अब आप ऑनलाइन पा सकते हैं रिलायंस जिओ सिम

Highlights

अब आप बिना लाइन में लेगे ही जिओ सिम को प्राप्त कर सकते हैं.

जिओ सिम इन दिनों काफी मांग में है और पिछले काफी समय से अगर आप भी इस सिम को प्राप्त करने की कोशिश में लगे थे तो अब आपका इंतेज़ार समझो ख़त्म हुआ. अब आप बिना लाइन में लेगे ही जिओ सिम को प्राप कर सकते हैं, इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरुरत भी नहीं है. दरअसल एक वेबसाइट है जिससे आप जिओ सिम को बिना लाइन में लगे हुआ पा सकते हैं. इस वेबसाइट का नाम है, 'aonebiz.in'. इस वेबसाइट से जिओ सिम पाई जा सकती है, वो भी बिना किसी मेहनत के, आपको बस एक ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा और अपने बारे में थोड़ी सी जानकारी देनी होगी और यह सिम आपके रजिस्टर्ड पते पर आपको मिल जाएगी.

हालाँकि इस कंपनी पर लिखा गया है कि जिओ की सिम के लिए आपको किसी भी तरह की राशि देने की जरूरत नहीं है, लेकिन इसके लिए कंपनी ग्राहक से Rs. 199 डिलीवरी चार्जेज जरुर ले रही है. कंपनी का दावा है कि, 7-10 दिनों में ये सिम रजिस्टर्ड यूजर्स को मिल जाएगी. इसके साथ ही डिलीवरी के समय यूजर को एड्रेस प्रूफ और आइडेंटिटी प्रूफ और एक पासपोर्ट साइज़ फोटो जरुर सबमिट करनी होगी. आपको बता दें कि, जिओ सिम फ़िलहाल बहुत ही मांग में है. इसका कारण है इसके साथ मिलने वाला फ्री वोइस, SMS और डाटा सेवाएं, जो 31 दिसम्बर तक मिलेंगे. हालाँकि जिओ तो सिम फ्री दे रही है लेकिन कई जगहों पर वेंडर्स इन सिम के लिए यूजर्स से Rs. 300 से Rs. 500 रूपये तक ले रहे हैं.

बता दें कि, जिओ ने अपनी 4G सेवा को भारत में सितम्बर में आधिकारिक तौर पर पेश किया था. हालाँकि कंपनी की इस सेवा को कुछ विशेष स्मार्टफोंस के साथ आधिकारिक लॉन्च से पहले ही उपलब्ध करवा दिया गया था. इसके तहत यूजर्स को प्रीव्यू ऑफर भी मिल रहा था. जिसके तहत 31 दिसम्बर तक फ्री 4G डाटा भी कंपनी दे रही थी.

नोट: हम इस वेबसाइट के दावे को सही नहीं बता सके हैं और न ही इस बात की पुष्टि कर सकते हैं और आप किसी भी तरह का फैसला लेने से पहले अपने विवेक का इस्तेमाल करें, हम इस वेबसाइट के दावे की जिम्मेदारी नहीं ले सकते हैं. आप अपने रिस्क पर इस कोई भी फैसला लें. 

 

Kulveer Sharma

Kulveer Sharma

View full profile