Vivo के स्टाइलिश 5G फोन पर ऑफर! इस जगह मिल रहा सस्ता, 50MP OIS कैमरा, IP69 रेटिंग और 90W चार्जिंग भी

By

अगर आप Vivo के फैन हैं और इसी कंपनी का नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ई-कॉमर्स कंपनी Amazon ने इस स्टाइलिश लुक और शानदार स्पेसिफिकेशन्स वाले Vivo Y400 5G फोन पर डिस्काउंट पेश किया है। इस स्कीम के तहत फ़ोन को सस्ते और किफायती दाम में खरीदा जा सकता है। आइये जानते हैं कि आप वीवो के इस सस्ते फ़ोन को कहां से और कैसे खरीद सकते हैं।

Vivo Y400 5G की डील

Vivo Y400 8GB वाला 5G फ़ोन है जो फ़िलहाल बाजार में 2 मेमोरी वैरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। इस फ़ोन की कीमत की बात करें तो आर्टिकल लिखने के दौरान इसका 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट Amazon पर 31,999 रुपये में मिल रहा है और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 34,999 रुपये में लिस्टेड है। कंपनी इसे Dynamic Green और Pearl White कलर में लेकर आई थी।

Vivo Y400 5G पर मिलने वाले ऑफर

वीवो के इस 5G फ़ोन पर कंपनी 1500 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट ऑफर लेकर आई है। यह छूट ग्राहकों को मोबाइल के दोनों वैरिएंट्स पर मिलेगी। ऑफर के तहत 128GB मेमोरी वाला फोन जहां 30,499 रुपये में मिलेगा, वहीं 256GB मेमोरी वाला फोन 33,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। फ़ोन पर मिलने वाली यह छूट बैंक ऑफर्स के तहत दी जा रही है। इस छूट का फायदा आप HDFC, SBI, Axis से भुगतान करने पर उठा सकते हैं। इस स्मार्टफोन को नो-कॉस्ट EMI पर भी खरीदा जा सकता है।

Vivo Y400 5G के स्पेसिफिकेशन्स

Vivo Y400 5G फ़ोन एंड्राइड पर आधारित Funtouch OS 15 पर काम करता है। प्रोसेसिंग की बात करें तो यह फ़ोन Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट से लैस है। Vivo Y400 5G फोन 2400 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह AMOLED पैनल पर बनी पंच-होल स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 1200nits ब्राइटनेस और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट मौजूद है। इस फोन को IP68 + IP69 रेटिंग रेटिंग प्राप्त है जो डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन प्रदान करती है।

फोटोग्राफी के लिए यह वीवो 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल IMX852 ओआईएस सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल Bokeh लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.45 अपर्चर पर काम करता है। बात करें बैटरी की तो यह फ़ोन 6000mAh की बैटरी से लैस है जो 4 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आती है। यह फ़ोन 90W की तेज़ चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें: Apple Launch Event 2026: iPhone 18 Pro और Fold Ultra की एंट्री आज! कीमत से फीचर्स तक जानें पूरी डिटेल

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By