jio free offer 18 months
Reliance Jio अपने यूजर्स के लिए लगातार किफायती रिचार्ज प्लान पेश कर रहा है. कंपनी ने का 365 रुपये का प्रीपेड प्लान आपके लिए बेस्ट हो सकता है. इस प्लान में कॉलिंग, डेटा और SMS के साथ अतिरिक्त बेनिफिट भी शामिल हैं. इसके अलावा कंपनी के पास अन्य अनलिमिटेड रिचार्ज विकल्प भी उपलब्ध हैं.
365 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 30 दिनों की वैधता के साथ आता है. इस प्लान में पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग शामिल है. डेटा की बात करें तो यूजर्स को कुल 25GB हाई स्पीड डेटा मिलता है. इसमें कंपनी की तरफ से कोई डेली डेटा लिमिट नहीं लगाई गई है. साथ ही, हर दिन 100 फ्री SMS भी दिए जाते हैं.
इस प्लान में 7.47 रुपये का टॉकटाइम भी शामिल है. साथ ही, एक विशेष ऑफर के तहत तीन महीने का JioHotstar सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है.
सब्सक्राइबर्स को JioTV और Jio AI Cloud का एक्सेस भी मिलता है, जिसमें 50GB क्लाउड स्टोरेज शामिल है. इसके अलावा, इस प्लान में 18 महीने का Google Gemini सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है, जिसकी कीमत 35,100 रुपये बताई गई है.
365 रुपये के प्लान के अलावा Jio 349 रुपये का प्रीपेड प्लान भी ऑफर करता है. इसकी वैधता 28 दिन है और इसमें पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग शामिल है. इस प्लान में प्रतिदिन 2GB डेटा मिलता है और हर दिन 100 फ्री SMS भी दिए जाते हैं. यूजर्स को Jio के कॉम्प्लिमेंट्री ऐप्स का एक्सेस भी मिलता है. 5G स्मार्टफोन यूजर्स के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा की सुविधा भी उपलब्ध है. इस प्लान के साथ भी 18 महीने का Google Gemini सब्सक्रिप्शन विशेष ऑफर के तहत दिया जा रहा है.
अगर आप रोजाना ज्यादा डेटा यूज करते हैं तो 349 रुपये वाला प्लान डेली 2GB डेटा के साथ बेहतर विकल्प हो सकता है. वहीं अगर आपको एकमुश्त डेटा चाहिए और OTT बेनिफिट ज्यादा मायने रखते हैं तो 365 रुपये वाला प्लान ज्यादा फायदेमंद लग सकता है. फैसला आपकी जरूरत पर निर्भर करता है, लेकिन दोनों प्लान लंबी अवधि के डिजिटल बेनिफिट के साथ आते हैं.
अभी रिचार्ज के लिए यहां पर क्लिक करें.
यह भी पढ़ें: कब बना था आपका फोन? जानें स्मार्टफोन की सही उम्र, ये है छोटी-सी ट्रिक, मिनटों में मिल जाएगी पूरी कुंडली