Vivo Y32 vs Vivo T5 Lite vs Realme P4R: डिजाइन, कैमरा, बैटरी, कीमत और अन्य की तुलना

By

स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं और बड़ी बैटरी, बेहतर डिस्प्ले और दमदार फीचर्स वाला फोन चाहते हैं, तो Vivo Y32, Vivo T5 Lite 5G और Realme P4R 5G पर विचार कर सकते हैं। गौरतलब है कि Vivo Y32 हाल ही में ग्लोबल बाजार में लॉन्च हुआ है लेकिन अभी इसका भारतीय बाजार में लॉन्च होना बाकी है जो जल्द ही होने की संभावना है। इसमें 8,000mAh की बैटरी और IP68/IP69 रेटिंग मिलती है। वहीं, Vivo T5 Lite 5G और Realme P4R 5G पहले से भारत में 20,000 रुपये के आसपास की कीमत में मौजूद हैं। अगर आप इस रेंज में नया फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह तुलना आपके काम की हो सकती है।

Vivo Y32 vs Vivo T5 Lite vs Realme P4R

डिजाइन और डिस्प्ले

Vivo Y32 में 6.87 इंच का HD LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1,592 × 720 पिक्सल है। यह स्क्रीन 120Hz तक रिफ्रेश रेट, 255ppi पिक्सल डेंसिटी, 83 प्रतिशत NTSC कलर गैमट और HBM में 1,300 निट्स तक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग मिली है। इसके अलावा, इसमें SGS 5-स्टार ड्रॉप-रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन भी दिया गया है। फोन का वजन 229 ग्राम और डाइमेंशन 169.55 × 79.20 × 8.79mm है।

Vivo T5 Lite 5G में 6.74 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेजोल्यूशन 720 × 1,600 पिक्सल है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 260ppi पिक्सल डेंसिटी, 1,200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 83 प्रतिशत NTSC कलर गैमट का सपोर्ट है। फोन को IP65 रेटिंग मिली है। इसका वजन लगभग 209 ग्राम और मोटाई 8.39mm है।

Realme P4R 5G में 6.8 इंच का HD+ LCD पैनल दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 720 × 1,570 पिक्सल है। इसकी खासियत 144Hz तक का रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। फोन को IP65 रेटिंग के साथ MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन और ArmourShell Tough Build प्रोटेक्शन भी मिलता है। इसकी मोटाई लगभग 8.8mm और वजन करीब 224 ग्राम है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Vivo Y32 में 6nm ऑक्टा-कोर Unisoc T7300 चिपसेट दिया गया है। फोन में 6GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है। स्टोरेज के लिए UFS 2.2 या eMMC 5.1 का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 6GB तक एक्सपेंडेबल RAM का सपोर्ट है, जबकि माइक्रोSD कार्ड के जरिए स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है।

Vivo T5 Lite 5G में 6nm प्रोसेस पर बना MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलता है। इसमें छह एफिशिएंसी कोर 2.0GHz और दो परफॉर्मेंस कोर 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर काम करते हैं। फोन में 6GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। माइक्रोSD कार्ड की मदद से स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह भी Android 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है।

Realme P4R 5G में MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ ARM Mali-G57 MC2 GPU मिलता है। फोन में 6GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज का विकल्प है। यह Android 16 पर आधारित Realme UI 7.0 पर चलता है। कंपनी दो साल के Android अपडेट और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है।

कैमरा में किसका दबदबा?

Vivo Y32 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें f/2.0 अपर्चर वाला 50MP का प्राइमरी वाइड-एंगल कैमरा और f/2.4 अपर्चर वाला 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में f/2.05 अपर्चर वाला 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Vivo T5 Lite 5G में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा मिलता है, जिसमें f/1.8 अपर्चर और Sony IMX852 सेंसर दिया गया है। इसके साथ f/3.0 अपर्चर वाला 0.08MP का सेकेंडरी सेंसर भी मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में f/2.2 अपर्चर वाला 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Realme P4R 5G में f/1.8 अपर्चर और ऑटोफोकस के साथ 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा मिलता है। फ्रंट में f/2.0 अपर्चर वाला 8MP कैमरा दिया गया है।

बैटरी और चार्जिंग

बैटरी के मामले में Vivo Y32 और Realme P4R 5G दोनों में 8,000mAh की बैटरी दी गई है। Vivo Y32 में 44W चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। कंपनी के मुताबिक, इसकी बैटरी एक बार चार्ज करने पर 36 घंटे तक वीडियो प्लेबैक, 14 घंटे तक Google Maps नेविगेशन और 4G कॉलिंग के दौरान 59 घंटे तक का टॉक टाइम दे सकती है।

Realme P4R 5G में 8,000mAh की बैटरी के साथ 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग मिलती है। इसमें बायपास चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी एक बार चार्ज करने पर तीन दिन तक चल सकती है। कंपनी के मुताबिक, 1,600 चार्जिंग साइकल तक इस्तेमाल के बाद भी बैटरी अपनी शुरुआती क्षमता का 80 प्रतिशत से ज्यादा बनाए रख सकती है।

Vivo T5 Lite 5G में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस तरह बैटरी क्षमता के लिहाज से Vivo Y32 और Realme P4R 5G आगे हैं, जबकि Vivo T5 Lite 5G में भी बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग का कॉम्बिनेशन मिलता है।

कीमत और उपलब्धता

Vivo Y32 को बांग्लादेश में लॉन्च किया गया है। इसके 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत BDT 30,999 यानी लगभग 24,300 रुपये है। वहीं, 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत BDT 34,999 यानी करीब 27,000 रुपये है। ये बांग्लादेश की कीमतें हैं।

भारत में Vivo T5 Lite 5G के 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,499 रुपये है। इसके 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 22,999 रुपये है, जबकि 6GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 26,999 रुपये में उपलब्ध है।

Realme P4R 5G के 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 19,999 रुपये है। इसके 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 21,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, 6GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है।

यह भी पढ़ें: 15 हजार के अंदर नया फोन खरीदने का है प्लान? ये हैं 5 दमदार ऑप्शन, फीचर्स देखकर हो जाएंगे खुश

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By