Jio यूज़र्स की हो गई चांदी! इन प्लान्स पर FREE मिल रहा एक्स्ट्रा डेटा, रिचार्ज से पहले जान लें किस प्लान में सबसे ज्यादा फायदा

By

अगर आप जल्द ही अपना Jio प्रीपेड नंबर रिचार्ज कराने वाले हैं, तो यह जानकारी आपके काम की हो सकती है। Reliance Jio फिलहाल अपने पांच चुनिंदा प्रीपेड प्लान्स के साथ फ्री में बोनस डेटा दे रही है। इनमें कुछ प्लान्स पर 5GB एक्स्ट्रा डेटा मिल रहा है, जबकि कुछ लॉन्ग-वैलिडिटी प्लान्स में 20GB अतिरिक्त डेटा का लाभ दिया जा रहा है। आइए जानते हैं इन सभी प्लान्स की पूरी डिटेल।

बोनस डेटा वाले Jio प्रीपेड प्लान्स

Jio Rs 459 प्लान

Jio का 459 रुपये वाले यूथ और गेमिंग प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें रोजाना 2GB डेटा मिलता है और ऑफर के तहत अतिरिक्त 5GB डेटा भी दिया जा रहा है। इस तरह कुल डेटा 61GB हो जाता है।

इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, प्रतिदिन 100 SMS और एलिजिबल यूजर्स के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा मिलता है। इसके अलावा JioTV, 50GB मुफ्त JioAICloud स्टोरेज, 18 महीने का Google Gemini Pro, 3 महीने का JioHotstar Mobile, JioGames Mobile, Snapchat+ और FanCode जैसे बेनिफिट्स भी शामिल हैं।

हालांकि, Google Gemini Pro और JioHotstar Mobile का लाभ जारी रखने के लिए यूजर को 349 रुपये या उससे अधिक वाले अनलिमिटेड 5G प्लान पर लगातार रिचार्ज बनाए रखना होगा।

Jio Rs 495 प्लान

495 रुपये वाले प्लान में प्रतिदिन 1.5GB डेटा के साथ अतिरिक्त 5GB बोनस डेटा मिलता है। 28 दिनों की वैलिडिटी वाले इस प्लान में कुल 47GB डेटा उपलब्ध होता है।

इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS दिए जाते हैं। अतिरिक्त बेनिफिट्स में JioGames Cloud, FanCode, 500 से अधिक प्रीमियम HD गेम्स का एक्सेस और 18 महीने का Google Gemini Pro शामिल है।

इस प्लान के एक्स्ट्रा बेनिफिट्स जारी रखने के लिए यूजर को 299 रुपये या उससे अधिक वाले 1.5GB प्रतिदिन डेटा प्लान पर एक्टिव रहना होगा।

Jio Rs 545 प्लान

545 रुपये वाले प्लान में भी 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसमें रोजाना 2GB डेटा के साथ 5GB बोनस डेटा दिया जा रहा है, जिससे कुल डेटा 61GB हो जाता है।

प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 100 SMS और एलिजिबल ग्राहकों के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा शामिल है। इसके अलावा JioGames Cloud, FanCode, 500 से अधिक प्रीमियम गेम्स, 18 महीने का Google Gemini Pro, 3 महीने का JioHotstar Mobile और JioAICloud स्टोरेज भी मिलता है।

Jio Rs 749 प्लान

अगर आपको ज्यादा वैलिडिटी और डेटा चाहिए, तो 749 रुपये वाला प्लान बेहतर विकल्प हो सकता है। इसकी वैलिडिटी 72 दिन है और इसमें प्रतिदिन 2GB डेटा के साथ 20GB अतिरिक्त डेटा दिया जा रहा है। कुल मिलाकर इस प्लान में 164GB डेटा मिलता है।

इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 SMS, एलिजिबल यूजर्स के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा, 3 महीने का JioHotstar Mobile, JioAICloud स्टोरेज और 18 महीने का Google Gemini Pro भी शामिल है।

Jio Rs 899 प्लान

899 रुपये वाला जियो प्लान 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें रोजाना 2GB डेटा के अलावा 20GB बोनस डेटा दिया जा रहा है, जिससे कुल डेटा 200GB हो जाता है।

इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 100 SMS, एलिजिबल ग्राहकों के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा, 3 महीने का JioHotstar Mobile, JioAICloud स्टोरेज और 18 महीने का Google Gemini Pro जैसे सभी प्रमुख बेनिफिट्स शामिल हैं।

कौन-सा प्लान चुनना चाहिए?

अगर आपका डेटा अक्सर वैलिडिटी खत्म होने से पहले ही खत्म हो जाता है, तो 749 रुपये और 899 रुपये वाले ट्रू 5जी अनलिमिटेड प्लान ज्यादा उपयोगी साबित हो सकते हैं, क्योंकि इनमें 20GB अतिरिक्त डेटा मिलता है। वहीं, अगर आपकी प्राथमिकता गेमिंग फीचर्स, प्रीमियम गेम्स या उससे जुड़े बेनिफिट्स हैं और आपको लंबी वैलिडिटी की जरूरत नहीं है, तो यूथ एंड गेमिंग सीरीज के 459 रुपये, 495 रुपये और 545 रुपये वाले प्लान बेहतर विकल्प हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Vivo X300 E की लॉन्च डेट कन्फर्म, प्री-ऑर्डर शुरू, 7200mAh बैटरी समेत कई फीचर्स आए सामने

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By