आपके पास है Jio का नंबर? फौरन उठा लें इस फ्री ऑफर का फायदा, कंपनी दे रही बेनिफिट, कई लोग अनजान, आसान है तरीका
Jio Free Offer: Reliance Jio देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है. कंपनी कई तरह के प्लान्स यूजर्स को उपलब्ध करवाती है. टैरिफ बढ़ाने के बाद भी Jio ने अपने यूजर्स को बड़ा फायदा दिया है. कंपनी ने कुछ समय पहले ऐसा ऑफर पेश किया है, जिसके तहत ग्राहकों को हजारों रुपये की AI सर्विस फ्री में मिलेगी. Jio यूजर्स को Google Gemini AI Pro का सब्सक्रिप्शन बिना अतिरिक्त शुल्क के दिया जा रहा है, जिसकी कुल कीमत 35,100 रुपये तक बताई जा रही है.
Surveyक्या है Jio का नया फ्री ऑफर?
Reliance Jio ने अपने True 5G यूजर्स के लिए यह खास ऑफर शुरू किया है. इस ऑफर के तहत Google Gemini AI Pro का सब्सक्रिप्शन 18 महीनों तक फ्री में मिलेगा. सामान्य तौर पर इस प्रीमियम AI सर्विस के लिए कम से कम 1950 रुपये प्रति माह का भुगतान करना पड़ता है.
इस फ्री सुविधा का लाभ उठाने के लिए यूजर्स को Jio के 349 रुपये या उससे ऊपर वाले True 5G अनलिमिटेड प्रीपेड प्लान से रिचार्ज करना होगा. यानी जो ग्राहक पहले से 5G प्लान इस्तेमाल कर रहे हैं या नया रिचार्ज करेंगे, वे इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं.
इस ऑफर को क्लेम करने के लिए आपको MyJio ऐप पर जाना होगा. वहां पर अगर आप एलिजिबल होंगे तो आपको Google Gemini AI Pro का बैनर दिखेगा और क्लेम का लिंक मिलेगा. जैसे ही आप उस पर क्लिक करेंग तो आपसे ईमेल आईडी पूछी जाएगी. उसके बाद आपके ईमेल पर यह सर्विस एक्टिवेट कर दी जाएगी. ध्यान रखिए, इस ऑफर का लाभ लेने के लिए आपको एलिजिबल प्लान के साथ हर महीने रिचार्ज करना होगा.
Google Gemini AI Pro में क्या मिलेगा?
Google Gemini AI Pro के साथ यूजर्स को Google की प्रीमियम AI सुविधाओं तक पहुंच मिलेगी. इसमें सबसे बड़ा फायदा 2TB का Google Photos स्टोरेज है. इसका मतलब है कि फोन की स्टोरेज की चिंता किए बिना फोटो और वीडियो को क्लाउड में सेव किया जा सकता है.
इसके अलावा यूजर्स को Nano Banana नाम के AI इमेज क्रिएशन टूल का लेटेस्ट वर्जन अनलिमिटेड एक्सेस के साथ मिलेगा. Veo 3.1 जैसे AI वीडियो क्रिएटर टूल की भी सुविधा दी जाएगी, जो तस्वीरों से वीडियो बना सकता है.
यूजर्स को Flow नाम का सिनेमैटिक फिल्ममेकिंग टूल, Google Deep Research, इमेज टू वीडियो क्रिएटर Whisk और NotebookLM जैसे एडवांस टूल्स का भी एक्सेस मिलेगा. इन सभी फीचर्स के साथ यह ऑफर खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है जो कंटेंट क्रिएशन, रिसर्च या डिजिटल वर्क में सक्रिय हैं.
यूजर्स के लिए कितना फायदेमंद?
अगर 349 रुपये प्रति माह के हिसाब से 18 महीने की गणना की जाए, तो कुल कीमत 6,282 रुपये बनती है. हालांकि कंपनी इसे अलग तरह से वैल्यू बताती है, जिसमें क्लाउड स्टोरेज और प्रीमियम AI टूल्स की कुल कीमत जोड़कर इसे 35,100 रुपये तक का फायदा बताया जा रहा है. टेलीकॉम सेक्टर में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच Jio का यह कदम यूजर्स को अपनी ओर बनाए रखने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है. 5G प्लान के साथ AI टूल्स का फ्री एक्सेस देना कंपनी के लिए एक बड़ा डिजिटल पैकेज साबित हो सकता है.
यह भी पढ़ें: साल 2026 में Jio के सबसे सस्ते 5G प्लान्स, दाम 200 रुपये से भी कम, रिचार्ज करने से पहले जान लें सारी डिटेल्स
Sudhanshu Shubham
सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile