रिलायंस जिओ का रिपोर्ट कार्ड: 18 भारतीय शहरों में जिओ का स्पीड टेस्ट
अभी हाल ही में डिजिट ने एक कांटेस्ट किया था जिसमें देश के अलग अलग शहरों में यूजर्स से जिओ के स्पीड टेस्ट के बाद उसे हमें भेजने को कहा गया था, और अब हमारे पास उसके नतीजें आ गए हैं... आइये जानते हैं आखिर जिओ की स्पीड है कैसी...
अभी कुछ ही दिन हुए हैं जब देश में आधिकारिक तौर पर रिलायंस ने अपनी 4G सेवा को पेश किया था. हालाँकि बाज़ार में अपने आधिकारिक लॉन्च से पहले ही रिलायंस ने अपनी इस सेवा यानी जिओ के प्रीव्यू ऑफर को देशभर में इस्तेमाल करने के लिए मुहैया करा दिया था. और लोगों को यह काफी पसंद भी आया था. इसके साथ ही लॉन्च होते ही सस्ते नेट के जरिये जिओ ने तो जैसे टेलीकॉम की दुनिया में हंगामा सा मचा दिया था. हालाँकि इसके साथ साथ डिजिट के पास ऐसी बहुत सी समस्याओं के लिए लोगों ने संपर्क किया है जो जिओ के खिलाफ हैं.
तो इन समस्याओं को देखते हुए हमने ट्विटर पर एक कांटेस्ट रखा जिसमें हमारे सब्सक्राइबर्स ने देश भर से हिस्सा लिया. और हमें पता चल पाया कि आखिर देश में जिओ की स्पीड कैसी है. तो हमने पाया, और हमारे डाटा के अनुसार, देशभर में अगर औसत डाउनलोड को देखें तो जिओ की स्पीड 19.2Mbps है और इसकी अपलोड स्पीड 4Mbps है. आइये विस्तार से जानते हैं इसे:
Click to Enlarge
@digitindia Plz find same...#Contest #RelianceJio pic.twitter.com/E2jmQIBsDw
— Harshil Soni (@Harshil_Soni) September 19, 2016