#image_title
Tecno ने अपने Camon 20 5G और Camon 20 Pro 5G स्मार्टफोंस भारत में मई में लॉन्च किए थे और साथ ही टॉप-एंड मॉडल Camon 20 Premier 5G को भी पेश किया था। उस समय कंपनी ने कहा था कि इस फोन की सेल जून के तीसरे हफ्ते में शुरू होगी, अब पूरी तरह से पुष्टि हो चुकी है कि कंपनी इस फोन को 7 जुलाई को भारत में लॉन्च करेगी।
Camon 20 Premier 5G में 6.67-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो 1080 x 2400 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करती है।
बेहतरीन परफॉरमेंस के लिए स्मार्टफोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 8050 6nm प्रोसेसर दिया गया है जिसके साथ 8GB रैम और 512GB स्टोरेज मिल रही है। सॉफ्टवेयर के मामले में यह डिवाइस एंड्रॉइड 13 पर आधारित HiOS 13 पर काम करता है।
इसके बाद फ़ोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP रियर कैमरा के साथ 108MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल रहा है जिसमें मैक्रो ऑप्शन भी मिलता है और इसके अलावा सेटअप में 2MP पोर्ट्रेट कैमरा भी शामिल है। साथ ही फ्रन्ट पैनल पर सेल्फी के लिए 32MP कैमरा दिया गया है जिसके साथ ड्यूल LED फ्लैश भी मिल रहा है।
डिवाइस का बैटरी बैकअप बढ़िया है क्योंकि इसमें 5000mAh की बैटरी लगी हुई है जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Tecno Camon 20 Premier 5G में USB Type-C, स्टीरियो स्पीकर्स, FM रेडियो, 5G SA/NSA, Dual 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac, Bluetooth 5.2,GPS/GLONASS और NFC का सपोर्ट दिया गया है।
कंपनी ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि Camon 20 Premier 5G केवल 8GB + 512GB वेरिएंट के साथ सेरेनिटी ब्लू और डार्क वेल्किन रंगों में उपलब्ध होगा। लॉन्च के बाद इस स्मार्टफोन को Amazon.in पर सेल किया जाएगा।