Vivo ने हाल ही में भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Vivo T5 Lite 5G लॉन्च किया है। यह फोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, 6,500mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ आता है। इसका मुकाबला इसी प्राइस सेगमेंट में पहले से मौजूद Realme P4R 5G और Moto G57 Power से माना जा रहा है। अगर आप 20,000 रुपये के आसपास अपने लिए एक नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यहां इन तीनों फोन्स के बीच सभी बड़े अंतर जान सकते हैं। इस आर्टिकल में हम नए Vivo T5 Lite, Realme P4R और Moto G57 Power के डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य डिटेल्स की तुलना कर रहे हैं।
Vivo T5 Lite 5G में 6.74 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस और IP65 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के साथ आता है।
Realme P4R 5G में 6.8 इंच का HD+ LCD पैनल दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है। फोन को IP65 रेटिंग, MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और आर्मरशेल टफ बिल्ड प्रोटेक्शन भी मिला है।
डिज़ाइन के मामले में Motorola स्मार्टफोन का काफी स्लीक और सोबर डिज़ाइन है जो ग्राहकों को आकर्षित करता है। इसमें एक बढ़िया 6.72 इंच का लाजवाब LCD डिस्प्ले मिलता है जो 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करने में सक्षम है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1050 निट्स तक की है।
Vivo T5 Lite 5G में 6nm प्रोसेस पर बना MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है। इसमें 6GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज का विकल्प है, जिसे microSD कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है। इसे 2 OS अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी पैच मिलेंगे।
Realme P4R 5G भी MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 6GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। यह Android 16 आधारित Realme UI 7.0 पर चलता है। कंपनी दो साल के Android अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है।
Motorola G57 Power में Qualcomm का Snapdragon 6s Gen 4 ओक्टा कोर प्रोसेसर मिलता है जो 64 बिट के आर्किटेक्चर के साथ आता है. इसका GPU Adreno 710 है जो Moto G37 Power के GPU Mali-G57 MC2 से बेहतर काम करता है. इस फोन में 8GB RAM का ही ऑप्शन मिलता है। यह भी Android 16 पर चलता है और इसे एक OS अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी पैच मिलेंगे।
Vivo T5 Lite 5G में 50MP का Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा और 0.08MP का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
Realme P4R 5G में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है, जबकि फ्रंट में 8MP कैमरा मिलता है।
वहीं Moto G57 Power में 50MP + 8MP का रियर कैमरा मिलता है। इसका फ्रंट कैमरा 8MP का है।
Vivo T5 Lite 5G में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
Realme P4R 5G बड़ी 8,000mAh बैटरी के साथ आता है। यह 45W फास्ट चार्जिंग, बायपास चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
Moto G57 Power में 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है जो 30W तक की टर्बो चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Vivo T5 Lite 5G की कीमत 4GB + 128GB वेरिएंट के लिए 19,999 रुपये, 6GB + 128GB वेरिएंट के लिए 21,999 रुपये और 6GB + 256GB मॉडल के लिए 24,999 रुपये रखी गई है। 22 जुलाई को पहली सेल में चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 1,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
Realme P4R 5G की कीमत 4GB + 128GB मॉडल के लिए 18,999 रुपये, 6GB + 128GB वेरिएंट के लिए 20,999 रुपये और 6GB + 256GB मॉडल के लिए 22,999 रुपये है।
Moto G57 Power का 128GB स्टोरेज के साथ 8GB RAM वाला वैरिएंट भारत में अभी 17,999 रुपये का मिल रहा है।
यह भी पढ़ें: Realme C100x vs Samsung Galaxy F70e vs Moto G37 Power: डिज़ाइन, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना