15 हजार के अंदर नया फोन खरीदने का है प्लान? ये हैं 5 दमदार ऑप्शन, फीचर्स देखकर हो जाएंगे खुश

HIGHLIGHTS

15,000 रुपये से कम के बजट में 5G स्मार्टफोन के कई विकल्प मौजूद हैं।

Infinix Note 50X 5G में 5,500mAh बैटरी मिलती है।

iQOO Z9x 5G में 6,000mAh बैटरी दी गई है।

15 हजार के अंदर नया फोन खरीदने का है प्लान? ये हैं 5 दमदार ऑप्शन, फीचर्स देखकर हो जाएंगे खुश

AI डेटा सेंटर्स के कारण चिप शॉर्टेज हो चुकी है। यही कारण है कि अधिकतर स्मार्टफोन कंपनियां अपने स्मार्टफोन्स को महंगा कर रही हैं। अब मार्केट में 10,000 रुपये में मिलने वाले स्मार्टफोन्स ही सस्ते हैं, लेकिन अब भी कुछ स्मार्टफोन्स इस सेगमेंट में अच्छी वैल्यू ऑफर कर रहे हैं। इस बजट में अब 5G फोन, 120Hz डिस्प्ले , 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। हालांकि, हर फोन में सबकुछ बेहतर नहीं मिलता। किसी में डिस्प्ले अच्छा है, तो किसी में गेमिंग और बैटरी पर ज्यादा ध्यान दिया गया है। आज हम आपके लिए ऐसे 5 बेस्ट स्मार्टफोन्स लेकर आए हैं जिनकी कीमत 15 हज़ार के आसपास या उससे भी कम है, हालांकि कीमत कभी भी बदल सकती है इसीलिए खरीदने से पहले एक बार ज़रूर चेक कर लें।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Infinix Note 50X 5G

गेमर्स के लिए इंफीनिक्स का ये फ़ोन बेस्ट है। इस फ़ोन में मीडियाटेक डाईमेन्सिटी 7300 चिपसेट दिया गया है। चूंकि इस फ़ोन की कीमत 13,499 रुपये है तो इस बजट में ये फ़ोन एक अच्छा विकल्प है। ये फ़ोन 6.67 इंच की डिस्प्ले से लैस है, फोटोग्राफी के लिए इसमें 50ंंMP का मेन कैमरा दिया गया है साथ ही ये फ़ोन 5,500mAh की बैटरी से लैस है।

IQOO Z9x 5G

जिन लोगों को फ़ोन का इस्तेमाल लम्बे समय तक लिए होता है उनके लिए IQOO Z9x 5G एक अच्छा विकप्ल साबित हो सकता है। इस फ़ोन में 4GB रैम और 128GB स्टोरेज का विकप्ल मिलता है। इस फ़ोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर और 6.72 इंच की डिस्प्ले मिलती है, फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP और 2MP का कैमरा दिया गया है। ये फ़ोन 6,000mAh की बैटरी से लैस है। इस फ़ोन की कीमत 10,424 रुपये है।

Poco M7 Pro 5G

14,999 रुपये के बजट में Poco M7 Pro 5G बहुत अच्छी और बड़ी स्क्रीन ऑफर करता है। इस फ़ोन में 6.67 इंच की डिस्प्ले मिलती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP और 20MP का कैमरा दिया गया है। ये फ़ोन 5,110mAh की बैटरी से लैस है जो 45W चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Lava Virat V1 5G

कम कीमत में 5G फ़ोन ढूंढने वालो के लिए Lava Virat V1 5G एक अच्छा विकप्ल साबित हो सकता है। इस फ़ोन में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज का विकप्ल मिलता है। इस फ़ोन की कीमत ऑनलाइन ऑफर में करीब 11,999 रुपये दिखाई गई है। ये फ़ोन 6.75 इंच की डिस्प्ले और 6,000mAh की बैटरी से लैस है। साथ ही इस फ़ोन में 13MP और 5MP का कैमरा दिया गया है।

Poco M7 5G

अगर आपका बजट 15 हज़ार रुपये से कम है तो Poco M7 5G आपके लिए एक अच्छा विकप्ल साबित हो सकता है। इस फ़ोन में आपको 6.88 इंच की बड़ी डिस्प्ले और 5,160mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन उन लोगों के लिए अच्छा हो सकता है जिन्हें रोजमर्रा के काम, वीडियो देखने, सोशल मीडिया और सामान्य ऐप इस्तेमाल करने के लिए सस्ता 5G स्मार्टफोन चाहिए।

यह भी पढ़ें:  Vivo X500 E जल्द दे सकता है दस्तक, लॉन्च से पहले सामने आई अहम जानकारी


Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile