Vivo ने फाइनली आज भारतीय बाजार में अपना नया Vivo S2 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसे प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में उतारा गया है। फोन में 7,050mAh की बड़ी बैटरी, AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर दिया गया है। इसकी सीधी टक्कर इसी सेगमेंट में पहले से मौजूद Motorola Edge 70 Pro+ और iQOO 15R जैसे स्मार्टफोन्स से मानी जा रही है। अगर आप इन तीनों में से किसी एक फोन को खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां इनके डिस्प्ले, कैमरा, स्पेक्स और कीमत की पूरी तुलना देख सकते हैं।
Vivo S2 में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 2800×1260 पिक्सल है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट, 3,000 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस और P3 वाइड कलर गैमट सपोर्ट के साथ आता है। फोन में इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है और इसे IP68 तथा IP69 रेटिंग मिली है।
Motorola Edge 70 Pro+ में 6.8 इंच का 1.5K Extreme AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+, 5,200 निट्स पीक ब्राइटनेस, 360Hz टच सैंपलिंग रेट और Water Touch फीचर के साथ आता है। फोन को IP68 और IP69 रेटिंग के साथ MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन भी मिला है।
वहीं iQOO 15R में 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 5,000 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस, HDR10+ और 4,320Hz PWM डिमिंग का सपोर्ट है। गेमिंग के दौरान फ्रेम इंटरपोलेशन की मदद से यह 144Hz तक का रिफ्रेश रेट भी सपोर्ट करता है। फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है।
Vivo S2 में 4nm प्रोसेस पर आधारित MediaTek Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर दिया गया है। फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है। इसमें 8GB LPDDR4X रैम और 128GB या 256GB UFS 3.1 स्टोरेज का विकल्प मिलता है।
Motorola Edge 70 Pro+ में 4nm MediaTek Dimensity 8500 Extreme चिपसेट मिलता है। कंपनी के अनुसार इसने AnTuTu पर 24 लाख से ज्यादा स्कोर हासिल किया है। फोन Android 16 आधारित Hello UI पर चलता है और इसमें 12GB LPDDR5x रैम तथा 256GB UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है।
iQOO 15R में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर मिलता है, जिसे 12GB तक LPDDR5x रैम और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है। कंपनी चार साल के Android अपडेट और छह साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है।
Vivo S2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।
Motorola Edge 70 Pro+ कैमरे के मामले में सबसे दमदार नजर आता है। इसमें 50MP का Sony LYT-710 प्राइमरी कैमरा OIS के साथ, 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा (3x ऑप्टिकल और 50x डिजिटल जूम) और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। फ्रंट में ऑटोफोकस के साथ 50MP का सेल्फी कैमरा मिलता है और यह 4K/60fps वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।
iQOO 15R में 50MP का Sony LYT-700V प्राइमरी कैमरा OIS के साथ और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Vivo S2 में 7,050mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Motorola Edge 70 Pro+ में 6,500mAh की बैटरी मिलती है। यह 90W वायर्ड और 15W वायरलेस फास्ट चार्जिंग के साथ 5W वायर्ड तथा वायरलेस रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट देता है।
वहीं iQOO 15R में सबसे बड़ी 7,600mAh बैटरी दी गई है। यह 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और बायपास चार्जिंग फीचर के साथ आता है, जो गेमिंग के दौरान बैटरी पर कम दबाव डालने में मदद करता है।
Vivo S2 को 8GB + 128GB और 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 39,999 रुपये रखी गई है जबकि दूसरा मॉडल 49,999 रुपये में मिलेगा। यह Sapphire Blue, Regal Bronze और Silk White कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन की सेल 11 अगस्त से कंपनी की वेबसाइट, Flipkart और Amazon पर शुरू होगी।
Motorola Edge 70 Pro+ भारत में 12GB + 256GB के सिंगल वेरिएंट में उपलब्ध है, जिसकी कीमत 47,999 रुपये रखी गई है।
वहीं iQOO 15R की शुरुआती कीमत 44,999 रुपये है, जिसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलता है। इसका 12GB + 256GB वेरिएंट 47,999 रुपये में आता है, जबकि 12GB + 512GB मॉडल की कीमत 52,999 रुपये है।
यह भी पढ़ें: Amazon Great Freedom Sale 2026: इन स्मार्टफोन्स पर मिलेगी भारी भरकम छूट, सुनहरी डील्स का खुलासा