1 रुपये के अंतर में Airtel के पास हैं दो धाकड़ रिचार्ज..बेनेफिट के मामले में कौन सा प्लान बेस्ट

HIGHLIGHTS

एयरटेल के 348 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों तक रोज 2GB डेटा मिलता है।

349 रुपये वाले प्लान में रोज 1.5GB डेटा के साथ अनलिमिटेड 5G मिलता है।

दोनों प्लान में Adobe Express Premium, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS दिए जा रहे हैं।

1 रुपये के अंतर में Airtel के पास हैं दो धाकड़ रिचार्ज..बेनेफिट के मामले में कौन सा प्लान बेस्ट

Airtel ने अपने प्रीपेड ग्राहकों (prepaid users) के लिए 348 रुपये का नया रिचार्ज प्लान (recharge plan) लेकर आया है। पहली नजर में यह कंपनी के पहले से ही पोर्टफोलियो में मौजूद 349 रुपये वाले प्लान जैसा लगता है, लेकिन दोनों ही प्लांस के बीच 1 रुपये का अंतर है और बेनेफिट के बीच भी अंतर है। ऐसा कह सकते हैं कि दोनों के बेनेफिट 1 रुपये में काफी अलग अलग हैं। नया 348 रुपये वाला प्लान रोज 2GB डेटा देता है, जबकि 349 रुपये वाले रिचार्ज के साथ कंपनी केवल 1.5GB डेली डेटा ही दे रही है। इसके अलावा इस प्लान में eligible users को Unlimited 5G का लाभ भी अलग से दिया जा रहा है। आइए दोनों ही प्लांस के बीच के अंतर को बारीकी से समझते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Airtel का 348 रुपये वाला प्लान: 28 दिन में मिलेगा 56GB डेटा

Airtel के 348 रुपये वाले रिचार्ज (prepaid plan) प्लान की वैलिडीटी 28 दिनों की है। इसमें रोजाना 2GB हाई स्पीड इंटरनेट दिया जा रहा है। इसका मतलब है कि इस प्लान में आपको पूरी वैलिडीटी के लिए कुल 56GB डेटा मिलता है। इस हिसाब से प्लान का रोजाना खर्च करीब 12.43 रुपये के आसपास बैठता है। इसके साथ प्लान में Unlimited Voice Calling और हर दिन 100 SMS की सुविधा भी मिलती है।

Extra benefits को अगर देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि प्लान के साथ कंपनी 12 महीने का Adobe Express Premium subscription दे रही है, इसकी कीमत को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि यह लगभग लगभग 4,000 रुपये के आसपास का है। इसके अलावा प्लान में Airtel Safe और 30 दिनों के लिए free HelloTunes का फायदा भी मिलता है।

349 रुपये वाले प्लान में Unlimited 5G का फायदा

Airtel के 349 रुपये वाले prepaid plan की validity भी 28 दिनों की है। इसमें रोज 1.5GB data, Unlimited Voice Calling और हर दिन 100 SMS मिलते हैं। इसके साथ eligible users को Unlimited 5G data का फायदा भी दिया जा रहा है।

इस रिचार्ज प्लान को अगर देखा जाए तो यह भी यूजर्स को 12 महीने के लिए Adobe Express Premium, Airtel Safe और 30 दिनों की HelloTunes दे रहा है। हालांकि इसे 348 रुपये वाले प्लान से अलग बनाता है Apple Music का free subscription, इसका मतलब है कि इस प्लान में मिलने वाले बेनेफिट पिछले प्लान के मुकाबले ज्यादा हैं और आपको इसमें केवल 1 रुपये ही ज्यादा देने हैं। 349 रुपये वाले प्लान का रोजाना खर्च करीब 12.46 रुपये के आसपास ही बैठता है।

यह भी पढ़ें: Airtel के 2GB डेली डेटा वाले नए प्लान की एंट्री! कीमत 1.5GB वाले प्लान से भी कम, देखें सभी बेनिफिट्स


Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile