Vi बनाम Reliance Jio: कौन सी कंपनी के पास 3 महीने की वैलिडीटी वाला सबसे तोडू प्लान..देखें कीमत और बेनेफिट

HIGHLIGHTS

OTT का एक्सेस फ्री में चाहिए तो यह प्लान बेस्ट हैं।

Vi और Reliance Jio 3 महीने के लिए दमदार प्लान दे रहे हैं।

इन प्लांस में डेली ज्यादा डेटा और अन्य बहुत से बेनेफिट मिलते हैं।

भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में रिलायंस जियो (Reliance Jio) और वोडाफोन आइडिया (Vi) अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए बहुत से रिचार्ज प्लांस से लेकर बहुत से मनोरंजन प्लान भी लेकर आते रहते हैं। इन प्लांस के बेनेफिट देखकर इन्हें कोई भी झट से खरीद ले। अगर आप बार-बार रिचार्ज के झंझट से बचने के लिए 84 दिनों (3 महीने) की वैलिडिटी और साथ में Amazon Prime के फ्री सब्सक्रिप्शन के साथ आने वाले प्लान देखना चाहते हैं तो आपको आज हम Relianace Jio के 1029 रुपये वाले प्लान और वीआई का 996 रुपये की कीमत में आने वाले प्लांस के बारे में जानकारी देने वाले हैं।

आम तौर पर 799 रुपये की कीमत वाले सालाना अमेज़न प्राइम लाइट को इन दोनों ही प्लांस के साथ फ्री में ऑफर किया जा रहा है। इसका मतलब है कि यह दोनों ही रिचार्ज प्लान आपको 84 दिन के लिए Amazon Prime के इस Subscription को फ्री में दे रहे हैं। आइए जानते हैं कि इन दोनों में से किस टेलीकॉम ऑपरेटर का प्लान आपके लिए ज्यादा किफायती और फायदेमंद हो सकता है।

Reliance Jio का 1029 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

रिलायंस जियो का यह प्लान खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए डिजाइन किया गया है जो हाई-स्पीड डेटा के साथ कई प्रीमियम डिजिटल सर्विसेज का लाभ उठाना चाहते हैं। इस प्लान की वैलिडीटी आप जानते हैं कि 84 दिन की है, इसके अलावा इस प्लान में डेली 2GB डेटा का लाभ भी मिल रहा है, इसका मतलब है कि प्लान में कुल 168GB डेटा मिलता है। प्लान इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग भी ऑफर करता है। इसके अलावा इस प्लान में ग्राहकों को 100 SMS भी डेली मिलते हैं। इसके अलावा प्लान में Unlimited 5G का लाभ भी दिया जा रहा है।

Jio के इस प्लान में 84 दिनों के लिए Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है, इतना ही नहीं, प्लान के साथ ग्राहकों को JioHotstar Mobile का फ्री एक्सेस भी मिल रहा है, इसमें JioAICloud पर 50GB का क्लाउड स्टोरेज भी दिया जा रहा है, इस प्लान में 35,100 रुपये की वैल्यू वाला 18 महीने का Google AI Pro सब्सक्रिप्शन भी अलग से दिया जा रहा है। ऐसा कह सकते हैं कि यह प्लान एक फीचर पैक्ड प्लान है। आइए अब Vi के रिचार्ज प्लान के बारे में जानते हैं।

Vodafone Idea (Vi) का 996 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

वोडाफोन आइडिया का यह प्लान कीमत में थोड़ा सस्ता होने के साथ-साथ हैवी डेटा यूज़र्स के लिए खास Hero Unlimited बेनिफिट्स लेकर आता है। प्लान में कंपनी Jio के जैसे ही 84 दिन की वैलिडीटी के अलावा 2GB डेली डेटा का लाभ मिलता है। इसके अलावा प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ भी मिल रहा है। यह प्लान भी जियो के प्लान के जैसे ही 100 SMS डेली ऑफर कर रहा है। यह प्लान भी ग्राहकों को अनलिमिटेड 5जी डेटा का लाभ देता है।

प्लान में 84 दिन के लिए Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, Binge All Night एक्सेस, Weekend Data Rollover और Data Delights का लाभ मिल रहा है।

कौन सा प्लान बेस्ट होगा?

आपने दोनों ही रिलायंस जियो और वोडाफोन आइडिया के रिचार्ज प्लांस को करीब से देख लिया है। इन दोनों ही प्लांस के बेनेफिट अब आप देख चुके हैं। ऐसे में जाहिर है कि आप इस समय पोर्ट करके तो इन सभी बेनेफिट का लाभ नहीं लेने वाले हैं। ऐसे में अगर आप जियो नेटवर्क पर हैं तो आपके लिए यह प्लान बेस्ट होने वाला है, क्योंकि इसमें आपको ज्यादा डेटा के अलावा OTT का एक्सेस भी मिल रहा है। वहीं, कुछ कम प्राइस में Vi का यह प्लान भी आपके लिए बेस्ट हो सकता है, हालांकि, इस प्लान के लिए आपको Vi यूजर होना जरूरी है। आप अपनी जरूरत और बेनेफिट आदि को देखते हुए किसी एक प्लान को चुन सकते हैं। दोनों ही प्लांस आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Redmi 17 5G में मिलेगी 7500mAh की बैटरी और स्नैपड्रैगन 4 Gen 5 प्रोसेसर, देखें क्या होगी कीमत

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :