मोबाइल रिचार्ज लगातार महंगे होते जा रहे हैं, लेकिन सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL (Bharat Sanchar Nigam Limited) अब भी ऐसे प्लान ऑफर कर रही है जो कम कीमत में लंबी वैलिडिटी चाहते हैं. कंपनी का ₹1499 प्रीपेड प्लान इसी श्रेणी में आता है, जिसमें पूरे 300 दिनों की वैलिडिटी मिलती है.
अगर आप अपना दूसरा सिम सिर्फ एक्टिव रखना चाहते हैं या बार-बार रिचार्ज कराने से बचना चाहते हैं, तो यह प्लान आपके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है.
BSNL के ₹1499 प्रीपेड प्लान के साथ ग्राहकों को पूरे 300 दिनों की वैधता मिलती है. इस दौरान यूजर्स देशभर में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ उठा सकते हैं. इसके अलावा हर दिन 100 SMS भी दिए जाते हैं. डेटा की बात करें तो इस प्लान में कुल 32GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है. निर्धारित डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड घटकर 40 Kbps रह जाती है. यह प्लान केवल BSNL प्रीपेड ग्राहकों के लिए उपलब्ध है.
इस प्लान में हाई-स्पीड डेटा सीमित है, इसलिए यह उन लोगों के लिए ज्यादा उपयुक्त है जो इंटरनेट का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करते या मुख्य रूप से कॉलिंग के लिए सिम रखते हैं.
अगर अतिरिक्त इंटरनेट की जरूरत पड़ती है, तो BSNL के अलग-अलग डेटा वाउचर से अतिरिक्त डेटा रिचार्ज कराया जा सकता है. इससे यूजर को दोबारा पूरा प्लान रिचार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती.
आज कई लोग दो सिम इस्तेमाल करते हैं, लेकिन दोनों नंबरों पर हर महीने महंगा रिचार्ज कराना आसान नहीं होता. ऐसे में BSNL का ₹1499 प्लान दूसरे सिम को लंबे समय तक एक्टिव रखने का किफायती विकल्प बन सकता है. एक बार रिचार्ज कराने के बाद लगभग 10 महीने तक नंबर चालू रहता है और कॉलिंग की सुविधा भी मिलती रहती है.
BSNL देशभर में तेजी से अपने 4G नेटवर्क का विस्तार कर रही है. जैसे-जैसे कंपनी की 4G सेवाएं अधिक क्षेत्रों तक पहुंचेंगी, वैसे-वैसे ऐसे लॉन्ग वैलिडिटी प्लान और भी उपयोगी साबित हो सकते हैं. कम कीमत, लंबी वैधता और कॉलिंग सुविधाओं की वजह से ₹1499 का यह प्लान लंबे समय से BSNL के सबसे लोकप्रिय प्रीपेड प्लान्स में शामिल है.
यह भी पढ़ें: Amarnath Yatra से पहले सरकार की बड़ी चेतावनी, हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर हो रहा बड़ा स्कैम, ऐसे रहें सावधान