OnePlus Nord CE 3 Lite vs iQOO Neo 7 vs Xiaomi Redmi Note 12 Pro Plus: देखें अंतर
OnePlus Nord CE 3 Lite को 4 अप्रैल को भारत में लॉन्च किया जाएगा
लाइम कलर में आएगा OnePlus Nord CE 3 Lite
5000mAh बैटरी से लैस होगा Nord CE 3 Lite
OnePlus अप्रैल में अपने नया बजट केटेगरी स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। OnePlus Nord CE 3 Lite को 4 अप्रैल को भारत में लॉन्च किया जाएगा। फोन अपने पिछले से काफी बेहतर अपग्रेड के साथ आएगा। हालांकि, अभी स्पेसिफिकेशन्स आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है लेकिन लीक्स आदि से OnePlus Nord CE 3 Lite के स्पेक्स की कई जानकारी मिली है।
हम आगामी स्मार्टफोन की तुलना iQOO Neo 7 और Xiaomi Redmi Note 12 Pro Plus से कर रहे हैं।
1. OnePlus Nord CE 3 Lite vs iQOO Neo 7 vs Xiaomi Redmi Note 12 Pro Plus: Design
OnePlus ने हाल ही में Nord CE 3 Lite को टीज़ किया था जिससे पता चल है कि फोन लाइम कलर में आएगा। फोन कंपनी की ओर से पहला फोन होगा जो इस कलर ऑप्शन में आएगा। टीज़र से पता चला है कि फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आएगा। फोन के बैक पर दो बड़े कैमरा रिंग होंगे।
iQOO Neo 7 5G को प्लास्टिक बैक पैनल और फ्रेम डिजाइन दिया गया है और इसे ग्लास फ्रन्ट दिया गया है और इसका वज़न 193g है। फोन को सॉलिड दिखता है और इसे बाद स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है जिसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप और फ़्लैशलाइट दी गई है। डिवाइस के फ्रन्ट पर पंच-होल मिलता है जिसमें फ्रन्ट-फेसिंग कैमरा मिलता है।
Redmi Note 12 Pro Plus में फ्लैट बैक मिल रहा है जिसमें कैमरा मॉड्यूल को टॉप लेफ्ट कॉर्नर पर रखा गया है। फोन के फ्रन्ट पर फोन को सिम्पल डिजाइन दिया गया है। इसमें पंच-होल कटआउट दिया गया है जिसमें सेल्फी कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा, डिवाइस को साइड-माउंटेड कैपेसिटिव सेन्सर दिया गया है और इसकी मोटाई 8.9mm और इसका वज़न 208.4g है। फोन आर्कटिक व्हाइट, आइसबर्ग ब्लू और ऑब्सीडियन ब्लैक रंगों में आता है।
2. OnePlus Nord CE 3 Lite vs iQOO Neo 7 vs Xiaomi Redmi Note 12 Pro Plus: Display
OnePlus Nord CE 3 Lite में बड़ी डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है जो 6.7 इंच की फुल HD+ रेज़ोल्यूशन के साथ आएगी और इसकी रिफ्रेश रेट 120Hz है।
iQOO Neo 7 5G में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है जिसे 1080 x 2400 पिक्सल का रेज़ोल्यूशन ऑफर दिया गया है। डिस्प्ले पैनल 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है।
Redmi Note 12 Pro Plus में 6.67 इंच की OLED डिस्प्ले मिलती है जिसका रेज़ोल्यूशन 2,400 x 1,080 पिक्सल है। डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करती है।
3. OnePlus Nord CE 3 Lite vs iQOO Neo 7 vs Xiaomi Redmi Note 12 Pro Plus: Performance
अपकमिंग Nord CE 3 Lite क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 SoC के साथ आ सकता है। इस चिपसेट को 20,000 रुपये की श्रेणी के फोंस में आम पाया जाता है। डिवाइस एंड्रॉइड 13 पर चलेगा और इसमें 8GB रैम मिलेगी।
iQOO Neo 7 5G मीडियाटेक डायमेंसिटी 8200 (4 nm) चिपसेट से लैस है और इसे 12GB रैम और 256GB स्टॉरिज के साथ पेयर किया गया है। डिवाइस एंड्रॉइड 13 OS पर आधारित Funtouch 13 पर काम करता है।
Redmi Note 12 Pro Plus मीडियाटेक डायमेंसिटी 1080 चिपसेट से लैस है और इसे 12GB रैम और 256GB स्टॉरिज के साथ पेयर किया गया है। फोन एंड्रॉइड 12OS पर आधारित MIUI 13 पर काम करता है।
4. OnePlus Nord CE 3 Lite vs iQOO Neo 7 vs Xiaomi Redmi Note 12 Pro Plus: Camera
OnePlus Nord CE 3 Lite में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है जिसमें एक 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और दो 2 मेगापिक्सल के सेन्सर होंगे।
iQOO Neo 7 में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेन्सर मिलता है। फोन के फ्रन्ट पर 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है।
Redmi Note 12 Pro Plus में ट्रिपल कैमरास् सेटअप मिलता है जिसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेन्सर मिलता है। फोन के फ्रन्ट पर 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है।
5. OnePlus Nord CE 3 Lite vs iQOO Neo 7 vs Xiaomi Redmi Note 12 Pro Plus: Battery
OnePlus Nord CE 3 Lite में 5000mAh की बैटरी मिल सकती है जो 67 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।
iQOO Neo 7 और Redmi Note 12 Pro Plus दोनों ही 5000mAh की बैटरी से लैस हैं और 120 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा।