अगर आपको हॉरर फिल्में देखना पसंद है और ऐसी कहानियां पसंद हैं जो डराने के साथ-साथ दिमाग भी घुमा दें, तो यह लिस्ट आपके काम की है। आज हम आपके लिए ऐसी 5 हॉरर फिल्मों की कहानी लेकर आए हैं, जिनमें कहीं खौफनाक आत्माओं से सामना होता है, तो कहीं लालच, रहस्य और डरावने ट्विस्ट कहानी को और दिलचस्प बना देते हैं। यकीनन इन मूवीज को देखने के बाद आपकी रातों की नींद उड़ जायेगी। इन सभी मूवीज का प्लाट ट्विस्ट इतना दिल दहला देने वाला है कि रात को अकेले कमरे में आप लाइट बंद करने से पहले एक बार ज़रूर सोचेंगे।
यह हताशा और लालच की एक अनोखी कहानी है। महाराष्ट्र के तुम्बाड गाँव में छिपे ‘हस्तार’ (एक श्रापित देवता) के सोने के खजाने को पाने के लिए नायक विनायक राव अपनी जान जोखिम में डालता है। अंत में, उसका यही अत्यधिक लालच उसके विनाश का कारण बनता है, और उसे खुद को हस्तर के हवाले करना पड़ता है।
राम गोपाल वर्मा की यह फिल्म एक शहरी हॉरर है। एक कपल (अजय और स्वाति) मुंबई के एक फ्लैट में रहने आते हैं, जहाँ पहले किसी ने आत्महत्या की थी। जल्द ही, स्वाति पर उस मृत महिला की आत्मा का साया आ जाता है और घर में अजीब घटनाएँ घटने लगती हैं।
यह आम भूतिया फिल्मों से अलग है। अर्नब को जंगल में एक डरी हुई और रहस्यमय लड़की ‘रुखसाना’ मिलती है, जिसे वह अपने घर में पनाह देता है। बाद में पता चलता है कि वह इंसानों और राक्षसों (औलाद चक्र) से जुड़ी एक शैतानी तांत्रिक परंपरा का हिस्सा है।
यह जुड़वां बहनों, संजना और अंजना की कहानी है, जो आपस में जुड़ी हुई (Conjoined) थीं। एक ऑपरेशन के दौरान अंजना की मौत हो जाती है। सालों बाद, जब संजना अपने पति के साथ वापस अपने पुराने घर लौटती है, तो अंजना की नाराज आत्मा उन्हें परेशान करने लगती है क्योंकि वह भी उसी आदमी से प्यार करती थी।
कुणाल एक पिज्जा डिलीवरी बॉय है, जो भूतों में विश्वास नहीं करता। एक रात वह एक सुनसान और रहस्यमय बंगले में पिज्जा देने जाता है, जहाँ वह अजीब और डरावनी ताकतों के बीच फंस जाता है। लेकिन फिल्म के अंत में एक बड़ा ट्विस्ट सामने आता है।
यह एक ‘फाउंड फुटेज’ हॉरर फिल्म है। रागिनी और उसका बॉयफ्रेंड उदय एक सुनसान वीकेंड हाउस में समय बिताने जाते हैं, जहाँ उदय ने रागिनी का छिपकर अश्लील वीडियो बनाने का प्लान किया होता है। लेकिन उस घर में पहले से मौजूद एक डायन की आत्मा उन पर हमला कर देती है।
यह भी पढ़ें: Drishyam 3 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे! क्या इस बार खुल जाएगा सालों पहले दफ़्न हुआ राज़? इस दिन देखें