Smartphone Launches Next Week: Oppo से लेकर Realme तक, जल्द लॉन्च हो रहे ये 5G फोन

HIGHLIGHTS

इस हफ्ते इंडिया के बाजार में कई नए फोन्स को लॉन्च किया जाने वाला है।

लिस्ट में Oppo, Realme और HMD के फोन्स हैं।

अगर आप स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अभी रुक जाइए।

भारत के स्मार्टफोन बाजार में बहुत से फोन्स को लॉन्च किया जाने वाला है। जानकारी मिल रही है कि लिस्ट में Oppo, Realme के अलावा HMD के फोन्स हो सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि जो फोन्स लॉन्च होने जा रहे हैं, उनमें Premium Flagship फोन्स से लेकर Mid-range और Budget Phones हैं। सभी फोन्स में आपको प्रोसेसर को लेकर बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है, बैटरी के मामले में भी यह फोन अलग होने वाले हैं, इसके अलावा इनकी डिस्प्ले के अलावा कैमरा आदि में भी बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। आइए जानते हैं कि 18 मई से 22 मई के बीच इंडिया के बाजार में किन फोन्स की एंट्री हो सकती है। लिस्ट में जो फोन्स शामिल हैं, आइए इनके बारे में एक एक करके जानते हैं।

Oppo Find X9 Ultra

सबसे पहले Oppo Find X9 Ultra को देखते हैं। इस फोन में आपको एक 6.82-इंच की 2K LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलने वाली है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट मिलती है, फोन को कंपनी स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर लॉन्च करने वाली है। इसमें एक क्वाड-कैमरा सेटअप मिल सकता है, इस कैमरा सेटअप में 200MP का प्राइमेरी कैमरा मिलता है, इसके अलावा फोन में Periscope Zoom कैमरा भी शामिल हैं, जो Hasselblad Tuning से लैस हैं। फोन में एक बड़ी 7050mAh की बैटरी 100W की Wired Fast Charging के अलावा 50W की वायरलेस चार्जिंग मिलती है। इसकए अलावा फोन में एंड्रॉयड 16 पर आधारित ColorOS का सपोर्ट और Satellite Comminucation Feature भी मिल सकता है।

Oppo Find X9s

Oppo अपने Find X9s को 21 मई को लॉन्च किया जाने वाला है। इसमें 6.3-इंच की OLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट पर मिल सकती है। फोन को कंपनी MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर पर लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा इस फोन में आपको 16GB तक की रैम और 1TB स्टॉरिज मिल सकती है। कैमरा आदि को देखा जाए तो इस फोन में 50MP का रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इस फोन में अल्ट्रावाइड कैमरा के अलावा Telephoto Lens भी मिलने वाला है। इस फोन में कंपनी एक 6000mAh की बैटरी मिल सकती है। इसमें आपको Wired Fast Charging भी मिलने वाली है।

Realme 16T

Realme अपने इस फोन को 22 मई को लॉन्च करने वाली है। Realme 16T 5G को एक किफायती 5G फोन कहा जा रहा है। इसमें MediaTek Dimensity Series का प्रोसेसर मिलने वाला है। इसके अलावा फोन को कंपनी High-Refresh Rate LCD डिस्प्ले पर लॉन्च करने वाली है। फोन में एक 6.72-इंच की FHD+ डिस्प्ले मिलने वाली है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। फोन को कंपनी डुअल कैमरा सेटअप पर लॉन्च कर सकती है, इसमें 6000mAh की बैटरी भी होने वाली है, जो 45W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। यह Realme UI पर आधारित एंड्रॉयड 16 पर काम करता है।

HMD Vibe 2

अगर आप ऊपर बताए फोन्स के बारे में जानते हैं तो आइए एक ऐसे फोन के बारे में भी आपको जानकारी देते हैं कि HMD भी अपने एक नए फोन्स को HMD Vibe 2 के तौर पर इंडिया में अगले हफ्ते लॉन्च कर सकती है। इस फोन में स्नैपड्रैगन 6 Gen सीरीज का प्रोसेसर मिल सकता है। इसमें FHD+ डिस्प्ले मिल सकती है, फोन में आपको स्टॉक एंड्रॉयड जैसा ही अनुभव मिलने वाला है। इस फोन को कंपनी डुअल कैमरा के साथ लॉन्च कर सकती है। इतना ही नहीं फोन में एक साइड फेसिंग फिंगरप्रिन्ट सेन्सर भी मिल सकता है। फोन में एक 5000mAh की बैटरी मिल सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि फोन को Flipkart Exclusive के तौर पर 22 मई को लॉन्च किया जा सकता है।

अगर आप इस समय एक स्मार्टफोन्स को खरीदने की सोच रहे हैं तो आप जानते हैं कि प्रीमियम से लेकर मिड-रेंज और बजट फोन्स भी इस हफ्ते लॉन्च होने वाले हैं। ऐसे में, आपको अभी के लिए रुक जाना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको कुछ नई चॉइस भी मिल जाने वाली हैं।

यह भी पढ़ें: 30,000 रुपये के अंदर आने वाले ये 5 स्मार्टफोन्स हैं गेमिंग के बादशाह! देते हैं टॉप-क्लास परफॉर्मेंस

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :