Vivo T5 5G VS iQOO Z11 VS Nord CE 6: प्राइस, डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा और बैटरी के साथ अन्य की तुलना

HIGHLIGHTS

इंडिया के बाजार में Vivo T5 को लॉन्च कर दिया गया है।

यह फोन इंडिया के बाजार में कई फोन्स को टक्कर दे रहा है।

इस लिस्ट में iQOO Z11 के अलावा OnePlus Nord CE 6 का भी नाम है।

इंडिया के मिड-प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार में 40,000 रुपये के प्राइस सेगमेंट में आने वाले फोन्स की संख्या इस समय बढ़ती ही जा रही है। ऐसा भी कह सकते हैं कि एक नए दिन के साथ यह बाजार पहले से ज्यादा बड़ा और प्रतिस्पर्धी होता जा रहा है। Vivo ने इस सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा को अब ज्यादा ही बढ़ा दिया है, असल में कंपनी ने इस सेगमेंट में अपने नए फोन यानि Vivo T5 5G को लॉन्च कर दिया है। यह फोन्स मानो न मानो iQOO Z11 से काफी हद तक मेल खाता नजर आता है। हालांकि, इसके अलावा इस फोन की टक्कर इंडिया के बाजार में OnePlus Nord CE 6 से भी होने वाली है।

तीनों ही फोन्स में 144Hz AMOLED डिस्प्ले और बड़ी बैटरी मिल जाती है। अगर आप 40,000 रुपये के आसपास के बजट में एक नया ऑल-राउंडर 5G फोन तलाश रहे हैं, तो यहाँ आपको इन तीनों ही फोन्स यानि Vivo, iQOO और OnePlus के स्पेक्स और फीचर की तुलना देखने को मिलने वाली है। आइए जानते हैं कि कौन सा फोन एक दमदार वैल्यू फॉर मनी डिवाइस होने वाला है।

कीमत की तुलना

कीमत और वेरिएंट्स की तुलना
वेरिएंटVivo T5 5GiQOO Z11OnePlus Nord CE 6
6GB + 128GB34,999 रुपये34,999 रुपये
8GB + 128GB39,999 रुपये39,999 रुपये37,999 रुपये
8GB + 256GB44,999 रुपये44,999 रुपये41,999 रुपये
12GB + 256GB49,999 रुपये49,999 रुपये

नोट: इस समय प्राइस अलग हो सकते हैं, आपको ऑफलाइन और ऑनलाइन बाजार चेक करना चाहिए।

डिस्प्ले, डिजाइन और विजुअल्स की तुलना

Vivo T5 5G में 6.83-इंच का 1.5K (2800 x 1260 पिक्सल) 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 449 PPI और 2000 निट्स HBM ब्राइटनेस (3000 निट्स लोकल पीक) सपोर्ट के साथ आती है। वहीं, अगर iQOO के फोन की बात करें तो iQOO Z11 में भी एक हूबहू समान यानि 6.83-इंच की 1.5K कर्व्ड 3D AMOLED स्क्रीन दी गई है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स HBM ब्राइटनेस मिलती है। दूसरी ओर, OnePlus Nord CE 6 में कंपनी की ओर से एक 6.78-इंच का 1.5K (2772 x 1272 पिक्सल) फ्लैट AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट से लैस है।

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर का कंपैरिजन

Vivo T5 5G और iQOO Z11 दोनों ही मीडियाटेक के 4nm प्रोसेस पर निर्मित Dimensity 7500 Turbo ऑक्टा-कोर चिपसेट पर चलते हैं। दूसरी ओर, OnePlus Nord CE 6 में क्वालकॉम का ऑक्टा-कोर Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर मिलता है। Vivo T5 और iQOO Z11 दोनों ही Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलते हैं, जबकि OnePlus Nord CE 6 में यूज़र्स का पसंदीदा और क्लीन OxygenOS 16 के साथ एंड्रॉयड 16 पर ही काम करता है।

कैमरा सेटअप की तुलना

Vivo T5 और iQOO Z11 में 50MP का मेन कैमरा मिलता है, जो OIS से लैस है, इसके अलावा इस फोन में एक 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है। OnePlus Nord CE 6 को देखा जाए तो इस फोन में एक 50MP OIS प्राइमरी सेंसर के साथ केवल 2MP का मोनोक्रोम लेंस दिया गया है (इसमें अल्ट्रा-वाइड लेंस नहीं है)। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग को अगर देखा जाए तो इसके लिए इन सभी फोन्स में एक 32-मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।

बैटरी और फास्ट चार्जिंग की तुलना

OnePlus Nord CE 6 को देखते हैं तो इसमें 8,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। Vivo T5 5G और iQOO Z11 को देखते हैं तो यह फोन 7,050mAh की बैटरी के साथ आते हैं, और दोनों में ही 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलती है।

यह भी पढ़ें: Redmi 17 5G vs Vivo Y31T 5G: डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :