Vivo X300 FE vs Samsung Galaxy S26: डिजाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

By

अगर आप प्रीमियम कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Vivo X300 FE और Samsung Galaxy S26 दोनों मजबूत दावेदार हैं। हालांकि दोनों कंपनियों की रणनीति अलग-अलग है। Vivo जहां बड़ी बैटरी, सुपरफास्ट चार्जिंग और Zeiss कैमरा सिस्टम पर जोर देता है, वहीं Samsung बेहतर सॉफ्टवेयर अनुभव, लंबे समय तक अपडेट और प्रीमियम इकोसिस्टम के दम पर अपनी पहचान बनाता है। आइए जानते हैं कि डिजाइन, डिस्प्ले, परफॉर्मेंस, बैटरी और कैमरा के मामले में कौन सा फोन आगे निकलता है।

Vivo X300 FE vs Samsung Galaxy S26

डिजाइन और डिस्प्ले

Vivo X300 FE का डिजाइन उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो कैमरा और फीचर-रिच स्मार्टफोन चाहते हैं। इसमें IP68 और IP69 रेटिंग के साथ Zeiss ब्रांडिंग मिलती है, जो इसे प्रीमियम लुक देती है। एल्यूमिनियम फ्रेम और ग्लास फिनिश इसे फ्लैगशिप फील देते हैं। बड़ी बैटरी होने की वजह से फोन हाथ में थोड़ा ज्यादा मजबूत और भारी महसूस हो सकता है।

दूसरी ओर Samsung Galaxy S26 हल्के और स्लीक डिजाइन के साथ आता है। इसमें Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन और Armor Aluminum 2 फ्रेम दिया गया है। इसका मिनिमलिस्ट डिजाइन रोजाना इस्तेमाल के लिए ज्यादा सुविधाजनक माना जा सकता है। साथ ही Samsung का सॉफ्टवेयर अनुभव इसकी प्रीमियम फील को और बेहतर बनाता है।

डिस्प्ले की बात करें तो Vivo X300 FE में 6.31-इंच 1.5K LTPO AMOLED स्क्रीन दी गई है, जिसमें बेहद 5000 पीक ब्राइटनेस और एडवांस PWM डिमिंग का सपोर्ट मिलता है। इससे आउटडोर विजिबिलिटी और मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस बेहतर हो जाता है।

वहीं Samsung Galaxy S26 में 6.3-इंच Dynamic LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है, जो शानदार कलर रिप्रोडक्शन और स्मूद एनिमेशन देता है। हालांकि इसकी रेजोल्यूशन Vivo की तुलना में थोड़ी कम होने के कारण डिस्प्ले का विजुअल इम्पैक्ट थोड़ा कम महसूस हो सकता है।

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

दोनों स्मार्टफोन फ्लैगशिप लेवल की परफॉर्मेंस देने में सक्षम हैं। Samsung Galaxy S26 भारत में Exynos 2600 प्रोसेसर के साथ आता है। One UI 8.5 को Android के सबसे बेहतर ऑप्टिमाइज्ड इंटरफेस में गिना जाता है, जिससे मल्टीटास्किंग और लंबे समय तक स्मूद परफॉर्मेंस मिलती है। इसके अलावा Samsung सात बड़े Android अपडेट देने का वादा भी करता है।

Vivo X300 FE में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे UFS 4.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। गेमिंग और हैवी टास्क के दौरान यह फोन शानदार परफॉर्मेंस देने में सक्षम है। इसके अलावा OriginOS 6 भी काफी स्मूद अनुभव देने का दावा करता है।

कैमरा किसका बेहतर?

फोटोग्राफी के लिहाज से Vivo X300 FE ज्यादा एडवांस कैमरा हार्डवेयर के साथ आता है। इसमें Zeiss ऑप्टिक्स के साथ दो 50MP सेंसर और एडवांस पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसके अलावा एक्सटर्नल जूम लेंस सिस्टम का विकल्प भी मिलता है, जो इसे कैमरा लवर्स के लिए और खास बनाता है। फोन 8K वीडियो रिकॉर्डिंग, बेहतर स्टेबिलाइजेशन और दमदार टेलीफोटो कैमरा क्षमता भी देता है।

Samsung Galaxy S26 अपने संतुलित कैमरा अनुभव के लिए जाना जाता है। इसका कैमरा HDR प्रोसेसिंग और वीडियो ट्यूनिंग में भरोसेमंद परफॉर्मेंस देता है। ऑन-पेपर इसका अल्ट्रा-वाइड कैमरा Vivo से बेहतर दिखाई देता है। Samsung का कैमरा प्रोसेसिंग सोशल मीडिया पर सीधे शेयर करने लायक तस्वीरें तैयार करने के लिए भी जाना जाता है।

फ्रंट कैमरे की बात करें तो Vivo X300 FE में 50MP का ऑटोफोकस सेल्फी कैमरा और Zeiss ट्यूनिंग दी गई है। इससे दिन की रोशनी और वीडियो कॉलिंग के दौरान ज्यादा डिटेल वाली सेल्फी मिलने की उम्मीद की जा सकती है।

वहीं Samsung Galaxy S26 में 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो बेहतर स्किन टोन और अच्छी वीडियो क्वालिटी देता है, लेकिन हार्डवेयर के लिहाज से यह Vivo के मुकाबले थोड़ा सिंपल नजर आता है।

बैटरी और चार्जिंग

बैटरी के मामले में Vivo X300 FE साफ बढ़त हासिल करता है। इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। गेमर्स के लिए कंपनी ने Bypass Charging जैसे फीचर भी शामिल किए हैं, जिससे लंबे समय तक गेमिंग के दौरान बैटरी पर कम असर पड़ता है।

इसके मुकाबले Samsung Galaxy S26 में 4300mAh की बैटरी मिलती है और इसकी चार्जिंग स्पीड भी Vivo से कम है। ऐसे में ज्यादा यात्रा करने वाले या लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए Vivo ज्यादा उपयोगी साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें: धड़ाम करके गिरी सैमसंग के महंगे फोन्स की कीमत..Galaxy A37 और Galaxy A57 हुए बेहद सस्ते

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By