भारतीय स्मार्ट टीवी बाजार में Mini LED तकनीक तेजी से लोकप्रिय हो रही है। कुछ साल पहले तक LED टीवी सबसे ज्यादा खरीदे जाते थे, लेकिन अब Mini LED मॉडल्स तेजी से उनकी जगह ले रहे हैं। इस नई डिस्प्ले तकनीक की वजह से बेहतर ब्राइटनेस, शानदार कॉन्ट्रास्ट और ज्यादा साफ तस्वीर देखने को मिलती है। यही कारण है कि कम कीमत में OLED जैसा विजुअल अनुभव चाहने वाले यूजर्स के बीच Mini LED टीवी की मांग बढ़ रही है। अगर आप बड़े स्क्रीन वाला नया टीवी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो 55 और 65 इंच के ये 5 मॉडल आपकी शॉर्टलिस्ट में शामिल हो सकते हैं। ये सभी मॉडल्स आपको Amazon और Flipkart पर आसानी से मिल जाएंगे।
Lumio एक भारतीय ब्रांड है जिसने 2026 की अपनी नई टीवी सीरीज के तहत Vision 9 मॉडल पेश किया है। यह Mini LED टीवी 800 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आता है और Dolby Vision सपोर्ट मिलने से डिस्प्ले पर कलर्स और डिटेल काफी बेहतर दिखाई देते हैं।
टीवी में MediaTek Pentonic 700 “BOSS” प्रोसेसर दिया गया है, जिसे कंपनी अपनी कीमत का सबसे तेज Google TV प्रोसेसर बताती है। इसमें 3GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलता है। इसके अलावा 144Hz रिफ्रेश रेट और TLDR फीचर भी मौजूद है, जिसकी मदद से पसंदीदा कंटेंट को जल्दी खोजा जा सकता है। ऑडियो के लिए इसमें 50W स्पीकर सिस्टम और Dolby Atmos सपोर्ट दिया गया है।
ऑनलाइन इसकी कीमत 55 इंच मॉडल के लिए 54,999 रुपये और 65 इंच मॉडल के लिए 69,999 रुपये है।
भारत में Xiaomi के स्मार्ट टीवी पहले से ही काफी लोकप्रिय हैं। Mini LED सेगमेंट में कंपनी की S Series एक मजबूत विकल्प मानी जा सकती है। इस टीवी में 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है, जबकि 120Hz रिफ्रेश रेट स्मूद व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है। गेम बूस्ट मोड की सुविधा भी दी गई है, जिससे गेमिंग और स्पोर्ट्स देखने का अनुभव बेहतर हो जाता है। साउंड के लिए इसमें 34W का क्वॉड स्पीकर सेटअप और Dolby Atmos सपोर्ट मौजूद है। वहीं 2GB RAM और 32GB स्टोरेज भी मिलता है।
ऑनलाइन इसकी कीमत 55 इंच वेरिएंट के लिए 51,999 रुपये और 65 इंच मॉडल के लिए 71,999 रुपये है।
अगर बैकलाइट तकनीक की बात करें तो Hisense के टीवी अपनी परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं। U7Q Mini LED मॉडल में बेहतर लोकल डिमिंग के कारण स्क्रीन पर छोटे-छोटे डिटेल्स भी साफ दिखाई देते हैं। टीवी में 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है और Dolby Vision IQ सपोर्ट पिक्चर क्वालिटी को और बेहतर बनाता है। ऑडियो के लिए इसमें 49W का 2.1-चैनल साउंड सिस्टम मिलता है। यह मॉडल Google TV प्लेटफॉर्म पर चलता है और कई अन्य स्मार्ट फीचर्स भी ऑफर करता है।
इसकी ऑनलाइन कीमत 69,999 रुपये है।
TCL दुनिया के बड़े टीवी ब्रांड्स में शामिल है और आने वाले वर्षों में Sony Bravia टीवी के निर्माण से भी इसका नाम जुड़ सकता है। कंपनी के इस Mini LED टीवी में AiPQ प्रोसेसर दिया गया है, जो HDR पीक ब्राइटनेस को बेहतर तरीके से मैनेज करता है और स्मूद विजुअल अनुभव देता है। साउंड के लिए इसमें 40W ONKYO 2.1 Hi-Fi ऑडियो सिस्टम और Dolby Atmos सपोर्ट मौजूद है। इसके अलावा 3GB RAM भी दी गई है।
इस टीवी की ऑनलाइन कीमत 45,999 रुपये है।
भारत में Philips ब्रांड के टीवी का निर्माण फिलहाल SPPL कर रही है। MLED610 Series में Dolby Vision और HDR10+ दोनों का सपोर्ट मिलता है, जिससे कंटेंट अधिक जीवंत दिखाई देता है। यह टीवी 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है, इसलिए स्पोर्ट्स और फास्ट-एक्शन कंटेंट स्मूद नजर आता है। इसमें 2GB RAM और 32GB स्टोरेज दिया गया है तथा यह Google TV ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। ऑडियो के लिए 36W स्पीकर सिस्टम के साथ Dolby Atmos सपोर्ट भी मिलता है।
ऑनलाइन इसकी कीमत 55 इंच मॉडल के लिए 45,999 रुपये और 65 इंच मॉडल के लिए 57,999 रुपये रखी गई है।
यह भी पढ़ें: Realme 16T vs Vivo T5 Pro: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना