Nothing Phone 4b vs Motorola Edge 70 Pro vs Realme GT 7T: कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
Nothing ने भारत में अपना नया Nothing Phone 4b लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे अपनी नई बजट-फ्रेंडली “(b) सीरीज” के तहत पेश किया है, जिसमें प्रीमियम डिजाइन और कई फ्लैगशिप जैसे फीचर्स कम कीमत में दिए गए हैं। इस फोन का मुकाबला भारतीय बाजार में Motorola Edge 70 Pro और Realme GT 7T जैसे पॉपुलर स्मार्टफोन्स से माना जा रहा है। अगर आप इन तीनों में से किसी एक को खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो नीचे दिया गया यह कंपैरिजन आपके काफी काम आ सकता है। आइए देखते हैं तीनों फोन्स में कौन किस पर भारी है।
SurveyNothing Phone 4b vs Motorola Edge 70 Pro vs Realme GT 7T
डिज़ाइन और डिस्प्ले
डिजाइन के मामले में Nothing Phone 4b अपनी अलग पहचान बनाता है। इसमें पॉलीकार्बोनेट यूनिबॉडी डिजाइन के साथ ट्रांसपेरेंट कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। फोन में नया Glyph Bar मिलता है, जिसमें 45 मिनी-LED को पांच हिस्सों में बांटा गया है। इसकी मदद से यूजर्स Uber राइड, फूड डिलीवरी, बैटरी चार्जिंग, टाइमर और यहां तक कि लाइव क्रिकेट स्कोर जैसी जानकारी भी पीछे की लाइट्स के जरिए देख सकते हैं। फोन में 6.77 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।
Motorola Edge 70 Pro में 6.8 इंच का Super HD Extreme AMOLED 10-बिट डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 5,200 निट्स पीक ब्राइटनेस, HDR10+ सपोर्ट और 360Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। फोन को IP68+IP69 और MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन भी मिला है।

वहीं Realme GT 7T में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेजोल्यूशन 2780×1264 पिक्सल है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 6,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, 360Hz टच सैंपलिंग रेट और DCI-P3 कलर गैमट का सपोर्ट दिया गया है। फोन IP69 रेटिंग के साथ आता है।
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
Nothing Phone 4b में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी के मुताबिक AI प्रोसेसिंग के मामले में यह Phone (3a) Lite की तुलना में 240 प्रतिशत बेहतर है। गेमिंग के लिए इसमें बड़ा वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है। फोन Nothing OS 4.1 (Android 16 आधारित) पर चलता है और कंपनी 3 बड़े Android अपडेट तथा 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है।
Motorola Edge 70 Pro में MediaTek Dimensity 8500 Extreme चिपसेट मिलता है। इसके साथ LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है। यह Android 16 आधारित Hello UI पर चलता है। कंपनी इसके लिए 3 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है।
Realme GT 7T में 4nm आधारित MediaTek Dimensity 8400-Max प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ LPDDR5X RAM और UFS 4.0 स्टोरेज मिलती है। फोन Android 15 आधारित Realme UI 6.0 पर चलता है और इसे 4 बड़े Android अपडेट तथा 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलने वाले हैं।

कैमरा में किसका दबदबा?
फोटोग्राफी के लिए Nothing Phone 4b में 50MP का OIS सपोर्ट वाला प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। कैमरा सिस्टम TrueLens Engine 4.0 और Google के साथ विकसित Ultra XDR मोड के साथ आता है, जो कई RAW इमेज को मिलाकर बेहतर फोटो तैयार करता है।
Motorola Edge 70 Pro में 50MP Sony LYT-710 प्राइमरी कैमरा OIS के साथ मिलता है। इसके अलावा 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ दिया गया है, जबकि तीसरे कैमरे की जानकारी कंपनी ने साझा नहीं की है। सेल्फी के लिए इसमें 50MP ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा मिलता है और यह 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।
Realme GT 7T में 50MP Sony IMX896 प्राइमरी कैमरा OIS के साथ और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह कैमरा सेटअप रोजमर्रा की फोटोग्राफी और सोशल मीडिया उपयोग के लिए उपयुक्त माना जा सकता है।
बैटरी और चार्जिंग
बैटरी के मामले में Nothing Phone 4b में 6,000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह अब तक का सबसे लंबा बैटरी बैकअप देने वाला Nothing फोन है। इसमें Safe Cell Technology का इस्तेमाल किया गया है, जिससे 1,200 चार्जिंग साइकल के बाद भी बैटरी की 90 प्रतिशत हेल्थ बनी रहती है।

Motorola Edge 70 Pro में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग और 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं Realme GT 7T इस मुकाबले में सबसे बड़ी 7,000mAh बैटरी के साथ आता है। इसके साथ 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जिससे कम समय में फोन चार्ज किया जा सकता है।
भारत में कीमत
Nothing Phone 4b की शुरुआती कीमत 8GB + 128GB वेरिएंट के लिए 29,999 रुपये रखी गई है, जबकि 8GB + 256GB मॉडल 33,699 रुपये में उपलब्ध होगा। ये कीमतें 7.5 प्रतिशत इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस के साथ हैं। बाद में इनकी कीमत क्रमशः 34,999 रुपये और 38,999 रुपये होगी। यह फोन 14 जुलाई से Flipkart, Croma, Reliance Digital और Vijay Sales पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
Motorola Edge 70 Pro की कीमत 8GB + 256GB वेरिएंट के लिए 38,999 रुपये और 12GB + 256GB वेरिएंट के लिए 41,999 रुपये है। Realme GT 7T के 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 30,499 रुपये है, जबकि 12GB + 512GB मॉडल 31,999 रुपये में उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें: Google Pixel 11 vs Google Pixel 10: संभावित डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स और अन्य अपग्रेड्स की तुलना
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
