Vivo S2 और Redmi Turbo 5 दोनों ही अपर मिड-रेंज सेगमेंट में आने वाले लेटेस्ट और दमदार स्मार्टफोन्स हैं। दोनों में 1.5K AMOLED डिस्प्ले, ताकतवर प्रोसेसर और बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं। दोनों फोन में 5G कनेक्टिविटी भी है। अगर आप 45,000 रुपये की रेंज में एक नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये 2 तगड़े विकल्प हैं। लेकिन कन्फ्यूज़न यहां हो सकती है कि दोनों में से किस एक को चुना जाए, इसी कन्फ्यूज़न को दूर करने के लिए यहां हम Vivo S2 और Redmi Turbo 5 की तुलना स्पेक्स और कीमत के आधार पर कर रहे हैं।
Vivo S2 में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,260×2,800 पिक्सल है। स्क्रीन में 120Hz रिफ्रेश रेट, 3,000 निट्स तक लोकल पीक ब्राइटनेस, P3 वाइड कलर गैमट और 449ppi पिक्सल डेंसिटी मिलती है। इसमें VM9 लाइट-एमिटिंग मटीरियल का इस्तेमाल किया गया है। फोन में इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है। ड्यूरेबिलिटी के मामले में यह IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है।
Redmi Turbo 5 में 6.59 इंच का 1.5K 12-बिट AMOLED डिस्प्ले है। इसका रिजॉल्यूशन 1,268×2,756 पिक्सल है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 3,500 निट्स तक है और इसमें 460ppi पिक्सल डेंसिटी, 68.7 बिलियन कलर्स, डॉल्बी विज़न, 2,560Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग और 3,840Hz PWM डिमिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i दिया गया है। Redmi Turbo 5 को IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिली है।
Vivo S2 में MediaTek Dimensity 7360-Turbo चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 8GB LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। फोन में 8GB तक Extended RAM का सपोर्ट भी है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है।
Redmi Turbo 5 में ज्यादा पावरफुल MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए इसमें ARM Mali-G720 MC8 GPU मिलता है। फोन LPDDR5X Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आता है। हीट मैनेजमेंट के लिए इसमें 5,300 वर्ग मिलीमीटर के हीट डिसिपेशन एरिया वाला 3D आइस-लूप कूलिंग सिस्टम दिया गया है। Redmi Turbo 5 Android 16 पर आधारित HyperOS 3 पर चलता है।
Vivo S2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा f/1.8 अपर्चर के साथ और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा f/2.4 अपर्चर के साथ मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फ्रंट और रियर दोनों कैमरे 4K तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं।
Redmi Turbo 5 में भी डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर f/1.5 अपर्चर के साथ दिया गया है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए फोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह 4K/60fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। कैमरा मॉड्यूल के आसपास Redmi Pixel Matrix फीचर भी दिया गया है, जिसका इस्तेमाल नोटिफिकेशन और अलर्ट के लिए किया जा सकता है।
Vivo S2 में 7,050mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 44W फ़्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें USB Type-C पोर्ट दिया गया है। फोन में डुअल 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5 और Bluetooth 5.4 जैसे विकल्प मिलते हैं।
Redmi Turbo 5 में इससे भी बड़ी 7,540mAh बैटरी दी गई है। यह 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है और 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है। कनेक्टिविटी के मामले में इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 7 और Bluetooth 6.0 दिया गया है। साथ ही फोन में IR ब्लास्टर भी मौजूद है।
Vivo S2 की भारत में कीमत 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 42,999 रुपये से शुरू होती है। इसके 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 48,999 रुपये है। फोन Sapphire Blue, Regal Bronze और Silk White कलर में उपलब्ध है।
Redmi Turbo 5 की कीमत 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 41,999 रुपये है। इसका 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला टॉप वेरिएंट 46,999 रुपये में आता है। यह Asphalt Black, Nitro Blue और Turbo White कलर में उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें: 30,000 रुपये से कम में आने वाले 5 बेहतरीन स्मार्टफोन्स, लेटेस्ट iQOO Z11x 5G भी लिस्ट में शामिल