भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio अपने ग्राहकों को रिचार्ज प्लान के कई ऑप्शन देती है. Jio ने कुछ समय पहले दो वॉयस-ओनली प्रीपेड प्लान भी पेश किया था. इन प्लानों की कीमत 1,748 रुपये और 448 रुपये है. इन प्लानों को टेलीकॉम सेक्टर में आए नए निर्देशों के बाद लॉन्च किया गया था.
यह कदम Telecom Regulatory Authority of India यानी TRAI के उस निर्देश के बाद उठाया गया है जिसमें कहा गया था कि सभी टेलीकॉम कंपनियों को ऐसे प्रीपेड प्लान देने होंगे जिनमें केवल वॉइस कॉलिंग की सुविधा हो और डेटा शामिल न हो. इसका कारण यह था कि कई ग्राहक मोबाइल डेटा का उपयोग नहीं करते, लेकिन उन्हें मजबूरी में डेटा वाले महंगे प्लान से रिचार्ज करना पड़ता था. अब ऐसे यूजर्स के लिए खास वॉयस-ओनली प्लान उपलब्ध हैं जिनमें कॉलिंग और सर्विस वैलिडिटी मिलती है, लेकिन डेटा शामिल नहीं होता.
Reliance Jio का 1178 रुपये वाला प्रीपेड प्लान लंबी वैलिडिटी के साथ आता है. इस प्लान में यूजर्स को 336 दिनों की सर्विस वैलिडिटी मिलती है. प्लान के साथ अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा दी जाती है, लेकिन इसमें कोई मोबाइल डेटा शामिल नहीं है.
इसके अलावा इस प्लान में कुल 3600 SMS भी मिलते हैं. यह प्लान मुख्य रूप से उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जिन्हें सिर्फ कॉलिंग और नंबर एक्टिव रखने की जरूरत होती है.
इस प्लान के साथ अतिरिक्त डिजिटल सेवाओं के रूप में JioTV और JioCloud का एक्सेस मिलता है. हालांकि इसमें इंटरनेट डेटा शामिल नहीं है, लेकिन अगर यूजर चाहें तो अलग से डेटा वाउचर रिचार्ज करके इंटरनेट का उपयोग कर सकते हैं.
Reliance Jio का दूसरा वॉइस-ओनली प्लान 448 रुपये का है. इस प्लान में यूजर्स को 84 दिनों की सर्विस वैलिडिटी मिलती है. इसके साथ भी अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा दी जाती है. इस प्लान में कुल 1000 SMS शामिल हैं. यह भी एक वॉइस-ओनली प्लान है और इसमें डेटा नहीं मिलता. अतिरिक्त लाभ के तौर पर इस प्लान में JioTV और JioAICloud का एक्सेस दिया जाता है. अगर यूजर को इंटरनेट की जरूरत हो तो वे अलग से डेटा वाउचर लेकर उसका उपयोग कर सकते हैं.
अगर किसी यूजर के पास वॉइस-ओनली प्लान है और उसे कभी-कभी इंटरनेट की जरूरत पड़ती है, तो वह डेटा वाउचर का इस्तेमाल कर सकता है. Reliance Jio का सबसे सस्ता डेटा वाउचर 19 रुपये का है. इस वाउचर में 1GB डेटा मिलता है, लेकिन इसकी वैलिडिटी केवल 1 दिन की होती है. यानी अगर यूजर इस वाउचर से रिचार्ज करता है तो वह डेटा केवल उसी दिन के लिए उपलब्ध रहेगा.
ये वॉइस-ओनली प्लान उन लोगों के लिए खास तौर पर फायदेमंद हैं जिन्हें मोबाइल डेटा की जरूरत नहीं होती, लेकिन वे कॉलिंग और नंबर की वैलिडिटी बनाए रखना चाहते हैं. ऐसे यूजर्स अब कम कीमत में केवल कॉलिंग वाला प्लान चुन सकते हैं और जरूरत पड़ने पर अलग से डेटा रिचार्ज कर सकते हैं.
अभी रिचार्ज के लिए यहां पर क्लिक करें.
यह भी पढ़ें: भूल कर भी ऑनलाइन सर्च न करें ये 5 चीजें, सीधे घर पर दस्तक देगी पुलिस, तीसरे केस में तो जमानत भी संभव नहीं!