्वालिटी मिल जाने वाली है। अगर TV में Dolby Vision support नहीं है तो OTT पर जो सिनेमैटिक अनुभव आप चाह रहे हैं, वह आपको किसी भी कीमत और कभी भी मिलने वाला नहीं है। Dolby Vision तकनीकी की खासियत ही यह होती है कि यह अलग अलग और हर सीन के हिसाब से ब्राइटनेस के साथ साथ कन्ट्रैस्ट और कलर आदि को अजस्ट करती है। इसी कारण से आपको पिक्चर ज्यादा नेचुरल और डीटेल्ड नजर आती है। आइए अब जानते हैं कि अगर आप 4K TV खरीद रहे हैं तो आपको Dolby Vision से लैस किस टीवी के साथ जाना चाहिए। हमने 5 सबसे बेहतरीन Dolby Vision सपोर्ट के साथ आने वाले TVs की लिस्ट तैयार की है, जिसे यहाँ देखा जा सकता है और अपने बजट के अनुसार खरीदा भी जा सकता है।
क्या है कीमत: 63,490 रुपये
65-इंच की बड़ी स्क्रीन के साथ अगर आप अपने मनोरंजन को एक अलग ही लेवल पर ले जाना चाहते हैं तो आपके लिए यह Haier TV सबसे बेस्ट चॉइस हो सकता है। इसमें कंपनी के ओर से QLED डिस्प्ले दी जा रही है, इसी कारण यह किसी भी नॉर्मल LCD मॉडल से अलग हो जाता है। इतना ही नहीं, इसमें Dolby Vision content का सपोर्ट मिलता है। जिस कारण से इस टीवी के कलर और भी ज्यादा नेचुरल लगते हैं। इतना ही नहीं, इस टीवी में 30W Dolby Audio और MEMC तकनीकी का लाभ भी दिया जा रहा है, जिस कारण इस टीवी पर अगर आप एक्शन फिल्म आदि देख रहे हैं, सपोर्ट आदि का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो यह भी आपको मिल जाने वाला है। इसमें 2GB RAM और 32GB storage के साथ Google TV अनुभव भी मिल रहा है।
क्या है कीमत: 85,499 रुपये
LG ke is Mini LED backlight टीवी में आपको QNED डिस्प्ले मिल रही है, जो इस टीवी की सबसे बड़ी ताकत कही जा सकती है। इस डिस्प्ले पर आपको Dark scenes और bright highlights के बीच का बेहतरीन बेलेन्स देखने को मिलता है। शायद इसी कारण पिक्चर ज्यादा रियल मालूम पड़ती है। टीवी में α7 AI प्रोसेसर मिल रहा है, जो कम रेजोल्यूशन वाले कंटेन्ट को भी बेहतर करने की कोशिश करता रहता है। इसी कारण इस टीवी पर आपको पुराने शो आदि भी अच्छे से दिखाई देते हैं। इसमें webOS 26 का सपोर्ट मिलता है। Google Home आदि का सपोर्ट भी इस टीवी को खास बनाता है।
क्या है कीमत: 52,240 रुपये
अगर आप अपने घर के कमरे के लिए एक छोटे टीवी की तलाश कर रहे हैं तो यह 43-इंच का टीवी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इस टीवी में 4K Processor X1 मिलता है, जो इसकी सबसे बड़ी खासियत मानी जा सकती है, यह भी कम रेजोल्यूशन वाले कंटेन्ट को बेहतर बनाने का काम करता है। इसमें MotionFlow XR 200 तकनीकी को देखते हैं तो ऐसा कहा जा सकता है कि यह फास्ट मूवमेंट वाले सीन आदि की ब्लर को बेहद कम कर देती है। इसमें Apple AirPlay 2 support भी मिलता है। इस कारण इस टीवी पर iPhone इस्तेमाल करने वाले लोग भी सभी कंटेन्ट का आनंद ले सकते हैं।
क्या है कीमत: 42,999 रुपये
गेमिंग और मूवीज दोनों का मजा अगर आप एक साथ लेना चाहते हैं तो आपको तोशिबा के इस टीवी की ओर मुड़ना चाहिए। इसमें 144Hz QLED पैनल मिल रहा है, जो इसे अन्य मॉडल से अलग कर देता है। इसमें Dolby Vision IQ technology भी मिलती है, जो कमरे की रोशनी के हिसाब से पिक्चर को ऑटोमैटिकली अजस्ट करने का काम करती है। इसके अलावा इस टीवी में REGZA Engine ZRi processor प्रोसेसर मिलता है।
क्या है कीमत: 37,999 रुपये
अगर इस लिस्ट को आपने ध्यान से देखा है तो आपको ये समझ में आ गया होगा कि इस लिस्ट का सबसे सस्ता और किफायती टीवी यही है। हालांकि, कम प्राइस के बाद भी इस टीवी में फीचर्स की कोई कमी नहीं है। इसमें Quantum Dot QLED display मिलती है जो Dolby Vision content के सपोर्ट के साथ आती है। इसी कारण इस टीवी में आपको बेहतरीन कलर और नेचुरल पिक्चर मिलती है। इसके अलावा इस टीवी में आपको बिल्ड इन फायर टीवी का सपोर्ट भी मिलता है। यह सुविधा आपको अच्छी लगने वाली है, क्योंकि इसकी मदद से आप OTT Apps और DTH चैनल्स के बीच आसानी से स्विच कर सकते हैं। यह टीवी आपको 34W स्पीकर्स मिलते हैं और 120Hz गेम बूस्टर इसे गेमिंग और मूवीज देखने के लिए एक बेस्ट टीवी बना देता है।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।
यह भी पढ़ें: जुलाई में गर्दा उड़ाने आ रहे सस्ते और प्रीमियम फोन्स..लिस्ट और फीचर देखकर खुल जाएंगी आँखें