Vivo Y31t 5G gets Price drop with bank discount on Flipkart
भारतीय स्मार्टफोन बाजार में लगातार नए और पावरफुल स्मार्टफोन्स लॉन्च हो रहे हैं। जाहिर है कि इन फोन्स की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। अब 30,000 रुपये के सेगमेंट में भी ऐसे कई स्मार्टफोन्स मौजूद हैं, जिनमें बड़ी बैटरी के साथ दमदार परफॉर्मेंस, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और बेहतर कैमरा सेटअप मिलता है। अगर आपका बजट 30,000 रुपये तक है और आप ऐसा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के साथ-साथ एंटरटेनमेंट और गेमिंग में भी अच्छा अनुभव दे, तो आपके पास कई विकल्प मौजूद हैं। आज हम आपके लिए ऐसे ही 5 स्मार्टफोन्स लेकर आए हैं। अगर आप इन्हें खरीदने का विचार बनाते हैं तो इनकी कीमत स्पेक्स और प्राइस को पहले जरा विस्तार से समझ लीजिये।
इस लिस्ट में हमारा सबसे पहला स्मार्टफोन iQOO Z11x 5G है। अगर आपको दमदार परफॉर्मेंस के साथ बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन चाहिए, तो इसमें कई अच्छे फीचर्स मिलते हैं। फोन में 6.7 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2344×1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन सपोर्ट करती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें मीडियाटेक डाईमेन्सिटी 7400-Turbo चिपसेट दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो 6GB + 128GB वेरिएंट 27,999 रुपये में उपलब्ध है। फोन में 7,200mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP + 2MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप और 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में IP68 और IP69+ रेटिंग भी दी गई है।
लिस्ट में हमारा अगला फोन Redmi Note 17 5G है। बड़ी बैटरी और एमोलेड डिस्प्ले पसंद करने वाले यूजर्स के लिए इस फोन में कई खास फीचर्स मिलते हैं। फोन में 6.99 इंच का ट्रू कलर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। यह फोन Snapdragon 4 Gen 4 मोबाइल प्लेटफॉर्म पर चलता है। इसमें 6GB और 8GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज विकल्प मिलते हैं। बैटरी की बात करें तो फोन में 8,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग और 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का मेन रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन HyperOS 3 पर चलता है।
कम कीमत में बड़ी बैटरी और मजबूत बिल्ड वाला vivo Y31t 5G हमारी लिस्ट का अगला फोन है। इस फोन में 6.75 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1250 निट्स HBM ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट दिया गया है। फोन 4GB + 128GB, 6GB + 128GB और 6GB + 256GB कॉन्फिगरेशन में आता है। इसमें 7,200mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP + 2MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। खास बात यह है कि फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है।
लिस्ट में अगला स्मार्टफोन realme 16x 5G है। यह फोन खास तौर पर बड़ी बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 6.8 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। फोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट पर चलता है। इसमें 4GB + 128GB, 6GB + 128GB और 6GB + 256GB स्टोरेज विकल्प मिलते हैं। फोन में 7,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन एंड्राइड 16 पर आधारित रियलमी UI 7.0 पर चलता है और IP65 रेटिंग भी मिलती है।
इस लिस्ट का हमारा आखिरी स्मार्टफोन OPPO K14 Plus 5G है। 30,000 रुपय के अंदर आने वाले इस फोन में बड़ी बैटरी के साथ हाई रिफ्रेश रेट एमोलेड डिस्प्ले मिलती है। फोन में 6.77 इंच की 1.5K एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें मीडियाटेक डेमेन्सिटी 7360 मैक्स चिपसेट दिया गया है। इसके 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है। फोन में 8,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP + 2MP का डुअल रियर कैमरा और 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन एंड्राइड 16 आधारित ColorOS 16 पर चलता है और IP69K रेटिंग के साथ आता है।
यह भी पढ़ें: 8000mAh की बैटरी वाला Vivo 5G फोन हुआ लॉन्च..मिलती है 7 साल की बैटरी गारंटी