Vivo ने पिछले महीने भारतीय बाजार में अपने दो नए स्मार्टफोन Vivo X300 FE और Vivo X300 Ultra लॉन्च किए थे। ये दोनों डिवाइस पहले से मौजूद Vivo X300 सीरीज का हिस्सा हैं, जिसमें Vivo X300 और Vivo X300 Pro पहले से शामिल हैं। हाल ही में लॉन्च हुआ Vivo X300 FE सीधे तौर पर OnePlus 15R को टक्कर देता है। हालांकि दोनों स्मार्टफोन प्रोसेसर, क्षमताओं और अन्य फीचर्स के मामले में काफी हद तक एक जैसे हैं, लेकिन इनकी कीमत और टारगेट ऑडियंस अलग-अलग है। इस आर्टिकल में हमने Vivo X300 FE और OnePlus 15R के बीच स्पेसिफिकेशंस और कीमत के आधार पर तुलना की है, ताकि आप खरीदारी से पहले सही फैसला ले सकें।
Vivo X300 FE में 6.31 इंच का कॉम्पैक्ट AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 2640 × 1216 पिक्सल है। इसके अलावा, यह पैनल 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है और 5,000 निट्स तक की लोकल पीक ब्राइटनेस प्रदान करता है।
वहीं दूसरी ओर, OnePlus 15R में 6.83 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले मिलता है। यह 1.5K रेजोल्यूशन सपोर्ट के साथ आता है और तेज धूप में 3,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस प्रदान करता है। इसके अलावा, इसमें 165Hz का हाई रिफ्रेश रेट भी दिया गया है।
डिस्प्ले तुलना में किसी एक को विजेता कहना थोड़ा मुश्किल है, क्योंकि OnePlus साइज़ और रिफ्रेश रेट दोनों में बढ़त लेता है, जबकि Vivo की केवल ब्राइटनेस ज्यादा है।
Vivo X300 FE को Qualcomm के Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर से लैस किया गया है, जिसके साथ Adreno 829 GPU दिया गया है। इसके अलावा, फोन में 12GB रैम और 512GB तक की स्टोरेज मिलती है। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित Funtouch OS 17 पर काम करता है।
दूसरी तरफ, OnePlus 15R में भी Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर मिलता है, जो 3nm प्रोसेस पर आधारित है। इस हैंडसेट में Adreno 840 GPU दिया गया है और यह 12GB रैम के साथ 512GB तक की UFS 4.1 इंटरनल स्टोरेज प्रदान करता है। साथ ही, यह Android 16 आधारित OxygenOS 16 पर चलता है।
परफॉर्मेंस और ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में दोनों फोन्स के बीच कांटे की टक्कर है, यहां दोनों लगभग एक जैसा अनुभव दे सकते हैं।
फोटोग्राफी के लिए Vivo X300 FE में पीछे की तरफ 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 50MP टेलीफोटो और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
वहीं OnePlus 15R में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का मेन सेंसर और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है। फ्रंट में सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा दिया गया है।
कैमरा विभाग में Vivo X300 FE क्लियर विनर है, क्योंकि इसमें 50MP के दो रियर कैमरे हैं और फ्रंट भी 50MP का ही है। वहीं OnePlus 15R का सेल्फी कैमरा 32MP का है।
Vivo X300 FE में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट वायर्ड चार्जिंग तकनीक को सपोर्ट करती है। वहीं OnePlus 15R में इससे भी बड़ी 7,400mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी मिलती है, जो 80W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
बैटरी क्षमता में OnePlus 15R आगे है, जबकि चार्जिंग स्पीड Vivo X300 FE की ज्यादा है, लेकिन 80W की स्पीड भी काफी ज्यादा होती है इसलिए OnePlus का फोन यहां Vivo को पीछे छोड़ देता है।
यह भी पढ़ें: Motorola Edge 70 Pro vs Vivo V70 FE vs Nothing Phone 4a Pro: डिस्प्ले, कैमरा, कीमत और अन्य की तुलना