Jio Recharge Plans: एक्स्ट्रा डेटा के साथ आते हैं ये 5 प्रीपेड प्लान, जानें किसमें मिल रहे सबसे ज्यादा बेनिफिट्स

By

अगर आप Reliance Jio के ग्राहक हैं और एक ऐसा रिचार्ज तलाश रहे हैं जिसमें ढेर सारे बेनिफिट्स के साथ ज्यादा डेटा भी मिले, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Jio अपने कुछ चुनिंदा प्रीपेड प्लान्स के साथ अतिरिक्त डेटा का फायदा दे रही है। इन प्लान्स में नियमित डेटा के अलावा बोनस डेटा भी मिलता है, जिससे यूजर्स ज्यादा समय तक हाई-स्पीड इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। कई प्लान्स में Google Gemini Pro, JioHotstar, JioGames, FanCode और JioAICloud जैसे अतिरिक्त बेनिफिट्स भी शामिल किए गए हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 जियो प्रीपेड प्लान्स के बारे में जो फिलहाल एक्स्ट्रा डेटा के साथ उपलब्ध हैं।

1. Jio का 459 रुपये वाला प्लान

यह एक यूथ एंड गेमिंग ट्रू 5जी अनलिमिटेड प्लान है। इसमें 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोजाना 2GB डेटा मिलता है। इसके अलावा 5GB अतिरिक्त डेटा भी दिया जाता है, यानी कुल 61GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS शामिल हैं।

अतिरिक्त बेनिफिट्स में 50GB JioAICloud स्टोरेज, JioTV, 3 महीने का JioHotstar Mobile, 18 महीने का Google Gemini Pro प्लान और बहुत कुछ मिलता है। इस प्लान की प्रतिदिन की लागत 16.39 रुपये है।

2. Jio का 495 रुपये वाला प्लान

यह भी यूथ एंड गेमिंग प्लान है, जिसकी वैलिडिटी 28 दिन है। इसमें रोजाना 1.5GB डेटा के साथ 5GB अतिरिक्त डेटा दिया जाता है। इस तरह कुल 47GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं।

साथ ही यूजर्स को 500 से ज्यादा HD प्रीमियम गेम्स का एक्सेस मिलता है। इसके अलावा 18 महीने का Google Gemini Pro प्लान भी मिलता है, जिसमें 5000GB क्लाउड स्टोरेज और Nano Banana फीचर शामिल है। इसकी रोज़ाना की कीमत 17.68 रुपये है।

3. Jio का 545 रुपये वाला प्लान

यह यूथ एंड गेमिंग ट्रू 5जी अनलिमिटेड प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें रोजाना 2GB डेटा और 5GB अतिरिक्त डेटा दिया जाता है, जिससे कुल 61GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोज 100 SMS शामिल हैं।

अतिरिक्त सुविधाओं में 28 दिनों के लिए 500 से ज्यादा HD गेम्स की पहुंच, 18 महीने का Google Gemini Pro प्लान (5000GB क्लाउड स्टोरेज और Nano Banana के साथ), 3 महीने का JioHotstar Mobile और 50GB JioAICloud स्टोरेज मिलता है। यह प्लान प्रतिदिन के हिसाब से 19.46 रुपये का पड़ता है।

4. Jio का 749 रुपये वाला प्लान

यह प्लान 72 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें प्रतिदिन 2GB डेटा के अलावा 20GB अतिरिक्त डेटा दिया जाता है। इस तरह कुल 164GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा दी जाती है।

3 महीने का JioHotstar Mobile, 50GB JioAICloud स्टोरेज और 18 महीने का Google Gemini Pro प्लान (5000GB क्लाउड स्टोरेज और Nano Banana) भी शामिल है। इसकी प्रभावी दैनिक कीमत 10.40 रुपये है।

5. Jio का 899 रुपये वाला प्लान

90 दिनों की वैलिडिटी वाले इस प्लान में रोजाना 2GB डेटा के साथ 20GB अतिरिक्त डेटा मिलता है। यानी कुल 200GB हाई-स्पीड डेटा उपलब्ध कराया जाता है। इस प्लान में भी अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100 SMS मिलते हैं।

3 महीने का JioHotstar Mobile, 50GB JioAICloud स्टोरेज और 18 महीने का Google Gemini Pro प्लान (5000GB क्लाउड स्टोरेज और Nano Banana) भी इसमें शामिल है। इस प्लान का रोज़ का खर्च 9.99 रुपये आता है।

यह भी पढ़ें: Nothing Phone 4b vs Motorola Edge 70 Pro vs Realme GT 7T: कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By