30,000 रुपये के आसपास के प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में Realme 16T हाल ही में एक नया विकल्प बनकर सामने आया है। Vivo T5 Pro और Motorola Edge 70 से इसकी आमने सामने की टक्कर है क्योंकि तीनों की शुरुआती कीमत बिलकुल एक बराबर है, लेकिन वहीं फीचर्स की बात आए तो तीनों स्मार्टफोन अलग-अलग खूबियों के साथ आते हैं। जहां Vivo T5 Pro बड़ी बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले पर फोकस करता है, वहीं Realme 16T मजबूत बिल्ड और लंबी बैटरी लाइफ के साथ आता है। दूसरी तरफ Motorola Edge 70 प्रीमियम डिजाइन, बेहतर कैमरा सेटअप और क्लीन सॉफ्टवेयर अनुभव देने की कोशिश करता है। आइए जानते हैं कि इन तीनों फोन्स में क्या अंतर है।
Vivo T5 Pro में 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यह फोन सिर्फ 8.25mm मोटा है, जिससे बड़ी बैटरी के बावजूद इसका डिजाइन काफी स्लिम रहता है।
Realme 16T में 6.8 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक की ब्राइटनेस दिया गया है। हालांकि AMOLED की जगह LCD पैनल होने की वजह से इसके रंग और कॉन्ट्रास्ट अन्य दो फोन्स जितने बेहतर नहीं हैं। फोन IP69 रेटिंग और मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस के साथ आता है।
Motorola Edge 70 में 6.7 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। डिजाइन के मामले में यह सबसे प्रीमियम नजर आता है। साथ ही इसमें गोरिल्ला ग्लास 7i, IP68+IP69 रेटिंग और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी मिलता है।
Vivo T5 Pro में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 7000mm वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी मौजूद है, जो लंबे गेमिंग सेशन के दौरान तापमान को नियंत्रित रखने में मदद करता है।
Realme 16T में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिलता है, जिसे LPDDR4x RAM और UFS 2.2 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह रोजमर्रा के कामों के लिए पर्याप्त है, लेकिन प्रदर्शन के मामले में Vivo और Motorola से पीछे रहता है। फोन Android 16 आधारित Realme UI 7 पर चलता है।
Motorola Edge 70 में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर, LPDDR5x RAM और UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। यह कॉम्बिनेशन बेहतर मल्टीटास्किंग और फास्ट ऐप लोडिंग अनुभव देता है। फोन Android 16 आधारित Hello UI पर चलता है और कंपनी तीन बड़े Android अपडेट देने का वादा करती है।
Vivo T5 Pro एक ड्यूल रियर कैमरा सिस्टम के साथ आता है जिसमें एक 50MP प्राइमरी सेंसर दिया है और एक 32MP का फ्रंट सेल्फी कैमरा मौजूद है. दोनों कैमरे 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं।
Realme 16T में 50MP Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा और 2MP मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए 16MP फ्रंट कैमरा मिलता है। कंपनी का LumaColor IMAGE Engine AI आधारित इमेज प्रोसेसिंग की सुविधा देता है।
Motorola Edge 70 कैमरा विभाग में सबसे मजबूत नजर आता है। इसमें OIS सपोर्ट के साथ 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।
Vivo T5 Pro की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9020mAh बैटरी है, जो इस सेगमेंट में सबसे बड़ी बैटरी में से एक है। लंबे समय तक उपयोग करने वाले ग्राहकों के लिए यह आकर्षक विकल्प बन सकता है।
Realme 16T में 8000mAh बैटरी दी गई है, जो 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में बायपास चार्जिंग और 6.5W रिवर्स चार्जिंग जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं।
Motorola Edge 70 में बाकी दोनों की तुलना में छोटी 5000mAh की बैटरी मिलती है, लेकिन यह 68W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। अगर फास्ट चार्जिंग प्राथमिकता है तो Motorola का फोन बेहतर साबित हो सकता है।
यह भी पढ़ें: पिछले एक महीने में इन 7 इंडियन वेब सीरीज ने मचाई धूम, कुर्सी पर खड़े होकर तालियां बजा रहे दर्शक