Vivo V80 vs Oppo Reno 16: डिस्प्ले, परफॉर्मेंस, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना

By

Vivo V80 को हाल ही में भारत में कंपनी के प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में V-सीरीज के लेटेस्ट मॉडल के तौर पर लॉन्च किया गया है। यह 7,200mAh की बड़ी बैटरी, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और Zeiss कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसकी सीधी टक्कर इसी साल जुलाई में लॉन्च हुए Oppo Reno 16 से है, जो इसी प्राइस सेगमेंट में आता है। Oppo Reno 16 में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर, 50MP के तीन रियर कैमरे और 50MP सेल्फी कैमरा मिलता है। 70,000 रुपये के अंदर की प्राइस रेंज में इन दोनों डिवाइसेज़ के बीच कुछ समानताएं नज़र आती हैं, तो वहीं कुछ बड़े अंतर भी देखने को मिलते हैं। अगर आप इस कीमत में कोई बढ़िया फोन तलाश रहे हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा कौन सा लें, तो यह तुलना आप ही के लिए है।

Vivo V80 vs Oppo Reno 16

डिजाइन और डिस्प्ले

Vivo V80 में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1260×2750 पिक्सल है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, 459ppi पिक्सल डेंसिटी और P3 वाइड कलर गैमट सपोर्ट मिलता है। कंपनी के मुताबिक, इसकी लोकल पीक ब्राइटनेस 5,000 निट्स तक और HBM ब्राइटनेस 1,800 निट्स तक है। फोन को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है। इसका वजन 203 ग्राम और मोटाई 7.69mm है।

दूसरी ओर, Oppo Reno 16 में 6.32 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसका रिजॉल्यूशन 1216×2640 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पिक्सल डेंसिटी 460ppi है। इसकी पीक ब्राइटनेस 3,500 निट्स तक है। इस फोन में भी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। धूल और पानी से सुरक्षा के लिए इसे IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिली है।

डिस्प्ले साइज़ और रिफ्रेश रेट के मामले में Vivo V80 आगे है, जबकि Oppo Reno 16 में थोड़ा छोटा डिस्प्ले मिलता है और इसकी पीक ब्राइटनेस भी कम है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Vivo V80 में 4nm प्रोसेस पर बना Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 8GB LPDDR4X RAM और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। यह फोन Android 17 पर आधारित OriginOS 7 पर चलता है।

Oppo Reno 16 में भी Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया गया है। हालांकि, इसमें 12GB तक LPDDR5X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। यह Android 16 आधारित ColorOS 16 पर चलता है।

प्रोसेसर के मामले में दोनों फोन एक जैसे हैं। हालांकि, Oppo Reno 16 में ज्यादा RAM का विकल्प मिलता है, जबकि Vivo V80 में स्टोरेज ज्यादा है। सॉफ्टवेयर के मामले में Vivo V80 Android 17 के साथ बढ़त लेता है।

कैमरा में किसका दबदबा?

Vivo V80 में Zeiss के साथ मिलकर तैयार किया गया ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें ऑटोफोकस और OIS के साथ 50MP का मुख्य कैमरा दिया गया है। इसके अलावा, 50MP का Zeiss नाइट टेलीफोटो कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें ऑटोफोकस वाला 50MP Zeiss Group Selfie कैमरा दिया गया है।

Oppo Reno 16 में भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें OIS के साथ 50MP का मुख्य कैमरा, 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। टेलीफोटो कैमरे की फोकल लेंथ 80mm के बराबर है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

कैमरा सेटअप में दोनों फोन्स की अपनी खासियतें हैं। हालांकि, 50MP अल्ट्रावाइड के साथ Oppo Reno 16 बाज़ी मारता है, बाकी कैमरों के रेज़ोल्यूशन दोनों में एक जैसे हैं।

बैटरी और चार्जिंग

Vivo V80 में 7,200mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। बड़ी बैटरी के साथ फोन में IP68 और IP69 रेटिंग भी मिलती है।

Oppo Reno 16 में 6,700mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट देती है। वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंस के लिए इसे IP66, IP68, IP69, and IP69K सर्टिफिकेशन्स मिले हुए हैं।

भारत में कीमत

Vivo V80 की भारत में कीमत 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए 62,999 रुपये से शुरू होती है। इसके 8GB+256GB मॉडल की कीमत 69,999 रुपये और 8GB+512GB वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये है।

वहीं Oppo Reno 16 की कीमत 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 66,999 रुपये है। इसके 12GB+256GB मॉडल की कीमत 72,999 रुपये है।

यह भी पढ़ें: Moto G37 Power vs Vivo T5 Lite: डिस्प्ले, परफॉर्मेंस, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By