Digit.in

बेस्ट स्मार्टफ़ोन जो आते हैं Rs. 10,000 की कीमत में (मई 2017)

Highlights

इन स्मार्टफोंस की कीमत तो Rs. 10,000 के अन्दर है, लेकिन ये प्रदर्शन और लुक के मामल में कई एक्सपेंसिव फोंस से भी अच्छा काम करते हैं.

बेस्ट स्मार्टफ़ोन जो आते हैं Rs. 10,000 की कीमत में (मई 2017)

यहाँ हम आपको भारत में Rs. 10,000 की कीमत में मिलने वाले बेस्ट स्मार्टफोंस के बारे में बता रहे हैं. इन स्मार्टफोंस की कीमत तो Rs. 10,000 के अन्दर है, लेकिन ये प्रदर्शन और लुक के मामल में कई एक्सपेंसिव फोंस से भी अच्छा काम करते हैं. तो चलिए देखते हैं कौन-से हैं ये स्मार्टफोंस....

xiaomi Redmi Note 4

मई के महीने में वैसे तो कई स्मार्टफोंस बाज़ार में लॉन्च हुए लेकिन xiaomi Redmi Note 4 अभी भी Rs. 10,000 की कीमत में आने वाला बेस्ट स्मार्टफ़ोन है. इस स्मार्टफ़ोन में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर मौजूद है. 

Xiaomi Redmi 4

इस स्मार्टफ़ोन ने अभी हाल ही में बाज़ार में दस्तक दी है और यह आते ही यूजर्स को पसंद आ गया है. इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही 4100mAh की बैटरी भी दी गई है. अब इसका कैमरा भी इसके ओल्ड वेरियंट से ज्यादा बढ़िया है.

Lenovo K6 Power

इसमें 5-इंच की 1080p डिस्प्ले मौजूद है. साथ ही यह 13MP के रेर कैमरा से भी लैस है. Rs.10,000 की कीमत में यह एक बढ़िया स्मार्टफ़ोन है.

Xiaomi Redmi 4A 

यह शाओमी का अब तक का सबसे सस्ता 4G VoLTE स्मार्टफ़ोन है. साथ इह इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर भी मौजूद है. यह 16GB की इंटरनल स्टोरेज और 2GB की रैम से लैस है.

Moto G4

यह मोटोरोला का इस साल का बजट डिवाइस है. इसमें 5.5-इंच की डिस्प्ले मौजूद है और यह 13MP के रियर कैमरे से लैस है.

Moto G4 Play

यह स्नैपड्रैगन 410 प्रोसेसर से लैस है. यह भी Rs. 10,000 की कीमत में एक अच्छा स्मार्टफ़ोन माना जा सकता है.

Coolpad Note 5

यह 4010mAh की बैटरी से लैस है. इसकी बैटरी काफी अच्छी है. 

Kulveer Sharma

Kulveer Sharma

Kulveer Sharma

View full profile