WiFi Security Tips: कहीं पड़ोसी तो नहीं चला रहे आपका WiFi? 2 मिनट में ऐसे करें पता

By
HIGHLIGHTS

छोटी छोटी लापरवाहियों के वजह से आपके पड़ोसियों को मिल सकता है आपके वाईफाई कनेक्शन का एक्सेस।

वाईफाई पासवर्ड के चोरी होने का सबसे बड़ा कारण आपके राउटर की डिफॉल्ट सेटिंग्स होती हैं।

आसान पासवर्ड सेट करने से इंटरनेट पर राउटर मॉडल का डिफॉल्ट पासवर्ड खोजना बहुत ही आसान हो जाता है।

WiFi Security Tips: अधिकतर लोग अपने घरों में वाईफाई कनेक्शन लगवाने के समय एक बार जो पासवर्ड सेट कर देते हैं उसके बाद न वे कभी पासवर्ड बदलते हैं और नाही कभी राउटर की सेटिंग्स को मुड़ कर देखते हैं। ऐसी ही छोटी छोटी लापरवाहियां आपके वाईफाई कनेक्शन को असुरक्षित बना देती हैं। दरअसल जब आपके पड़ोसी या अन्य लोग आपके वाईफाई का पासवर्ड चोरी छुपे जानकर, बिना आपकी इजाज़त के आपका वाईफाई यूज़ करने लगते हैं तो इस से सिर्फ आपके वाईफाई की स्पीड ही धीमी नहीं होती बल्कि आपका डेली डेटा भी बहुत जल्दी खत्म होने लगता है।

इन छोटे खतरों से तो फिर भी आसानी से बचा जा है लेकिन अगर कोई आपके आईपी एड्रेस का इस्तेमाल करता है तो वह आपके साथ कुछ गलत भी कर सकता है। अगर आप भी कुछ ऐसी ही समस्या से जूझ रहे हैं तो टेंशन मत लीजिये क्योंकि आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स और ट्रिक्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप अपने फ़ोन या लैपटॉप के ज़रिये इस समस्या को मात्र 2 मिनट में ठीक कर सकते हैं।

राउटर की डिफॉल्ट सेटिंग्स हैं सबसे बड़ा खतरा

वाईफाई पासवर्ड के चोरी होने का सबसे बड़ा कारण आपके राउटर की डिफॉल्ट सेटिंग्स होती हैं। जब आप वाईफाई लगवाते हैं तो कंपनियां शुरू में आपका वाईफाई पासवर्ड बहुत ही आसान जैसे 1234 या एडमिन सेट कर देती हैं जिस वजह से इस पासवर्ड का पता लगाना और इंटरनेट पर राउटर मॉडल का डिफॉल्ट पासवर्ड खोजना बहुत ही आसान हो जाता है।

ऐसे चेक करें कौन-कौन जुड़ा है आपके वाईफाई कनेक्शन से

अपने ब्राउज़र (Google Chrome या Safari) में 192.168.1.1 या 192.168.0.1 टाइप करके एंटर करें.
अपने राउटर का एडमिन पासवर्ड डालकर लॉगिन करें और Connected Devices या Device List का ऑप्शन खोलें.
अगर आपको वहां कोई ऐसा फोन, लैपटॉप या टीवी दिखता है, जिसे आप नहीं पहचानते हैं, तो समझ जाएं कि आपका वाईफाई चोरी हो रहा है.

राउटर एडमिन पासवर्ड अभी बदलें और सिक्योरिटी WPA3 पर सेट करें

आपका वाईफाई कनेक्शन वाला वाईफाई पासवर्ड और राउटर एडमिन पासवर्ड दोनों ही अलग होते हैं। एडमिन अपने पॉसवर्ड से पुरे राउटर पर कंट्रोल रखता है। आप अपने राउटर एडमिन पासवर्ड को तुंरत बदलकर कोई नया और यूनीक पासवर्ड सेट करें। राउटर सेटिंग्स में जाकर सिक्योरिटी मोड चेक करें। अगर यह WEP या WPA पर सेट है, तो यह बहुत पुराना और असुरक्षित पासवर्ड है। इस पासवर्ड को बदल कर आप WPA2PSK या WPA3 पर सेट क्र सकते हैं क्यूंकि यह हैकर्स को तुंरत ब्लॉक कर देता है।

WPS फीचर को बंद करें और अपने WiFi का नाम छुपाएं

WPS फीचर से बिना पासवर्ड के डिवाइस कनेक्ट करना आसान होता है, लेकिन इसका पिन आसानी से क्रैक किया जा सकता है। राउटर सेटिंग्स में जाकर WPS को पूरी तरह Disable यानी बंद कर दें। इसके साथ ही वाईफाई पासवर्ड सेट करते समय ध्यान रखें कि पासवर्ड कम से कम 12 या 16 अंको का होना चाहिए, उस ही पासवर्ड में लेटर्स नंबर्स और स्पेशल करेक्टर्स का भी इस्तेमाल करें। इसके अलावा, राउटर में Hide SSID का ऑप्शन ऑन कर दें। इससे पड़ोसियों की वाईफाई लिस्ट में आपका वाईफाई नाम दिखाई ही नहीं देगा।

MAC Filtering चालू करें

राउटर में MAC Address Filtering ऑन करने के बाद उसमें केवल अपना और अपने परिवार के मोबाइल और लैपटॉप के एड्रेस को अलाउ क दें। आपके ऐसा करने के बाद अगर किसी को अपने वाईफाई के पासवर्ड का पता लगता है तब भी वह आपके वाईफाई का इस्तेमाल नहीं कर सकेगा जिस तरह स्मार्टफोन्स को बार बार अपडेट करते हैं उसी तरह राउटर के सॉफ्टवेयर को भी समय-समय पर अपडेट करना जरूरी होता है।पुराना फर्मवेयर सिक्योरिटी को कमज़ोर बनता है, जबकि नया अपडेट आपकी इंटरनेट स्पीड और सुरक्षा दोनों को बढ़ा देता है।

यह भी पढ़ें: Redmi 17 5G vs Redmi 15 5G: डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By