Nothing Phone 2, Ear 2 और speakers समेत तीन नए प्रॉडक्ट जल्द होंगे लॉन्च, देखें पूरी डिटेल
नथिंग अपने नए Nothing Phone 2, Nothing Ear 2 और Nothing speakers लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है
15 मार्च को Nothing Ear 2 की घोषणा की जाने वाली है
यहाँ नथिंग के तीन आगामी प्रॉडक्ट्स की डिटेल्स दी गई हैं
ऐसा कहा जा सकता है कि नथिंग के रिलीज़ पहली बार में काफी सफल रहे। हमें Nothing Phone (1), Nothing Ear (1), और Nothing Ear Stick मिले। अब, ऐसा लग रहा है कि हम इनके उत्तराधिकारी को देखने वाले हैं। नथिंग ने अपने आगामी प्रॉडक्ट्स Nothing Phone 2, Nothing Ear 2 और Nothing speakers की डिटेल्स के साथ न्यूज़ सर्क्युलेशन को ड्रिप-फीड करना शुरू कर दिया है। आइए इनके बारे में विस्तार से जानें।
इसे भी देखें: Poco X4 Pro और Realme 9i से लेकर Galaxy M13 तक बड़े-बड़े ब्रांड के स्मार्टफोन खरीदें 15 हजार से भी कम में
1. NOTHING PHONE 2
हमने सबसे पहले MWC 2023 में Nothing Phone 2 के बारे में सुना था जिसमें कंपनी के मुख्य कार्ल पेई और क्वालकॉम के क्रिस्टीएनो ऐमन स्टुड ने “Phone 2” और “8” प्रिंट की हुई टी-शर्ट को पकड़ा हुआ था। बाद में, क्वालकॉम के SVP और GM, Alex Katouzian, गलती से एक LinkedIn पोस्ट में प्रोसेसर का खुलासा कर दिया था कि विचाराधीन प्रोसेसर स्नैप्ड्रैगन 8+ जेन 1 SoC है।
2. NOTHING EAR 2
कुछ समय पहले हमें Smartprix और OnLeaks के माध्यम से Nothing Ear 2 के लीक्ड रेंडर मिले थे। उन इमेजिस से हमें पता चला कि Ear 2 में शोर को रोकने वाले माइक्रोफोन्स और कुछ इंटरनल कॉम्पोनेंट्स के लिए एक नई स्थिति हो सकती है।
अफवाह है कि हमें Nothing Ear (2) में पर्सनलाइज्ड ANC, ट्रांसपेरेंसी मोड, ड्यूअल कनेक्टिविटी, अडवांस EQ और फाइंड ईयरबड्स फीचर्स मिल सकता है।
कंपनी ने Ear 2 के लॉन्च इवेंट को 15 मार्च 2023 के लिए शेड्यूल किया है। उसी दिन हमें Nothing Phone (2) और यहाँ तक कि Nothing speakers के बारे में भी सुनने को मिल सकता है।
3. NOTHING SPEAKERS
91Mobiles के जरिए Kuba Wojciechowski द्वारा शेयर किए गए रेंडर्स से हमें एक बॉक्स के आकार का स्पीकर देखने को मिला जिसके दोनों ओर कई बटन भी नजर आए। इनमें वॉल्यूम-रॉकर्स, पॉवर बटन आदि शामिल हो सकते हैं। इनमें से एक रेड एक्सेन्ट वाला बटन और एक उभरा हुआ बटन भी है। फ्रन्ट पर कई सारे स्पीकर कटआउट हैं, उनमें से कुछ ट्वीकर्स और बाकी सब-वूफ़र हो सकते हैं। इनमें से एक नथिंग के लोगो को भी प्रदर्शित करता है। लॉन्च के नजदीक आते-आते और अधिक डिटेल्स का खुलासा कर दिया जाएगा।