Upcoming Smartphones This Month: फरवरी 2025 का पहला हफ्ता खत्म होने वाला है. पिछले महीने कई फोन लॉन्च हमनें देखा था. इस महीने भी कई स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं. फरवरी 2025 में Vivo, iQOO, Tecno, Xiaomi और Realme जैसे ब्रांड्स अपने फोन को लॉन्च करने वाले हैं. आइए आपको इन अपकमिंग फोन की लिस्ट बताते हैं.
Vivo V50 Series इस महीने ही आने वाली है. इस सीरीज में Vivo V50 के अलावा Vivo V50 Pro शामिल हो सकते हैं. दोनों ही फोन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67-इंच फुल+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आ सकते हैं. फोन में 50MP का मेन सेंसर और 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया जा सकता है. रिपोर्ट के अनुसार, इस फोन में 6,000mAh की बैटरी दी जा सकती है.
iQOO Neo 10R एक परफॉरमेंस-बेस्ड मिड-रेंज फोन भी फरवरी में लॉन्च होने वाला है. इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया जा सकता है. लगभग 30 हजार रुपये में इस फोन को लॉन्च किया जा सकता है. इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है. फोन में 6400mAh की बड़ी बैटरी 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी जा सकती है.
Tecno अपने आने वाले कर्व्ड-डिस्प्ले स्मार्टफोन को भी इस महीने लॉन्च करने की तैयारी में है. कंपनी ने बताया है कि Tecno Curve में इंटीग्रेटेड LED लाइटिंग के साथ एक आकर्षक डिजाइन दिया जाएगा. कंपनी इंटीग्रेटेड LED लाइटिंग के साथ एक फ्यूचरिस्टिक कैमरा मॉड्यूल भी जोड़ रही है.
यह भी पढ़ें: क्या भारत में इस्तेमाल किया जा सकता है DeepSeek AI? जानें कैसे करें डाउनलोड, ChatGPT का है ‘बाप’!
फ्लैगशिप प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite के साथ Xiaomi 15 Series भी इस महीने लॉन्च के लिए तैयार है. इस फोन सीरीज में Xiaomi 15 और 15 Pro मॉडल शामिल हो सकते हैं. हालांकि, कंपनी ने इस सीरीज के लॉन्च की फिलहाल पुष्टि नहीं की है. लेकिन, इंडस्ट्री लीक के अनुसार, इस महीने यह स्मार्टफोन लॉन्च हो सकता है.
Realme Neo 7 को भी इस फरवरी 2025 में लॉन्च किया जा सकता है. कंपनी का यह फोन पावरफुल मीडियाटेक 9300 प्लस चिपसेट और 16GB रैम के साथ धूम मचा सकता है. माना जा रहा है इसको मिड-रेंज सेगमेंट में कंपनी लॉन्च कर सकती है. इसकी लॉन्च डेट को लेकर अभी तक कन्फर्मेशन नहीं आई है.
यह भी पढ़ें: Airtel-Jio-Vi की दुखती रग पर BSNL ने रखा हाथ! केवल ₹99 में दे रहा अनलिमिटेड कॉल, चेक करें बिना डेटा वाले सभी प्लान