Vi ने पेश किए दो नए धांसू प्रीपेड प्लान, रोजाना 2GB डेटा समेत मिलेगा ‘Binge All Night’ और अन्य मज़ेदार फायदे
जानिये Vi के इन दो नए प्लान्स के बेनेफिट, क्या वाकई जबरदस्त हैं?
899 रुपये वाले प्लान की वैधता 84 दिनों की है।
599 रुपये वाले प्लान की वैधता 56 दिनों की है।
Vi New Prepaid Plans: टेलीकॉम मार्किट में अपनी पकड़ मज़बूत करने के लिए वोडाफ़ोन आइडिया अपने प्रिय ग्राहकों के लिए लेकर आया है, दो नए प्लान्स। इन दोनों ही शानदार प्रीपेड प्लान्स को Vi ने अपनी लिस्ट में शामिल कर लिया है। इन दोनों ही रिचार्ज प्लान्स की कीमतें क्रमशः 599 और 899 रुपये हैं। कंपनी ये दोनों ही प्लान्स खासकर उन यूज़र्स के लिए लेकर आयी है, जिन्हे मीडियम से लेकर लॉन्ग-टर्म वैलिडिटी वाले रिचार्ज की तलाश है।
Surveyइसी के साथ आपकी जानकारी के लिए बता दें की कंपनी ने अपने पुराने 859 रुपये वाले प्लान को हटा दिया है और उसकी जगह इस नए 899 रुपये वाले प्लान को पेश किया है, इस चीज़ को एक तरह से ‘टैरिफ हाइक’ (महंगाई) के रूप में भी देखा जा रहा है। हलांकी, दोनों ही प्लान्स में मिलने वाले बंपर बेनिफिट्स ने ग्राहकों का दिल जीत लिया है। आइये जानते हैं इन दोनों प्लान्स से जुड़ी कुछ ज़रूरी बातों के बारे में।
जानिये Vi के 899 रुपये वाले प्लान के फायदे
Vi का नया 899 रुपये वाला प्लान पूरे 84 दिनों की सर्विस वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में ग्राहकों को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोज़ाना 100 SMS की सुविधा मिलती है। डेटा की बात करें तो कुछ सर्किल्स में यह प्लान 1.5GB डेली डेटा दे रहा है, जबकि कई सर्किल्स में यूजर्स को रोज़ाना 2GB हाई-स्पीड डेटा का फायदा मिल रहा है। Vi के 899 रुपये वाले प्लान के कोर बेनिफिट्स की बात की जाए तो इस प्लान में आपको 84 दिनों की वैधता मिलेगी। साथ ही इस प्लान में ग्राहकों को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोज़ाना 100 SMS की सुविधा मिलती है। डेटा की बात की जाए तो कुछ सर्किल्स में ये प्लान 1.5 GB डेटा ऑफर करता है। हालांकि कई अन्य सर्किल्स में यूजर्स को रोज़ाना 2GB हाई-स्पीड डेटा का फायदा मिल रहा है।
अगर इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत की बात करें तो इस प्लान में ‘Binge All Night’ ऑफर भी शामिल है, इस ऑफर के तहत यूज़र्स को रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक फ्री अनलिमिटेड इंटरनेट का एक्सेस मिलता है। इसके अलावा इसमें वीकेंड डेटा रोलओवर की सुविधा भी दी गई है। साथ ही ‘Vi Data Delights’ के तहत हर महीने 2GB एक्स्ट्रा इमरजेंसी डेटा भी एकदम मुफ्त मिलता है। अगर हम इस प्लान के रोज़ाना खर्च का हिसाब लगाएं, तो यह लगभग 10.7 रुपये प्रतिदिन बैठता है।
Vi के 599 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के फायदे
अगर आप 84 दिन से थोड़ा कम वैलिडिटी वाला प्लान चाहते हैं, तो 599 रुपये का रिचार्ज एक परफेक्ट ऑप्शन है। यह प्लान 56 दिनों की सर्विस वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें भी ग्राहकों को रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS की सुविधा दी जाती है। अगर आप 84 दिनों से थोड़ी कम वैलिडिटी वाला प्लान चाहते हैं, तो ये 599 रुपये वाला प्लान आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। इस प्लान की वैलिडिटी मात्र 56 दिनों की है।
बात करें अगर इसके कोर बेनिफिट्स की तो इसमें ग्राहकों को 2GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS की सुविधा दी जाती है। इस प्लान का रोज़ाना खर्च 10.7 रुपये प्रतिदिन है। कंपनी ने इस प्लान में वो सभी सुविधाएं दी हैं जो एक मेहेंगे प्लान में दी जाती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें की इस प्लान में भी ग्राहकों को ‘बिंज ऑल नाइट’ (रात 12 से 6 बजे तक फ्री डेटा), वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट्स के तहत अतिरिक्त बैकअप डेटा का लाभ मिलता है।
यह भी पढ़ें: 14 रुपये के अंतर वाले Airtel के 2 रिचार्ज प्लान.. देखें आपके लिए कौन सा बेस्ट और किस में ज्यादा बेनेफिट
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
