Airtel cheapest prepaid recharge plans under 400 with unlimited 5G data and calls
Airtel के पास अनगिनत Prepaid Recharge Plans हैं, यह प्लांस हाई-स्पीड डेली डेटा के साथ आते हैं, इनमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ भी मिलता है, इसके अलावा कंपनी के पास ऐसे ऐसे दमदार रिचार्ज प्लांस भी हैं जो आपको हाई-स्पीड 4G डेटा के साथ साथ अनलिमिटेड 5जी इंटरनेट का लाभ प्रदान करते हैं। ऐसा कह सकते हैं कि एयरटेल रिचार्ज प्लांस की लिस्ट बेहद लंबी है। एयरटेल के पास प्लांस की बड़ी रेंज है, ऐसे में जाहिर है कि कंपनी ने अपने इन रिचार्ज प्लांस को यूजर्स की जरूरत को ध्यान में रखकर डिजाइन और तैयार किया है। अगर आपकी जरूरत ज्यादा डेटा, OTT बेनेफिट और अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा अन्य कुछ भी है तो कंपनी के पास तीन ऐसे बेहतरीन रिचार्ज प्लांस हैं जो इन सभी जरूरतों को पूरा कर देते हैं। इन प्लांस की वैलिडीटी अलग अलग है, ऐसे में इन्हें अलग अलग समय के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इन एयरटेल प्लांस की कीमत 399 रुपये से शुरू होती है, आइए जानते हैं कि इन प्लांस की कीमत कहाँ तक जाती है और इन्हें क्या क्या मिलता है।
399 रुपये वाला प्लान उन यूजर्स के लिए बेस्ट है, जो 28 दिन की वैलिडीटी के लिए ज्यादा से ज्यादा डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा अन्य बहुत से बेनेफिट चाहते हैं। ऐसा भी कहा जा सकता है कि यह प्लान उन ग्राहकों के लिए जबरदस्त है जो कम कीमत में एक अच्छे प्लान को तलाशते रहते हैं। प्लान की में आपको 28 दिन के लिए 2.5GB डेली डेटा का लाभ मिलता है, इसका मतलब है कि रिचार्ज के बाद आपको 28 दिन के लिए 70GB डेटा का लाभ मिलने वाला है। इतना ही नहीं, इस प्लान में अनलिमिटेड 5G की सुविधा भी अलग से मिलती है। कुलमिलाकर इस प्लान में एयरटेल यूजर्स को डेटा की कोई कमी नहीं होने दे रहा है।
Airtel के इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ भी मिल रहा है, फिर चाहे वह STD हो या रोमिंग, आपको कॉलिंग करने में कोई दिक्कत नहीं आने वाली है। इसके अलावा प्लान 100 SMS भी डेली दे रहा है, और इस प्लान में JioHotstar Mobile Subscription भी मिल रहा है। इसके अलावा एयरटेल प्लान में Airtel Xstream Play के साथ साथ Hello Tunes के साथ Adobe Express Premium का एक्सेस भी दे रहा है।
अगर आपका बजट कुछ ज्यादा है तो जाहिर है कि आपको बेनेफिट भी ज्यादा मिलने वाले हैं। एयरटेल के इस प्लान में ग्राहकों को 84 दिन की वैलिडीटी के साथ 2.5GB डेली डेटा का लाभ मिलता है। इसके अलावा प्लान में अनलिमिटेड 5G इंटरनेट का लाभ मिलने से यह प्लान सबसे दमदार और उम्दा बन जाता है। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS भी इस प्लान का अहम हिस्सा हैं। इस प्लान में ग्राहकों को पिछले प्लान के मुकाबले Amazon Prime Lite Subscription मिल जाता है। यह प्लान उन ग्राहकों के लिए बेस्ट है जो लंबे समय के लिए डेटा और कॉलिंग का लाभ चाहते हैं।
अगर आप कुछ ज्यादा ही लंबे समय के लिए किसी प्लान को खरीदना चाहते हैं तो आपके पास लिस्ट में एक 3,999 रुपये की कीमत में आने वाला प्लान भी है। इस प्लान में ग्राहकों को 365 दिन की वैलिडीटी मिलती है। एक साल की वैलिडीटी वाला यह प्लान उन ग्राहकों के लिए बेस्ट है, जो एक ही बार के रिचार्ज प्लान में सबकुछ चाहते हैं। इस प्लान में कंपनी 2.5GB डेली डेटा का लाभ दे रही है। आइए इसके अन्य बेनेफिट आदि भी देखते हैं।
एयरटेल का यह प्लान डेली डेटा के अलावा अनलिमिटेड 5जी इंटरनेट का लाभ भी दे रहा है। इतना ही नहीं, प्लान के साथ कंपनी अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और नैशनल रोमिंग का लाभ भी दे रहा है। इसके साथ 100 SMS भी डेली इस प्लान का हिस्सा हैं। प्लान के साथ कंपनी तीन महीने के लिए JioHotstar Mobile Subscription दे रही है।
Airtel के इन सभी प्लांस और इनके बेनेफिट से लेकर कीमत आदि को आप देख चुके हैं। अब आप अपनी जरूरत और अपने बजट के अनुसार किसी भी एक प्लान को चुन सकते हैं। आपको यह जरूर चेक कर लेना चाहिए कि किस प्लान में डेली का कितना खर्च आपको आ रहा है। मुझे लगता है कि सबसे सस्ते ऑप्शन के तौर पर आपके लिए सालाना प्लान बेस्ट हो सकता है, क्योंकि इसमें अच्छे बेनेफिट के साथ OTT का लाभ भी लंबे समय के लिए मिल रहा है।
यह भी पढ़ें: Cyber Fraud होने के बाद भी पैसा मिल जाएगा वापिस! तुरंत कर लो ये काम