X Down: Elon Musk के प्लेटफॉर्म डाउन होने से यूजर्स परेशान, कुछ मिनटों के बाद वापस पटरी पर लौटी सर्विस

Twitter Down: X को एक बार फिर आउटेज का सामना करना पड़ा. जिसकी वजह से यूजर्स को फीड लोड होने, लॉगिन करने और पोस्ट करने जैसी बेसिक सुविधाओं में दिक्कत आ रही है. यह समस्या अचानक सामने आई और कुछ ही मिनटों में बड़े स्तर पर फैल गई, जिससे साफ हो गया कि यह कोई छोटा ग्लिच नहीं बल्कि सिस्टम लेवल की दिक्कत थी.

आउटेज ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म Downdetector के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे के आसपास शिकायतों की संख्या 10,000 के पार पहुंच गई. इतनी बड़ी संख्या में रिपोर्ट्स का आना इस बात का संकेत है कि समस्या व्यापक थी और अलग-अलग क्षेत्रों के यूजर्स एक साथ प्रभावित हुए.

1:15 तक ठीक होने लगा प्लेटफॉर्म

हालांकि, राहत की बात यह रही कि करीब 1:15 बजे तक प्लेटफॉर्म फिर से सामान्य होता दिखा. फीड दोबारा सही तरीके से लोड होने लगी और यूजर्स पोस्ट भी कर पा रहे थे, जिससे यह साफ हो गया कि सर्विस बहाल कर दी गई है.

इस आउटेज के दौरान सबसे ज्यादा शिकायत फीड और टाइमलाइन से जुड़ी रही, जहां यूजर्स को खाली स्क्रीन दिख रही थी और कोई पोस्ट नजर नहीं आ रही थी. इसके अलावा कई यूजर्स लॉगिन नहीं कर पा रहे थे, जबकि कुछ को पोस्ट करने में एरर आ रहा था. मोबाइल ऐप और डेस्कटॉप दोनों पर यह दिक्कत देखने को मिली, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि समस्या बैकएंड सिस्टम से जुड़ी थी.

कंपनी ने नहीं दिया है अभी कोई स्टेटमेंट

फिलहाल कंपनी की तरफ से आउटेज के कारण को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. यह स्पष्ट नहीं है कि यह सर्वर इश्यू था, इंफ्रास्ट्रक्चर फेलियर या फिर किसी अपडेट के कारण हुई तकनीकी गड़बड़ी.

इस तरह के आउटेज भले ही कुछ समय के लिए होते हैं, लेकिन यह दिखाते हैं कि बड़े प्लेटफॉर्म भी पूरी तरह स्थिर नहीं होते. लाखों यूजर्स एक साथ प्रभावित होते हैं और इसका असर कम्युनिकेशन और कंटेंट फ्लो पर तुरंत पड़ता है.

यह भी पढ़ें: Android फोन खतरे में! नया मैलवेयर बना रहा टारगेट, ऐसे रहें सावधान

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

Connect On :