vivo V60 से vivo V80 तक क्या क्या बदला? देखें समय के साथ वीवो फोन्स कितने बदले; कैमरा, बैटरी, परफॉरमेंस, कीमत और स्पेक्स की तुलना

Highlights

vivo V60 में 6.77 इंच 120Hz स्क्रीन, Vivo V70 में 1.5K डिस्प्ले और Vivo V80 में 144Hz डिस्प्ले है।

Vivo V60 और V70 की 6500mAh बैटरी मौजूद है, जबकि Vivo V80 में 7200mAh बैटरी मिलती है।

Vivo V60 की लॉन्च प्राइस 36,999 रुपये थी, V70 की 45,999 रुपये और V80 की 62,999 रुपये में लॉन्च हुआ।

जब कोई कंपनी बाजार में अपने नए फोन को लॉन्च करती है, वह इसमें बेहतर कैमरा, बड़ी बैटरी और फास्ट परफॉर्मेंस होने का दावा करती है। कई बार कंपनी एक ही लाइनअप में साल दर साल नए नए फोन्स को लाती है, ऐसे में पिछले साल के मुकाबले नए साल आने वाले फोन में अपग्रेड आते हैं। लेकिन क्या हर नई जेनरेशन में बदलाव होते ही हैं? क्या कई उसी लाइनअप में आने वाले फोन्स में ज्यादा बदलाव न करके कंपनी कुछ मिलते जुलते स्पेक्स और डिजाइन के साथ ही फोन्स को बाजार में उतार देती है? असल में, मैं Google पर ऐसे ही कुछ खोज रहा था, तो मुझे Vivo V Lineup की डिटेल्स यहाँ मिली है। अब मैंने सोचा की क्यों न Vivo V60 से शुरू करके अभी तक की सबसे नई यानि Vivo V80 सीरीज के के फोन्स के अपग्रेड पर एक नजर डाल ली जाए। इससे मेरी भी जानकारी इन्हें लेकर बढ़ जाने वाली है, और ग्राहकों को भी यह अंदाजा हो जाने वाला है कि आखिर इस एक ही लाइनअप में अभी तक क्या क्या बदलाव हुए हैं। आइए Vivo V60, Vivo V70 और Vivo V80 में क्या 5 सबसे बड़े अपग्रेड एक नए फोन्स के लॉन्च के साथ हुए हैं। यानि Vivo V60 के मुकाबले Vivo V70 में क्या नया है और Vivo V70 के मुकाबले Vivo V80 में ग्राहकों को क्या मिलता है। आइए इन तीनों ही फोन्स के कैमरा, बैटरी, परफॉरमेंस, प्राइस और अन्य डिटेल्स पर एक नजर डालते हैं। यहाँ आप प्राइस के बीच के अंतर को भी देख पाएंगे।

अगस्त 2025 में vivo V60 को कंपनी की ओर से लॉन्च किया गया है, इसके बाद कंपनी ने कुछ महीनों के बाद इसी लाइनअप में अपनी Vivo V70 सीरीज के फोन्स को फरवरी 2026 में लॉन्च किया। इसके बाद लगभग लगभग कुछ और महीनों के बाद कंपनी ने अपनी Vivo V80 Series को अक्टूबर 2026 में लॉन्च किया। यानि कंपनी ने एक साल या कुछ उससे कुछ महीनों और ज्यादा के अंतर पर अपनी एक ही लाइनअप में तीन तीन फोन्स को लॉन्च किया। अब इन्हें किन नई चीजों के साथ लॉन्च किया गया, आइए यहाँ उसी के बारे में विस्तार से चर्चा होने वाली है।

डिस्प्ले में समय के साथ क्या अपग्रेड किए गए

vivo V60 में 6.77 इंच की FHD+ AMOLED स्क्रीन थी, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती थी। इसके बाद आने वाले V70 में कंपनी ने स्क्रीन को थोड़ा छोटा करके 6.59 इंच कर दिया, लेकिन रेजॉल्यूशन बढ़ाकर 1.5K कर दी, इसका मतलब है कि Vivo V60 के मुकाबले Vivo V70 में कुछ ज्यादा बेहतर स्क्रीन मौजूद है। अब इसके बाद Vivo V80 को उसी स्क्रीन साइज़ के साथ यानि Vivo V70 के स्क्रीन साइज़ के साथ 144Hz पर लॉन्च किया गया। इसका मतलब है कि कंपनी ने इसी स्क्रीन को ज्यादा स्मूद कर दिया। इसका मतलब है कि Vivo V60 से Vivo V70 में स्क्रीन की शार्पनेस और V70 से V80 में स्मूदनेस का अपग्रेड हुआ।

बैटरी में कौन से अपग्रेड किए गए?

बैटरी को देखा जाए तो कंपनी ने दो सीरीज में एक ही बैटरी को रखा इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया। इसका मतलब है कि Vivo V60 और Vivo V70 में एक ही बैटरी मिलती है। दोनों ही फोन्स में कंपनी ने 6500mAh बैटरी को रखा जो 90W की फास्ट चार्जिंग क्षमता से लैस थी।

अब जब कंपनी ने कुछ महीनों के बाद Vivo V80 को लॉन्च किया तो इसमें बड़ी को लेकर बड़ा अपग्रेड कर दिया। इसका मतलब है कि कंपनी ने Vivo V60 और Vivo V70 की 6500mA की बैटरी को बढ़ाकर Vivo V80 में सीधे ही 7200mAh कर दिया, यानि इस नए फोन में समय के साथ बैटरी का बड़ा अपग्रेड हुआ।

कैमरा में समय के साथ क्या बदला

सांकेतिक इमेज!

असल में, अगर कैमरा तकनीकी को देखा जाए तो कंपनी ने तीनों ही फोन के कैमरा के लिए ZEISS के साथ साझेदारी की, तीनों में आपको यही कैमरा सेटअप मिलते हैं। टीनी फोन्स में 50MP मेन कैमरा के साथ 50MP टेलीफोटो, 8MP अल्ट्रावाइड और 50MP सेल्फी कैमरा मिलता है। हालांकि, कंपनी ने सेन्सर में कुछ बदलाव किए हैं। जैसे Vivo V60 में Sony IMX766 मेन कैमरा था, Vivo V70 के मेन कैमरा के तौर पर कंपनी Sony LYT-700V को लेकर आई और इसी कैमरा को Vivo V80 में बदला नहीं। टेलीफोटो कैमरे में भी Vivo V70 और Vivo V80 का हार्डवेयर काफी मिलता-जुलता है। दोनों में Sony IMX882 सेंसर और 3x ऑप्टिकल जूम मिलता है। इसलिए Vivo V80 को केवल कैमरे के मेगापिक्सल या सेंसर के आधार पर बहुत बड़ा अपग्रेड कहना सही नहीं होगा।

वीडियो और AI कैमरा के बीच क्या अपग्रेड देखने को मिले

Vivo V60 में Wedding Vlog और AI Aura Light Portrait जैसे फीचर्स मौजूद हैं। जबकि Vivo V70 ने 4K 60fps वीडियो, बेहतर पोर्ट्रेट ऑप्शन और AI Holi Portrait जैसे फीचर्स को भी समय के साथ जोड़ा गया। वहीं Vivo V80 में कंपनी ने 4K Cinematic Video को जगह दी है। इसमें Modern Movie, Vibrant और Pastel जैसे तीन सिनेमैटिक कलर स्टाइल मिलते हैं। यहाँ ऐसा कहा जा सकता है कि कैमरा के मामले में सभी फोन्स में कुछ बदलाव तो हुए लेकिन इन्हें ज्यादा बड़ा अपग्रेड नहीं माना जा सकता है?

डिजाइन और सॉफ्टवेयर में क्या बदलाव हुए?

Vivo V60 में Android 15 पर आधारित Funtouch OS 15 का सपोर्ट मिलता है, इसे Vivo V70 में Android 16 के साथ OriginOS 6 कर दिया गया, जबकि Vivo V80 Android 17 आधारित OriginOS 7 पर लॉन्च किया गया। इसका मतलब है कि यहाँ हर एक नए फोन के लॉन्च के साथ Vivo ने बदलाव किए हैं। Vivo V70 में फ्लैट डिजाइन, मेटल फ्रेम और 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है। Vivo V60 में ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर ही था। Vivo V80 में वहीं कई बदलाव देखने को मिले। जैसे इसमें अल्ट्रासोनिक सेंसर था ही इसके अलावा इसमें नया Floating Camera डिजाइन दिया गया। इसमें Snap Note और दूसरे नए सॉफ्टवेयर फीचर्स भी रखे गए। यहाँ तीनों ही फोन्स के बीच अपग्रेड देखे जा सकते हैं।

परफॉर्मेंस और कीमत में क्या अपग्रेड हुए?

तीनों फोन में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर है। यानी नई जेनरेशन खरीदने पर चिपसेट की पावर में कोई सीधा अपग्रेड नहीं दिया गया। लेकिन दिलचस्प बात यह भी है कि V70 में LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज थी, जबकि V80 के स्पेसिफिकेशन्स में LPDDR4X और UFS 3.1 स्टॉरेज है।

लॉन्च प्राइस को देखा जाए तो Vivo V60 की शुरुआत 36,999 रुपये प्राइस से होती है, Vivo V70 की 45,999 रुपये के शुरुआती प्राइस में आता है। वहीं, Vivo V80 की शुरुआती कीमत 62,999 रुपये के आसपास थी। इस समय यह सभी फोन्स आपको ऑनलाइन बाजार में कुछ बैंक ऑफर और डिस्काउंट के साथ सस्ते में मिल सकते हैं, लेकिन Vivo मेमोरी प्राइस बढ़ने के कारण कुछ फोन्स के दाम बढ़ा भी चुका है, ऐसे में आपको इन्हें खरीदने से पहले यह चेक करना बेहद ही ज्यादा जरूरी है कि इस समय यह फोन आपको किस प्राइस में मिल रहे हैं। प्राइस को लेकर आपको इस लिंक पर जाकर सम्पूर्ण जानकारी भी ले लेनी चाहिए।

कौन-सा फोन खरीदना बेहतर हो सकता है?

अगर आपके पास Vivo V60 है, तो Vivo V80 में बड़ी बैटरी, बेहतर डिस्प्ले और नए सॉफ्टवेयर फीचर्स मिल जाते हैं। लेकिन केवल फास्ट परफॉर्मेंस के लिए अपग्रेड करना खास फायदेमंद नहीं होगा। वहीं, Vivo V70 इस्तेमाल करने वालों के लिए V80 की सबसे बड़ी खूबियां 7200mAh की बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और नए क्रिएटिव कैमरा फीचर्स हैं। इसलिए नया फोन खरीदने से पहले कीमत का अंतर जरूर चेक किया जाना चाहिए। Vivo V80 नया जरूर है, लेकिन Vivo V70 से ज्यादा बेहतर नहीं माना ज सकता है?

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

View full profile