स्नेपडील पर इन स्मार्टफोंस पर मिल रही है भारी छूट...
अगर आप आजकल में कोई स्मार्टफ़ोन लेना चाहते हैं तो आपको इस समय इन स्मार्टफोंस पर मिल रही है भारी छूट...

बाज़ार में यूँ तो बहुत से स्मार्टफोंस मौजूद हैं. पर इतने ज्यादा स्मार्टफ़ोन के कारण हमें पता ही नहीं चल पाता कि हमें कौन सा स्मार्टफ़ोन लेना चाहिए, पर आज हम आपके लिए ऐसे शानदार डील्स लेकर आये हैं जिनके बारे में जानने के बाद आपकी स्मार्टफ़ोन लेने की समस्या खत्म हो जायेगी. क्योंकि जिन स्मार्टफोंस के बारे में हम आपको बता रहे हैं उनपर आपको भारी छूट मिल रही है... यहाँ जानिए इनके बारे में
सैमसंग गैलेक्सी J3 2016
सैमसंग गैलेक्सी J3 2016 स्मार्टफ़ोन को इस साल की शुरुआत में भारत में पेश किया गया था. अब इस फ़ोन की कीमत में Rs. 1,000 की कटौती की गई है. लॉन्च के समय इस फ़ोन की कीमत Rs. 8,990 थी. अब यह फ़ोन Rs. 7,990 की कीमत में मिल रहा है. यह फ़ोन ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट स्नेपडील पर सेल के लिए उपलब्ध है. यह फ़ोन ब्लैक, वाइट और गोल्ड रंग में मिलेगा.
सैमसंग गैलेक्सी J3 (2016) स्मार्टफ़ोन S बाइक मोड़ के साथ आता है. इसमें कंपनी इस फ़ोन के साथ एक NFC टैग देती है. यूजर को इस NFC टैग को अपनी बाइक पर लगाना होता है और बाइक चलने से पहले यूजर को बस अपने फ़ोन को इस NFC टैग पर टैप करना होता है और फिर जब को बाइक राइड के दौरान यूजर को कॉल करता है तो कॉल करने वाले व्यक्ति को एक संदेश मिलता है कि यूजर अभी बाइक चला रहा है.
सैमसंग गैलेक्सी J3 (2016) स्मार्टफ़ोन में 5-इंच की HD डिस्प्ले मौजूद है. यह एक सुपर AMOLED डिस्प्ले है. यह स्मार्टफ़ोन 1.5GHz क्वाड-कोर प्रोसेसर से लैस है. इसमें 1.5GB की रैम मौजूद है. इसमें अल्ट्रा डाटा सेविंग मोड भी मौजूद है. इस फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है.
इसे भी देखें: मिज़ू M3 मैक्स पेश, 4100mAh की बैटरी से लैस
इनफोकस बिंगो 21
इनफोकस ने इस साल फ़रवरी में बाज़ार में अपना नया फ़ोन बिंगो 21 पेश किया था. लॉन्च के समय इस फ़ोन की कीमत Rs. 5,499 थी. अब यह फ़ोन Rs. 4,999 की कीमत में मिल रहा है, इस फ़ोन पर Rs. 500 का डिस्काउंट मिल रहा है. इस फ़ोन ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट स्नेपडील पर सेल के लिए उपलब्ध है. यह फ़ोन ब्लू, ऑरेंज और फैशन वाइट रंग में उपलब्ध है.
इनफोकस बिंगो 21 स्मार्टफ़ोन में 4.5-इंच की FWVGA IPS डिस्प्ले मौजूद है, इस डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 854x480 पिक्सल है. इसमें 1.5GHz क्वाड-कोर Spreadtrum SC9830 प्रोसेसर और 2GB की रैम दी गई है. यह डिवाइस एंड्राइड 5.1 लोलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है.
इसके साथ ही इस स्मार्टफ़ोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है. रियर कैमरे के साथ LED फ़्लैश भी मौजूद है. फ्रंट में इस फ़ोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है. इस फ़ोन में 8GB की इंटरनल स्टोरेज भी दी गई है, स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड के जरिये 64GB तक बढ़ाया जा सकता है. फ़ोन में 2300mAh की बैटरी भी दी गई है. इसमें ब्लूटूथ, वाई-फाई, 2G/3G, GPS/AGPS, माइक्रो USB पोर्ट जैसे फीचर्स मौजूद हैं, यह एक ड्यूल सिम स्मार्टफ़ोन है. इसका साइज़ 136.8 x 67 x 10.82 mm है.
इसे भी देखें: मिज़ू M3 मैक्स पेश, 4100mAh की बैटरी से लैस
सैमसंग गैलेक्सी J2 प्रो
सैमसंग ने बाज़ार में गैलेक्सी J2 प्रो को इस साल जुलाई में पेश किया था. अब इस स्मार्टफ़ोन की कीमत में Rs. 400 की कटौती की गई है. अब यह फ़ोन Rs. 9,490 की कीमत में मिल रहा है. इस फ़ोन को भारत में Rs. 9,890 की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था. इस स्मार्टफ़ोन को ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट स्नेपडील से ख़रीदा जा सकता है. यह फ़ोन ब्लैक, सिल्वर और गोल्ड रंग में मिलेगा.
सैमसंग गैलेक्सी J2 प्रो स्मार्टफ़ोन में 5-इंच की HD सुपर AMOLED डिस्प्ले मौजूद है. यह 1.5GHz क्वाड कोर प्रोसेसर और 2GB की रैम से लैस है. इस फ़ोन की स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड के जरिये 128GB तक बढ़ाया जा सकता है .इसमें 2600mAh की बैटरी भी मौजूद है. यह एंड्राइड मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है.
अगर इस फ़ोन के कैमरा सेटअप पर नज़र डालें तो सिमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा मौजूद है. यह 4G सपोर्ट के साथ पेश किया गया है. यह एक ड्यूल सिम स्मार्टफ़ोन है. इसमें ब्लूटूथ, USB 2.0, GPS, वाई-फाई जैसे फीचर्स मौजूद हैं. इसमें टर्बो स्पीड टेक्नोलॉजी और स्मार्ट ग्लो जैसे फीचर्स मौजूद हैं. यहाँ देखें डील
इसे भी देखें: मिज़ू M3 मैक्स पेश, 4100mAh की बैटरी से लैस
