Airtel का तगड़ा प्लान, फ्री मिलेगा Amazon Prime, साथ में SonyLIV का सब्सक्रिप्शन भी, 4000 रुपये का एडिशनल बेनिफिट

HIGHLIGHTS

Airtel के ₹838 प्लान में Amazon Prime Lite का फायदा मिलता है.

प्लान के साथ SonyLIV, Adobe Express Premium और अनलिमिटेड 5G भी शामिल है.

इस प्लान की वैलिडिटी 56 दिनों की है.

भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel के पास प्रीपेड प्लान्स का बड़ा पोर्टफोलियो मौजूद है. भले ही कंपनी के प्लान्स उसके बड़े प्रतिद्वंद्वी की तुलना में महंगे हों, लेकिन मजबूत नेटवर्क कवरेज, खासकर ग्रामीण इलाकों में, इन्हें वैल्यू फॉर मनी बनाती है.

आज हम Airtel के 838 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की बात कर रहे हैं. इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत Amazon Prime का बेनिफिट है. हालांकि, इसके अलावा भी इसमें Adobe सब्सक्रिप्शन, एक और बड़े OTT प्लेटफॉर्म की मेंबरशिप, अनलिमिटेड 5G डेटा और कई दूसरे फायदे मिलते हैं. आइए इस प्रीपेड प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं.

Airtel का 838 रुपये का प्रीपेड प्लान

Bharti Airtel का ₹838 वाला प्रीपेड प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोज 100 SMS और प्रतिदिन 3GB डेटा के साथ आता है. इस प्लान की वैलिडिटी 56 दिनों की है. यानी इसका औसत खर्च करीब 14.96 रुपये प्रतिदिन पड़ता है. इस प्लान में कई अतिरिक्त बेनिफिट्स भी दिए जाते हैं.

इसमें 56 दिनों के लिए Amazon Prime Lite और Airtel Xstream Play के जरिए SonyLIV का सब्सक्रिप्शन मिलता है. इसके साथ यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलता है. हालांकि, 5G डेटा का इस्तेमाल हर 30 दिनों में अधिकतम 300GB तक किया जा सकता है.

Adobe Express Premium सब्सक्रिप्शन भी फ्री

Airtel इस प्लान के साथ 12 महीने का Adobe Express Premium सब्सक्रिप्शन भी देता है, जिसकी कीमत करीब 4,000 रुपये बताई गई है.

इसके अलावा यूजर्स को Airtel Safe Network सर्विस और फ्री HelloTunes का भी फायदा मिलता है. यह प्लान 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, इसलिए पहली नजर में इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा लग सकती है.

हालांकि, इसमें मिलने वाले अतिरिक्त बेनिफिट्स इसे एक अच्छा विकल्प बनाते हैं. इसके अलावा Airtel का 5G नेटवर्क अब भारत के अधिकांश हिस्सों में उपलब्ध है. वहीं, यूजर्स को रोज 3GB 4G डेटा भी मिलता है, जो इस प्लान का एक और बड़ा फायदा है.

यह भी पढ़ें: Airtel-Jio और Vi ने एकसाथ पेश किया 798 रुपये वाला प्रीपेड डेटा पैक, बेनिफिट्स जान हो जाएंगे खुश, FIFA देखने वालों की मौज

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

Connect On :